समाज सेवा एवं लोककल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट व अनुकरणीय कार्य करने के लिए आदरणीय श्री मोहन नागर जी भाईसाहब को देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान 'पद्मश्री' से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
Sushil Kumar chitrangi
@HIRA_ALAWA न्यायालय ने अपने आदेश में यह भी कहा कि यदि यह मिशन अभी भी संचालित है और याचिकाकर्ताओं की सेवाओं की आवश्यकता है, तो उनकी सेवाओं को बढ़ाने पर विचार किया जाए और नए अभ्यर्थियों की नियुक्ति न की जाए।#जनसेवा_मित्रो_को_बहाल_करो
🕉️🔱🇮🇳🙏
79वें स्वतंत्रता दिवस की आपको हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं!
आइए, आज के पावन दिन हम सभी 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत, विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत' के निर्माण के लिए संकल्पित हों।
🇮🇳 जय हिंद, वंदे मातरम् 🇮🇳
त्याग, शुचिता और संघर्ष की प्रतिमूर्ति, महान समाज सेविका, भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
नारी सशक्तिकरण और समतामूलक समाज की स्थापना के लिए आपके द्वारा किए गए कार्य सदैव स्मरणीय रहेंगे।
हर-हर गंगे जय त्रिवेणी संगम
तीर्थराज प्रयाग महाकुंभ में आज पवित्र त्रिवेणी संगम में सपत्नीक डुबकी लगाकर पुण्य प्रवाह को नमन किया। यही सनातन की शक्ति है कि इस पवित्र स्नान से तन ही नहीं अपितु मन भी आनंदित हो गया दिव्यता की अनुभूति से भर गया।
हर हर गंगे!
Sushil kumar chitrangi
आप को 76वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
यह गौरवशाली पर्व हमारे महान संविधान, लोकतांत्रिक परंपराओं और देश के अमर सपूतों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है।
आइए, हम सभी संविधान द्वारा प्रदत्त कर्तव्यों के पालन हेतु संकल्पित हों।
जय हिंद!
भाई-बहन के अगाध स्नेह एवं अटूट विश्वास के प्रतीक, महापर्व रक्षाबंधन की आप को हार्दिक बधाई व अनंत शुभकामनाएं!
यह पर्व आप सभी के जीवन में सौभाग्य लाए, समाज में सद्भाव, सौहार्द व सहयोग की भावना और अधिक सशक्त हो, प्रभु श्री राम से यही प्रार्थना है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् महाकौशल प्रान्त के प्रान्त संगठन मंत्री आदरणीय विपिन गुप्ता जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आप निरंतर प्रगति करें माई नर्मदा जी और प्रभु श्री राम जी की कृपा सदैव आप पर बनी रहे।
@sushil
अदम्य साहस और वीरता के प्रतीक, धर्म, संस्कृति तथा देश की रक्षा हेतु अपना सर्वस्व अर्पण कर भारतभूमि को धन्य करने वाले वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि वंदन।
महाराणा प्रताप का नाम उनके शौर्य, अद्वितीय पराक्रम और दृढ़ संकल्प के लिए सदैव अमर रहेगा।
जनजातीय गौरव, 'धरती आबा' भगवान बिरसा मुंडा ने देश की जनजातीय संस्कृति के संरक्षण और स्वतंत्रता के लिए माँ भारती की सेवा में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।
स्वधर्म व मातृभूमि की रक्षा हेतु सतत संघर्षरत रहे भगवान बिरसा की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
विश्व पर्यावरण दिवस की सभी पर्यावरण प्रेमियों एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई!
पर्यावरण का सीधा संबंध हमारे जीवन, हमारी सृष्टि से है। स्वच्छ-सुरक्षित पर्यावरण सभी प्राणियों के जीवन को सुगम बनाता है।
आइए, अपनी सृष्टि की रक्षा हेतु पर्यावरण के संरक्षण के लिए संकल्पित हों।
माँ भारती के उपासक, कुशल संगठनकर्ता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक, 'राष्ट्रऋषि' श्रद्धेय माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर 'गुरुजी' की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
सह खंड कार्यवाह
राष्ट्रिय स्वयं सेवक संघ (RSS) चितरंगी
प्रदेश वासियों को पावन 'बुद्ध पूर्णिमा' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! भगवान बुद्ध ने संपूर्ण सृष्टि को धर्म, करुणा, अहिंसा और शांति का मार्ग दिखाया।
उनका विराट तपस्वी जीवन 'स्व' को जागृत करने और दूसरों की सेवा में स्वयं को समर्पित कर देने की प्रेरणा देता है।
श्री हनुमान जयंती की सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं!
अष्ट सिद्धि और नौ निधियों के दाता, प्रभु श्री राम के अनन्य भक्त, श्री हनुमान जी की कृपा सभी पर बनी रहे। संपूर्ण सृष्टि में सुख-शांति व समृद्धि का वास हो, उनसे यही प्रार्थना है।
ॐ हनुमते नमः!
सिद्धगन्धर्वयक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि।
सेव्यमाना सदा भूयात् सिद्धिदा सिद्धिदायिनी॥
माँ दुर्गा के नवम स्वरूप माँ सिद्धिदात्री की उपासना से भक्तों और साधकों की लौकिक एवं पारलौकिक कामनाओं की पूर्ति होती है।
माँ आदिशक्ति सबका कल्याण करें, उनसे यही कामना है।