वार्ड क्रमांक 76 स्थित होटल प्राइड में आयोजित सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य मंडल में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की मासिक बैठक में सहभागिता की।बैठक में संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्यक्रमों एवं विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।
गुरु केवल ज्ञान ही नहीं देते, वे जीवन को सही दिशा, विवेक और संस्कार भी प्रदान करते हैं। उनके मार्गदर्शन से ही व्यक्तित्व का निर्माण और सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है।
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सभी गुरुजनों को सादर प्रणाम एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः।
गुरुः साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नमः॥
#GuruPurnima #गुरुपूर्णिमा
“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत देवी अहिल्या उद्यान में आयोजित महावृक्षारोपण अभियान में सहभागिता कर पौधारोपण किया।
एक पौधा केवल हरियाली नहीं, बल्कि माँ के प्रति सम्मान, प्रकृति के संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। आइए, मिलकर हरित, स्वच्छ और समृद्ध इंदौर के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
“देश में एक सेक्युलर सिविल कोड चाहिए और मध्य प्रदेश आज उस दिशा में ठोस कदम उठा रहा है।”
-माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी
@DrMohanYadav51#UniformCivilCode
अमर क्रांतिकारी, अदम्य साहस और अद्वितीय राष्ट्रभक्ति के प्रतीक चन्द्रशेखर आज़ाद जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन।
उनका त्याग, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति समर्पण अनंत पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की दिशा में ऐतिहासिक पहल के अवसर पर इंदौर आगमन पर माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी का देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल पर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों, सामाजिक संगठनों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने भी उनका गर्मजोशी से स्वागत कर इस ऐतिहासिक निर्णय के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। सभी का हृदय से आभार।
माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सुशासन, समानता और न्यायपूर्ण व्यवस्था की दिशा में नए आयाम स्थापित कर रहा है।
#UCC #UnifromCivilCode
इंदौर की विकास यात्रा में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि!
आज माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी की गरिमामयी उपस्थिति में उज्जैन रोड पर निर्मित 6 लेन डबल डेकर लेवल-2 फ्लाईओवर के एक हिस्से का लोकार्पण हुआ। यह केवल एक फ्लाईओवर नहीं, बल्कि भविष्य के इंदौर की तेज़, सुगम और सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था का सशक्त प्रतीक है।
लगभग 1450 मीटर लंबा एवं 24 मीटर चौड़ा यह आधुनिक फ्लाईओवर ₹146.98 करोड़ की लागत से निर्मित किया गया है। इसके पूर्ण रूप से प्रारंभ होने पर प्रतिदिन 2 लाख से अधिक वाहनों के आवागमन को नई गति मिलेगी तथा समय और ईंधन की उल्लेखनीय बचत के साथ शहर की यातायात व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।
आज से इस फ्लाईओवर का एक लेन आमजन के लिए प्रारंभ हो गया है, जबकि शेष कार्य पूर्ण होते ही यह पूरी क्षमता के साथ जनता की सेवा में समर्पित होगा।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प और माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के कुशल नेतृत्व में इंदौर निरंतर आधुनिक अधोसंरचना, बेहतर कनेक्टिविटी और विश्वस्तरीय शहरी विकास की दिशा में नए आयाम स्थापित कर रहा है।
यह परियोजना आने वाले वर्षों में इंदौर की बढ़ती आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ शहर की प्रगति को नई गति प्रदान करेगी।
विकास निरंतर है… इंदौर निरंतर आगे बढ़ रहा है। 🇮🇳
“छात्र और युवाओं से जुड़े सभी विषयों पर एनडीए सरकार हर स्तर पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष चर्चा से भाग रहा है।”
-भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी
इंदौर को मिली विकास की एक और नई सौगात!
उज्जैन रोड पर निर्मित 6 लेन डबल डेकर लेवल-2 फ्लाईओवर के एक हिस्से का लोकार्पण आज माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
लगभग चौदह सौ पचास मीटर लंबा और चौबीस मीटर चौड़ा यह आधुनिक फ्लाईओवर एक सौ छियालीस करोड़ अट्ठानवे लाख रुपये की लागत से निर्मित किया गया है। इसके पूर्ण रूप से प्रारंभ होने पर प्रतिदिन दो लाख से अधिक वाहनों को तेज़, सुरक्षित एवं सुगम आवागमन का लाभ मिलेगा।
यह केवल एक फ्लाईओवर नहीं, बल्कि आधुनिक, सुव्यवस्थित और विकसित इंदौर की ओर बढ़ता एक सशक्त कदम है।
मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) लागू करने की दिशा में उठाया गया यह ऐतिहासिक कदम न्याय, समानता और सुशासन की भावना को सशक्त करेगा।
इस साहसिक एवं दूरदर्शी निर्णय के लिए माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। यह पहल केवल मध्य प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए एक सकारात्मक उदाहरण बनेगी और विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
@DrMohanYadav51
#UniformCivilCode #UCC
विश्व युवा कौशल दिवस पर सभी युवा साथियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
कौशल, नवाचार और आत्मनिर्भरता ही विकसित भारत की सबसे मजबूत नींव हैं। आइए, अपने हुनर को राष्ट्र निर्माण की शक्ति बनाकर नए भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदार बनें।
#WorldYouthSkillsDay#ViksitBharat
आज विधानसभा-4 के वार्ड-72 स्थित रेवेन्यू नगर में जनसंवाद कर स्थानीय नागरिकों से आत्मीय संवाद किया तथा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं को विस्तार से सुना।
इस दौरान संबंधित अधिकारियों को नागरिक सुविधाओं से जुड़े सभी प्रकरणों का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसंवाद के माध्यम से नागरिकों से सीधे जुड़कर उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इंदौर की स्वास्थ्य सेवाओं को आज एक नई मजबूती मिली।
₹83.13 करोड़ की लागत से निर्मित नवनिर्मित 300 बिस्तरीय जिला चिकित्सालय का लोकार्पण हुआ। आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित यह अस्पताल इंदौर एवं आसपास के क्षेत्रों के लाखों नागरिकों को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
स्वस्थ इंदौर के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
#SwasthIndore #Indore
आज माननीय मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी के करकमलों से इंदौर के नवनिर्मित 300 बिस्तरीय जिला चिकित्सालय का लोकार्पण संपन्न हुआ। यह आधुनिक स्वास्थ्य अधोसंरचना इंदौरवासियों को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
इस गरिमामयी अवसर पर माननीय मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट जी, माननीय मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय जी, सांसद श्री शंकर लालवानी जी, विधायक मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ जी, विधायक श्री महेंद्र हार्डिया जी, विधायक श्री मधु वर्मा जी, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में उपस्थित इंदौर के जागरूक नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
स्वस्थ इंदौर, सशक्त इंदौर के संकल्प को नई ऊर्जा देने वाला यह चिकित्सालय आने वाले वर्षों में लाखों नागरिकों के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का मजबूत केंद्र बनेगा।
आज माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने इंदौर से अबूधाबी के लिए सप्ताह में चार दिन संचालित होने वाली नई अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उन्होंने पहली उड़ान से अबूधाबी जाने वाले यात्रियों को टिकट प्रदान कर शुभकामनाएँ दीं। यह नई हवाई सेवा इंदौर की वैश्विक कनेक्टिविटी को नई मजबूती देगी तथा व्यापार, पर्यटन, निवेश और प्रवासी भारतीयों की आवाजाही को नई गति प्रदान करेगी।
राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करने पर भाजपा मध्य प्रदेश के प्रदेश मंत्री श्री रजनीश अग्रवाल जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
पूर्ण विश्वास है कि आपका अनुभव, संगठनात्मक क्षमता एवं राष्ट्रहित के प्रति समर्पण उच्च सदन में जनआकांक्षाओं को प्रभावी स्वर प्रदान करेगा तथा मध्य प्रदेश सहित देश के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ उठाएगा।
आपके सफल एवं यशस्वी संसदीय कार्यकाल हेतु अनंत शुभकामनाएँ।
@rajneesh4n
आस्था, भक्ति एवं सनातन संस्कृति के महापर्व श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएँ।
प्रभु श्री जगन्नाथ सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगल का संचार करें।
जय जगन्नाथ! 🚩
#JagannathRathYatra#जयजगन्नाथ