तिरुमला: चेन्नई के जैन दंपति वर्धमान और राधिका जैन ने भगवान वेंकटेश्वर को 121 किलो सोने के आभूषण दान किए। TTD के अनुसार, इनकी कीमत करीब 207.6 करोड़ रुपये है।
TTD के इतिहास में किसी एक भक्त की ओर से यह अब तक का सबसे बड़ा दान बताया गया है।
नोएडा में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी और मानव तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश!
दिल्ली पुलिस ने 164 विदेशी नागरिकों को मुक्त कराया। इनमें इंडोनेशिया के 92 और मलेशिया के 72 नागरिक शामिल हैं।
मौके से 355 मोबाइल, 168 कंप्यूटर, 26 लैपटॉप और 174 पासपोर्ट बरामद हुए।
गाजियाबाद: राजनगर एक्सटेंशन की ऑफिसर सिटी-1 सोसायटी में आवारा कुत्तों के झुंड ने एक अकेली महिला पर हमला कर दिया। महिला की जान उस वक्त बची, जब दूसरी महिला ने तत्परता दिखाते हुए उसे बचाया।
जी. कृष्णैया हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के पूर्व सांसद आनंद मोहन की समयपूर्व रिहाई का आदेश रद्द कर दिया है। अदालत ने उन्हें एक महीने के भीतर सरेंडर करने का निर्देश दिया है।
बिहार सरकार की रिहाई नीति को भी सुप्रीम कोर्ट ने गलत ठहराया।
📍बिहार
दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर अमित प्रकाश का महिला के साथ डांस करते हुए करीब 20 सेकेंड का वीडियो वायरल।
लाजपत नगर थाने में ATO के पद पर तैनात अमित प्रकाश को वीडियो सामने आने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने लाइन हाजिर कर दिया।
मिस्र: काहिरा की रिंग रोड पर भीषण हादसा, 31 लोगों की मौत, 21 घायल
25 नवंबर को पेट्रोलियम उत्पादों से भरा एक ट्रक पलटने के बाद भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आसपास चल रहे वाहन भी आ गए।
हादसे में 27 वाहन जलकर क्षतिग्रस्त हो गए।
ऋषिकेश: विदेशी पर्यटकों ने गंगा घाट पर खुद कचरा उठाकर स्वच्छता की मिसाल पेश की।
एक तरफ विदेशी मेहमान हमारी नदियों को साफ रखने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं, वहीं हम अपनी नदियों को सिर्फ मां कहकर पूजना जानते हैं, उन्हें साफ रखना नहीं।
बिहार में अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ देखने हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी।
कुछ लोग बिजली के टावर पर चढ़ गए। भीड़ बेकाबू होती देख अनंत सिंह ने घुड़दौड़ रुकवा दी।
प्रयागराज के हंडिया में भेसकी पेट्रोल पंप के पास बस और स्कॉर्पियो की जोरदार भिड़ंत हो गई। ओवरटेक के दौरान अनियंत्रित हुई बस स्कॉर्पियो से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन पलट गए।
हादसे में एक व्यक्ति की मौत और आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए।
अनंत सिंह पैर पर पैर रखकर बैठे हैं और दो लोग उनके जूतों पर लगी कीचड़ साफ कर रहे हैं।
रसूख का प्रदर्शन देखिए, जूतों पर लगी मिट्टी भी खुद साफ करने की जरूरत नहीं! दूसरों से जूते साफ करवाना शायद इनके लिए रुतबे की निशानी है।
उत्तर प्रदेश के कानपुर में करनखेड़ा गांव में खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों पर तेंदुए ने हमला कर दिया।
घटना में 9 लोग घायल हुए हैं, जिनमें साहिल की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हमले के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस और वन विभाग की टीमें तेंदुए की तलाश में जुटी हैं।
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के मोरी विकासखंड के सीमावर्ती पवाणी गांव में भीषण आग लगने से कई रिहायशी मकान जल गए।
अग्निकांड से करीब 30 परिवार प्रभावित हुए हैं। इस दौरान 5 से 7 गैस सिलेंडर फटने की सूचना है।
उत्तर प्रदेश के नोएडा में गजब का मामला सामने आया है। इंस्पेक्टर का बेटा नंबर प्लेट पर कागज चिपकाकर गाड़ी दौड़ा रहा था। ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल ने नियमों के तहत चालान काट दिया। लेकिन अब कार्रवाई हेड कांस्टेबल पर ही हो गई और उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया।
बलिया में कार्तिक पूर्णिमा पर घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब। आधी रात से गंगा स्नान जारी, ऐतिहासिक ददरी मेले का भी आगाज।
सुरक्षा के लिए CCTV, ड्रोन कैमरों से निगरानी और पुलिस की अतिरिक्त तैनाती। प्रशासन का दावा—सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम।
📍बलिया, यूपी
कन्नौज में भीषण सड़क हादसा, 4 मेडिकल स्टूडेंट्स की मौत
आगरा से शैक्षणिक भ्रमण कर लौट रहे मेडिकल स्टूडेंट्स की बस को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने टक्कर मार दी। बस में 50 छात्र और 6 शिक्षक सवार थे। हादसे में 4 मेडिकल स्टूडेंट्स की मौत हो गई, जबकि कई घायल हैं।
बाबा रामदेव ने कथा वाचक धीरेंद्र शास्त्री पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें 'पाखंडी' और 'ढोंगी' कहा।
हजारों लोगों के सामने रामदेव ने भूत-प्रेत और अंधविश्वास के नाम पर लोगों को गुमराह करने वालों को घेरा।
पंचायत वेब सीरीज के सीजन 5 का ट्रेलर जारी हो गया है।
इस बार सचिव जी सिर्फ हाथ मांगने की प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं, वहीं दारू वाले अड्डे पर ‘No Alcohol’ का बोर्ड लग गया है।
फुलेरा में इस बार कुछ अलग ही होने वाला है!