समस्त ट्वीटर वासियों को #जन्माष्टमी की हार्दिक #शुभकामनाएं । इस जन्माष्टमी पर श्री कृष्ण आपके घर आएं और माखन मिश्री के साथ साथ आपके सारे दुःख और कष्ट भी ले जाएं 🌺🌺🌺🙏🏼🎂🎂🎂🍫
करागृह अंधेरे जन्मे नंदलाल
देवकी-वसुदेव प्रेम का उजियाल
यमुना लांघ,पहुँचे यशोदा आंगन
बाल लीला संग बीता बचपन
गोपियों संग रचाया रास
कुरुक्षेत्र में गीता का ज्ञान खास
मुरली की तान,आँखों में शरारत
कंस का अंत कर,दी धर्म विरासत
प्रेम की निशानी अमर रहे सदा
धर्म की जीत,अधर्म झुके सदा
जो अब नही करते वो मेरे बाद क्या करेंगे
मै समझता हूँ ये मेरे मुझे याद क्या करेंगे
ये मेरे ही चिरागों से नशेमन जलाने वाले
बरबाद करके घर मेरा आबाद क्या करेंगे
यह मन्दिर का दीप
इसे नीरव जलने दो
रजत शंख घड़ियाल
स्वर्ण वंशी-वीणा-स्वर,
गये आरती वेला को
शत-शत लय से भर!
जब था कल कंठो का मेला
विहंसे उपल तिमिर था खेला,
अब मन्दिर में इष्ट अकेला,
इसे अजिर का शून्य
गलाने को गलने दो
यह मंदिर का दीप
इसे नीरव जलने दो..!
#mahadeviverma#छोटा_दरवाज़ा
वृन्दावन की
कुंज गलियों में,
झुमती गाती
इठलाती सी
बलखाती हुई
मदमस्त विचरती
वो एक लड़की..
आशा-तृष्णा की
इस मंडल में
प्राचीन कुण्ड के
पवित्र जल सी
स्थिर ठहरी
वो एक लड़की..
शिवन्या बन
शिव पूजती
शिवालय के
चौखट तोड़ती
वृन्दावन पहुंची,
शैव साधना लीन
संवेदनाओ से
विमुख होती
वो एक लड़की..
मेरे अंतर्मन में ऐसे कई एकांत कक्ष हैं
जो वर्षों से रौशन नहीं हुए,
जिनके रौशनदान तक बंद कर रखे हैं मैंने!
बिना दस्तक के उसमें विचरने आती मेरी बेटी,
प्रदीप बन उस कक्ष में सेंध लगाती और
आसानी से जान जाती..
मेरे अनकहे मन के समस्त भाव।
चहकते हुए कहती ..दुनिया की सर्वश्रेष्ठ मां मेरी।
प्रथम स्पर्श की अनुभूति
मेरे जीवनसाथी के संग
परिणय के वक्त बदला
डर से मेरे चेहरे का रंग।
उसके हाथों में जब सौंपा
बाबुल ने मेरी भाग्य रेखा,
शंका भरी आँखों से तब
उस अजनबी को देखा!
आज वो जब भी दूर होता है
बहुत नज़दीक होता है,
एक अजनबी से जुड़ा रिश्ता
सबसे क़रीब होता है।
#kavita250
ईच्छा तो हो रही मां आपसे मिलने की..
प्रतीक्षा कर रही हूं आपके बुलावे की..!
बिन बुलावे आ नहीं पाऊंगी चाहकर भी..
मन में चाहे कितनी भी मिलने की ईच्छा हो..!
जय माता रानी 😊🙏💐