भारत के 79 वां स्वतंत्रता दिवस पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
इस अवसर पर मैं देश की स्वतंत्रता एवं मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान करने वाले समस्त क्रांतिकारी वीरों, स्वतंत्रता सेनानियों और जवानों को नमन करता हूँ।
जय हिंद, जय भारत!!
भारतीय संविधान के निर्माता और सामाजिक न्याय के योद्धा डॉ. भीम राव अंबेडकर जी की जयंती पर सादर नमन।
लोकतंत्र को सशक्त बनाने में उनका साहस, उनका ज्ञान और योगदान उनकी विरासत हैं जो हमें देश के लिए हर संघर्ष में प्रेरणा देती रहेंगी।
शक्ति उपासना के पावन पर्व चैत्र नवरात्रि की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
जगत जननी माँ जगदम्बा से प्रार्थना है कि सभी का जीवन सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और सौहार्द से परिपूर्ण करें।
अघोरेभ्यो अथ घोरेभ्यो घोरघोरतरेभ्यः।
सर्वेभ्यः सर्वशर्वेभ्यो नमस्तेस्तु रुद्ररूपेभ्यः।।
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। भगवान मृत्युंजय महादेव इंद्रियजन्य विकारों व जीवन के विष का शमन कर आत्मोप्लब्धि अर्थात् अमृतत्व की संप्राप्ति में सहायक बनें।
सूर्य का उत्तरायण पर्व मकर संक्रांति आप सभी के जीवन में ऊर्जा, उत्तम स्वास्थ्य, सफलता, सुख-शान्ति और समृद्धि लेकर आए।
मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएँ!
प्राचीन भारत को आधुनिक बनाने एंव आजदी और लोकतंत्र की स्थापना के लिए अपना सर्वस्व निछावर कर देने वाली बहुधर्मी, बहुभाषी, बहुसंस्कृति वाले इस महादेश को एकसूत्र में बांधे रखने वाली एक मात्र संस्था भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर सभी साथियों को हार्दिक बधाई ।
भारत ने अपने एक महान नेता, अद्वितीय अर्थशास्त्री और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को खो दिया। उनकी मृत्यु से देश को अपूरणीय क्षति हुई है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति और उनके परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें। राष्ट्र उनके योगदान को सदैव याद रखेगा।
त्याग की प्रतिमूर्ति, नारी शक्ति की सशक्त आवाज।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष, राजस्थान से राज्यसभा सांसद, कांग्रेस संसदीय दल (CPP) चेयरपर्सन आदरणीय श्रीमती #सोनिया_गांधी_जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
एक कार्यकुशल प्रधानमंत्री और शक्ति स्वरूप श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती पर श्रद्धांजलि।
पूरा देश उनके प्रभावशाली नेतृत्व की आज भी मिसाल देता है लेकिन मैं उन्हें हमेशा अपनी प्यारी दादी के रूप में याद करता हूँ। उनकी सिखायी हुई बातें मुझे निरंतर प्रेरित करती हैं।