SSC Selection Grade 13 एग्जाम में जिन छात्रों के इग्जाम के दौरान दिक्कते हुई थीं वैसे 59,500 छात्रों का एग्जाम आज है. लेकिन एक बार पहले जैसी ही कुछ दिक्कते सामने आती नज़र आ रही हैं. कुछ छात्रों का मैसेज आया है. एक का स्क्रीनशॉट शेयर कर रहा. छात्रों के तमाम आरोप हैं.
#ssc_protest
आज Selection Phase XIII का Re-Schedule exam हुआ काफ़ी दिक्कतों के साथ 59000 बच्चों का exam हुआ! CGL me 30LAKH बच्चों का exam kaise उम्मीद कर सकते? आप सभी अपने अपने दिक्कतों को बताते हुए वीडीयो बनाएं और हमें instagram और X पे टैग करें।
#SSC_System_Sudharo#SelectionPhase13 #SSCVendorFailure
24 अगस्त का SSC प्रोटेस्ट हमेशा याद रहेगा.
बीते कुछ वक्त में मेरे संस्थान @TheLallantop ने मुझे बहुत मौके दिए. इस दौरान कई प्रोटेस्ट कवर किए. प्रयागराज में UPPSC का प्रोटेस्ट हुआ तो वहां 4 दिन तक कवरेज की. जब तक आंदोलन खत्म नहीं हो गया. बिहार में हुए BPSC प्रोटेस्ट को भी कवर किया. 25 दिसंबर को पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया. हमने वो भी कवर किया. हमने वो मंजर पूरे देश को दिखाया. लेकिन इस बीच किसी पुलिस अधिकारी ने हमें अपना काम करने से रोका नहीं. लेकिन 24 अगस्त को राम लीला मैदान में प्रोटेस्ट के दौरान जो हुआ उससे जरूर मुझे धक्का लगा. जब दिल्ली के DCP सेंट्रल निधिन वालसन ने पुलिस को निर्देश देते हुए ये कहा कि इनका माइक, कैमरा छिनालो. तो एक पल को ऐसा लगा मानो किसी ने कपड़े उतार दिए हो. क्योंकि एक पत्रकार के लिए उसका माइक ही उसका अभिमान होता है. ये वो तब कर रहे थे जब उन्होंने मेरे साथी @justrashiddd का ID कार्ड देखा. उन्होंने कहा डाउट है. जांच होगी वाह....हमने पूछा कि आख़िर क्या जांच होगी? बात में यही अधिकारी कहते हैं हम तो छात्रों को डिटेन कर रहे... गलती से पत्रकारों को डिटेन कर लिया...
बड़े-बड़े राजनीतिक मंचों से कई बार सुना था कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है. लेकिन उस दिन उस स्तंभ को भी तार-तार होते देखा. लेकिन उस दौरान एक एहसास और मिला. अपनेपान का. एकजुटता का. अपनों के होने का. जैसे मेरे संस्थान को इसकी जानकारी मिली. सभी ने पूरी ताकत झोंक दी हमारे लिए. ये मेरे लिए गौरव की बात थी मुझ जैसे अड़ने से पत्रकार के लिए मेरे संपादक से लेकर संस्थान के सीनियर्स सब देर रात तक लगे रहे. पल-पल का अपडेट ले रहे थे. सौरभ सर, कुलदीप सर, रजत सर समेत पूरा दफ़्तर हमारे साथ खड़ा था. और इसी से मिली हिम्मत से हम भी डिटेन होने के बाद भी रिपोर्टिंग करते रहे. संस्थान के लोगों से इतर तमाम लोगों ने मोहब्बत दिखाई. लोगों ने एहसास कराया कि हमारा परिवार काफी बड़ा. तमाम लोगों ने कहा आप अच्छा कर रहे. लल्लनटॉप पर पूरा भरोसा है कि वो छात्रों का साथ देगा. और हम यही वादा फिर दोहरा रहे हैं कि चाहे डिटेन हों, चाहे दबाव पड़े लल्लनटॉप हमेशा छात्रों के हितो के साथ आपको खड़ा मिलेगा.
एक बात और पुलिस को ये भी समझना होगा कि वो पत्रकारों को उनका काम करने से नहीं रोक सकती.
मोहब्बत जिंदाबाद ❤️
#ssc_protest #SSCProtest #Lallantop
SSC Phase x13 का आज Re-exam हो रहा है यहाँ डोंबिवली , Mumbai का सेंटर एक फैक्ट्री के बगल में है। सिस्टम 3 बार बंद हुआ, पेन काम नहीं कर रहे थे –4 बार बदलवाया। माउस अटक रहा था, सवाल खुद-ब-खुद mark for review हो रहे थे। आधे बच्चे एग्जाम दे रहे थे, आधे अब भी लाइन में रजिस्ट्रेशन करवा रहे थे। SSC चेयरमैन बच्चों का भविष्य बर्बाद कर देगे , CGL exam भी ठीक से कराने की उम्मीद नहीं है। #SSC #CGL2025 #SSCMisManagement_again
#SSC_VENDOR_FAILURE
#SSCProtest #DOPT
आज के SSC Selection Post एग्ज़ाम सेंटर का वीडियो देख लीजिए…
जिनका पहला पेपर सही हुआ था, उनका भी जबरन री-एग्ज़ाम कराके अब उनका एग्ज़ाम खराब कर दिया गया…
क्यों बार-बार हमारे करियर और ज़िंदगी के साथ एक्सपेरिमेंट किया जा रहा है?
@DoPTGoI