#UPSSSC_LEKHPAL_PAPER_LEAK को लेकर गंभीर आरोप लग रहे हैं।
लगातार भर्ती परीक्षाओं में loopholes, कमजोर सिस्टम और धांधलेबाजों पर सख्त कार्रवाई न होने का ही परिणाम है कि आज कोई भी परीक्षा बिना संदेह और विवाद के पूरी नहीं हो पा रही।
लाखों मेहनती छात्रों का भरोसा टूटता जा रहा है। @UPGovt
पहले नोटिफिकेशन का इंतजार, फिर परीक्षा का एक लंबा अंतराल और आखिर में पेपर लीक; क्या युवाओं की किस्मत में सिर्फ यही संघर्ष लिखा है? आखिर हर बार परीक्षा से ठीक पहले या बाद में ही पूरी सुरक्षा व्यवस्था क्यों ध्वस्त हो जाती है, इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा, और इन लीक माफियाओं के असली आका कब सलाखों के पीछे भेजे जाएंगे? सिस्टम की इस बार-बार होने वाली नाकामी की सजा देश का ईमानदार युवा और उनका गरीब परिवार क्यों भुगते, और छात्रों के बर्बाद हुए सालों तथा उनके मानसिक तनाव का हिसाब आखिर कौन देगा? अब खोखले आश्वासनों और बातों से काम नहीं चलेगा, युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद होना चाहिए और इस पूरे मामले की समय-सीमा के भीतर निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर ऐसी कड़ी कार्रवाई की जाए जो एक मिसाल बने!
#Lekhpal_Exam_Investigation
🚨 25 MAY | 11:00 AM 🚨
अब आवाज़ दबेगी नहीं! ✊
मेहनत हमारी, न्याय भी हमारा!
युवाओं की आवाज़ बुलंद करें।
#LekhpalExamInvestigation#JusticeForStudents
एक ट्वीट नहीं, लाखों युवाओं की पुकार है! 🔥
उत्तर प्रदेश लेखपाल परीक्षा 44 जनपदों के 861 केंद्रों पर हुई परीक्षा में शामिल 3 लाख से अधिक अभ्यर्थियों की सालों की मेहनत और उनके भविष्य का सवाल है! आज आप सब ने मिलकर जो #UPSSSC_LEKHPAL_PAPER_LEAK का मुहिम ट्विटर पर चलाया और नंबर वन पर ट्रेंड कराया है यह आपकी एकजुटता की ताकत को दिखाता है पर हमें अभी यही नहीं रुकना है हमें फिर से इसी जोश के साथ कल यानी 25 मई को सुबह 11 बजे #LEKHPAL_EXAM_INVESTIGATION इस हैशटैग के साथ हमें फिर से कल ट्विटर पर ट्वीट करना है और इसे नंबर वन ट्रेंड कराना है और बहरी हो चुकी सरकार और यूपी UPSSSC आयोग के कानो में अपनी आवाज को पहुंचाना है क्योंकि आयोग अभी भी पेपर लीक और धांधली को भ्रामक एवं असत्य मान रहा है इसलिए जब तक निष्पक्ष तरीके से जांच नहीं होगी तब तक यह नहीं पता चलेगा कि इस पेपर लीक और धांधली मे कितने सेंटर और नकल माफिया शामिल है कल आप सब ज्यादा से ज्यादा संख्या में जुड़कर सुबह 11:00 बजे इस #LEKHPAL_EXAM_INVESTIGATION के साथ ज्यादा से ज्यादा ट्विटर पर ट्वीट करें
#lekhpalexamleak #upsssclekhpal #paperleak
माननीय मुख्यमंत्री जी उ॰प्र॰
क्या हमारे भारत मै कोई अपनी संवैधानिक मांग रखना गलत है।हम यूपीएसआई अभ्यर्थी अपना स्कोर कार्ड की जानकारी नही ले सकते। क्या यह असंवैधानिक मांग है तो जब हमारा कोई मांग करने का कोई अधिकार नही है तो तो संविधान की क्या जरूरत है
#UPSI_GIVE_SCORE_CARD
उत्तर प्रदेश के युवाओं ने UPSI में स्कोर कार्ड जारी करने को लेकर कल ट्वीटर कैंपेन करेंगे।
उनका मांग जायज है सरकार और भर्ती बोर्ड को विचार करना चाहिए।
#Score_Card_जारी_करो
UPSI 2025 अभ्यर्थियों के मन में इस समय सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर Normalization कितना हुआ और उनका Raw Score कितना बना?
जब तक UPSI 2025 का Score Card जारी नहीं किया जाता, अभ्यर्थी यह जानना चाहते हैं कि परीक्षा में उनके कितने अंक आए हैं, और यह उनका अधिकार भी है।
कई छात्र यह तक नहीं समझ पा रहे कि वे Final List में शामिल हो पाएंगे या नहीं।
Final Answer Key जारी होने के बाद प्रत्येक अभ्यर्थी को अपने Raw Score, Normalized Score और वास्तविक स्थिति जानने का पूरा अधिकार है।
आयोग से अनुरोध है कि इस विषय को संज्ञान में लेते हुए जल्द से जल्द UPSI 2025 का Score Card जारी किया जाए, ताकि छात्रों के मन में चल रही असमंजस की स्थिति समाप्त हो सके।
#Score_Card_जारी_करो
#Release_Score_Card
@upprpb@dgpup@myogiadityanath
प्यारे साथियो!
UPSI 2025 की परीक्षा में बैठने वाले हर एक अभ्यर्थी ने अपनी जी-जान लगाई है। पारदर्शिता और निष्पक्षता किसी भी परीक्षा की आत्मा होती है। हर अभ्यर्थी को अपनी मेहनत का सटीक परिणाम जानने का पूरा हक है। आइए, एक साथ मिलकर अपनी जायज़ मांग रखें क्योंकि स्कोरकार्ड आपका अधिकार है!
सभी साथी आज सुबह 11 बजे पूरे दमखम के साथ ट्विटर अभियान से जुड़ें।
#Score_Card_जारी_करो
#Release_Score_Card
#UPSI2025 #UPSIScoreCard
@Uppolice@myogiadityanath @upprb
साथियों आपको नीचे दिए गए यह तीन #Tag ही उपयोग करने है आपको इनसे अलग अन्य #Tag का प्रयोग नहीं करना है। सभी अध्यापकों और यूट्यूबर्स से भी निवेदन किया जाता है कि आप सब भी केवल इन्हीं तीनों #Tag का प्रयोग करें।
सभी साथी #Tag को अच्छे से कॉपीपेस्ट कर लें और कोई भी साथी गलत #Tag का प्रयोग न करें। कोई भी टाइपिंग मिस्टेक या हिंदी व इंग्लिश का मिक्स अप न करें। बड़ी सावधानीपूर्वक ही #Tag का प्रयोग करें, क्योंकि एक मिस्टेक हमारे हजारों पोस्ट को खराब करवा देती है। इसलिए कोई भी गलती करने की बिल्कुल भी गुंजाइश ना छोड़ें।
#UPSI_INCREASE_2000_POST
#UPSI_GIVE_SCORECARD
#UPSI_GIVE_WAITING_LIST
UPSI परीक्षार्थियों की @UPGovt और सीएम @myogiadityanath जी से मुख्य 03 मांगे~
01. वर्तमान में प्रक्रियाधीन UPSI भर्ती में कम से कम 02 हजार पदों की वृद्धि हो।
02. रिज़ल्ट के साथ व्यक्तिगत और सार्वजनिक रूप से स्कोरकार्ड तथा रैंक सूची दिखाई जाए।
03. अंतिम चयन परिणाम के बाद खाली पदों को भरने के लिए वेटिंग लिस्ट जारी हो।
अंत में उत्तर प्रदेश पुलिस की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले सभी छात्रों से निवेदन किया जाता है कि आप सभी 05 मई 2026 के #UPSI ट्विटर कैंपेन में हिस्सा लें क्योंकि स्कोरकार्ड और वेटिंग लिस्ट आपके लिए भी जरूरी है यदि #UPSI में यह जारी कर दिया जाता है तो वर्तमान में प्रक्रियाधीन होमगार्ड और यूपी कॉन्स्टेबल भर्ती वालों को स्कोरकार्ड और वेटिंग लिस्ट ऑटोमैटिक मिल जाएगा।