BIG BREAKING NEWS 🔥
जेपी एसोसिएट्स का मालिकाना हक अडानी ग्रुप को मिल चुका है।
18 जून के बाद 6.48 लाख शेयरधारकों में से किसी को फूटी कौड़ी नहीं मिलेगी।
18 जून 2026 को कंपनी के शेयर शेयर बाजार से डीलिस्ट हो जाएंगे। इसके बाद किसी शेयर को खरीदने-बेचने का अधिकार खत्म हो जाएगा।
अडानी ग्रुप ने जेपी ग्रुप की अथाह प्रॉपर्टी का अधिग्रहण किया है। अडानी ग्रुप ने पब्लिक शेयरधारकों को कुछ देने का जिक्र तक भी नहीं किया है।
कभी कंपनी की 45% की हिस्सेदारी रखने वाले शेयरधारकों को सिर्फ मलाल करने के अलावा कुछ नहीं मिलेगा।
#JPAssociates #AdaniGroup #StockMarket
एक आदमी ने ₹45 लाख का घर बनवाया था, लेकिन उसके इलाके में एक बड़ी समस्या थी।
वहां रोज़ 3-4 घंटे बिजली चली जाती थी और गर्मियों में यह समय 6 घंटे तक पहुंच जाता था।
शुरुआत में उसने सोचा कि कोई भी Inverter लगवा लेते हैं।
लेकिन पड़ोसी ने कहा कि गलत Inverter और Battery चुन ली तो पैसे भी खर्च होंगे और Backup भी नहीं मिलेगा।
तब उसने एक Electrician को बुलाया और अपनी जरूरत बताई।
घर में 4 पंखे, 8 LED बल्ब, 1 TV और Wi-Fi Router चलाना था।
Electrician ने Load निकाला -
4 पंखे = 300 Watt
8 LED = 80 Watt
TV = 120 Watt
Wi-Fi = 20 Watt
कुल लोड = 520 Watt
अब आदमी बोला कि कम से कम 4 घंटे का Backup चाहिए।
Electrician ने कैलकुलेशन किया -
520 × 4 = 2080 Watt-Hour
अब 12V Battery और 80% Efficiency के हिसाब से -
2080 ÷ (12 × 0.8) = 216Ah
यानी कम से कम 220Ah Battery चाहिए थी।
फिर उसने Inverter का साइज निकाला।
520 ÷ 0.8 = 650 Watt
यानी 900VA से 1100VA का Inverter सही रहेगा।
अब आदमी ने पूछा कि क्या बस इतना ही काफी है।
Electrician बोला कि नहीं, Wiring भी सही होनी चाहिए।
Inverter Charging Line के लिए 2.5mm Wire और सही MCB जरूरी है।
गलत Wiring से Battery चार्ज होने में दिक्कत और Heating की समस्या आ सकती है।
फिर Electrician ने देखा कि आदमी Inverter को Bedroom में रखने की सोच रहा था।
उसने तुरंत मना कर दिया।
क्योंकि Battery Charging के दौरान Hydrogen Gas निकलती है।
इसलिए Inverter हमेशा खुली और Ventilation वाली जगह पर रखना चाहिए।
अब खर्च का हिसाब देखिए।
220Ah Battery = ₹16,000
1100VA Inverter = ₹7,000
Wiring और Installation = ₹3,000
कुल खर्च = ₹26,000
लेकिन इसके बदले 4 घंटे तक जरूरी सामान आराम से चल सकता था।
तब आदमी को समझ आया कि Inverter खरीदने से पहले लाइट जाने का समय और घर का Load जानना सबसे जरूरी है।
क्योंकि सही Calculation वाला Inverter आराम देता है और गलत Calculation वाला सिर्फ पछतावा।
अगर आपके यहां रोज़ 4 घंटे बिजली जाती हो तो आप बिना Calculation Inverter खरीदेंगे या पहले पूरा Load निकालेंगे?
हिंदुस्तान में बहुत कम पत्रकार हैं जो निष्पक्ष होकर अपनी बात रखते हैं, और शुभांकर भाई आप उनमें से एक हैं।
इसीलिए ये वीडियो थोड़ी निराश करने वाली लगी @shubhankrmishra जी🙏
जब कुछ गलत था ही नहीं, तो सफाई देने की जरूरत भी नहीं थी। ऐसी चीजें ही गलत लोगों का मनोबल बढ़ाती हैं।
अब भी AC खरीदने जा रहे हैं? रुकिए! कहीं दुकानदार आपको चूना तो नहीं लगा रहा? आपके लिए कुछ सुझाव ध्यान दीजिए
नया AC लेना हो या पुराने की सर्विसिंग करानी हो, अक्सर हम टेक्नीशियन की बातों में फंस जाते हैं। आज इस AC वाली गणित को समझ लीजिए, आपके हजारों रुपये बचेंगे!
कितने टन का AC चाहिए? (आसान गणित)
दुकानदार के भरोसे न रहें, खुद कैलकुलेट करें:
अपने कमरे का Volume निकालें: (लंबाई × चौड़ाई × ऊंचाई)
उदाहरण: 20ft × 12ft × 10ft = 2400 Cubic Feet
अब इसे 5 से गुणा करके BTU निकालें: 2400 × 5 = 12,000 BTU
यानी इस कमरे के लिए 1 टन का AC काफी है!
नोट: अगर कमरा टॉप फ्लोर पर है और सीधी धूप आती है, तो आधा टन बढ़ाकर लें क्यों कि ज्यादा धूप ज्यादा गर्मी।
खरीदते समय ये 3 बातें गांठ बांध लें
1. कॉपर कॉइल (Copper Coil) ही लें: एल्युमीनियम सस्ता तो होता है पर जल्दी लीक होता है और रिपेयर नहीं होता।
2. पाइप की लंबाई: जितनी कम होगी, कूलिंग उतनी ही जबरदस्त होगी।
3. आउटडोर यूनिट: इसे ऐसी जगह लगवाएं जहाँ हवा का वेंटिलेशन अच्छा हो, वरना बिजली बिल बहुत आएगा!
⚠️ टेक्नीशियन के खेल से सावधान रहें!
गैस कभी खत्म नहीं होती: अगर कूलिंग कम है, तो पक्का कहीं 'लीकेज' है। बिना लीकेज ठीक कराए गैस न भरवाएं, वरना पैसे पानी में जाएंगे। पहले साबुन के झाग से लीकेज चेक करवाएं!
वैक्यूम (Vacuum) है जरूरी: नया AC लगवाते समय गैस खोलने से पहले कम से कम 30 मिनट तक Vacuum Pump चलवाएं। टेक्नीशियन जल्दबाजी करते हैं, जिससे बाद में कूलिंग कम हो जाती है।
पार्ट्स का खेल: कभी-कभी सिर्फ धूल की वजह से मशीन ट्रिप करती है, पर टेक्नीशियन कैपेसिटर या सेंसर खराब बता देते हैं। हमेशा ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर से ही काम कराएं।
पुराने पार्ट्स: बदले गए पुराने पार्ट्स कभी टेक्नीशियन को न ले जाने दें।
💡 प्रो टिप: सर्विसिंग के समय सिर्फ पानी का छिड़काव न कराएं, बल्कि Jet Pump से फिन्स की गहराई से सफाई सुनिश्चित करें।
सही जानकारी ही आपको ठगे जाने से बचा सकती है! इस पोस्ट को Save करें और अपनों के साथ Share करें ताकि उनका भी पैसा बच सके।
अधिक से अधिक शेयर करे
🔎 AC लेते समय क्या ध्यान रखें
Room Size:
100–150 sq.ft → 1 Ton
150–200 sq.ft → 1.5 Ton
Star Rating: 5 Star = कम बिजली बिल
Inverter AC: बेहतर और efficient
Copper Coil: ज्यादा टिकाऊ
*संस्कृत भाषा का अद्भुत चमत्कार* ,
क्या आप जानते है विश्व की सबसे ज्यादा सम्रद्ध भाषा कौनसी है.....
अंग्रेजी में ' *THE QUICK* *BROWN FOX JUMPS* *OVER A LAZY DOG* ' एक प्रसिद्ध वाक्य है। जिसमें अंग्रेजी वर्णमाला के सभी अक्षर समाहित कर लिए गए, मज़ेदार बात यह है की अंग्रेज़ी वर्णमाला में कुल 26 अक्षर ही उप्लब्ध हैं जबकि इस वाक्य में 33 अक्षरों का प्रयोग किया गया जिसमे चार बार O और A, E, U तथा R अक्षर का प्रयोग क्रमशः 2 बार किया गया है। इसके अलावा इस वाक्य में अक्षरों का क्रम भी सही नहीं है। जहां वाक्य T से शुरु होता है वहीं G से खत्म हो रहा है।
अब ज़रा संस्कृत के इस श्लोक को पढिये।-
*क:खगीघाङ्चिच्छौजाझाञ्ज्ञोSटौठीडढण:।*
*तथोदधीन पफर्बाभीर्मयोSरिल्वाशिषां सह।।*
*अर्थात* : पक्षियों का प्रेम, शुद्ध बुद्धि का, दूसरे का बल अपहरण करने में पारंगत, शत्रु-संहारकों में अग्रणी, मन से निश्चल तथा निडर और महासागर का सर्जन करनार कौन? राजा मय! जिसको शत्रुओं के भी आशीर्वाद मिले हैं।
श्लोक को ध्यान से पढ़ने पर आप पाते हैं की संस्कृत वर्णमाला के *सभी 33 व्यंजन इस श्लोक में दिखाये दे रहे हैं वो भी क्रमानुसार*। यह खूबसूरती केवल और केवल संस्कृत जैसी समृद्ध भाषा में ही देखने को मिल सकती है!
पूरे विश्व में केवल एक संस्कृत ही ऐसी भाषा है जिसमें केवल एक अक्षर से ही पूरा वाक्य लिखा जा सकता है, किरातार्जुनीयम् काव्य संग्रह में *केवल “न” व्यंजन से अद्भुत श्लोक बनाया है* और गजब का कौशल्य प्रयोग करके भारवि नामक महाकवि ने थोडे में बहुत कहा है-
*न नोननुन्नो नुन्नोनो नाना नानानना ननु।*
*नुन्नोऽनुन्नो ननुन्नेनो नानेना नुन्ननुन्ननुत्॥*
*अर्थात* : जो मनुष्य युद्ध में अपने से दुर्बल मनुष्य के हाथों घायल हुआ है वह सच्चा मनुष्य नहीं है। ऐसे ही अपने से दुर्बल को घायल करता है वो भी मनुष्य नहीं है। घायल मनुष्य का स्वामी यदि घायल न हुआ हो तो ऐसे मनुष्य को घायल नहीं कहते और घायल मनुष्य को घायल करें वो भी मनुष्य नहीं है। वंदेसंस्कृतम्!
एक और उदहारण है।-
*दाददो दुद्द्दुद्दादि दादादो दुददीददोः*
*दुद्दादं दददे दुद्दे ददादददोऽददः*
*अर्थात* : दान देने वाले, खलों को उपताप देने वाले, शुद्धि देने वाले, दुष्ट्मर्दक भुजाओं वाले, दानी तथा अदानी दोनों को दान देने वाले, राक्षसों का खण्डन करने वाले ने, शत्रु के विरुद्ध शस्त्र को उठाया।
है ना खूबसूरत? इतना ही नहीं, क्या किसी भाषा में *केवल 2 अक्षर* से पूरा वाक्य लिखा जा सकता है? संस्कृत भाषा के अलावा किसी और भाषा में ये करना असम्भव है। माघ कवि ने शिशुपालवधम् महाकाव्य में केवल “भ” और “र ” दो ही अक्षरों से एक श्लोक बनाया है। देखिये –
*भूरिभिर्भारिभिर्भीराभूभारैरभिरेभिरे*
*भेरीरे भिभिरभ्राभैरभीरुभिरिभैरिभा:।*
*अर्थात-* निर्भय हाथी जो की भूमि पर भार स्वरूप लगता है, अपने वजन के चलते, जिसकी आवाज नगाड़े की तरह है और जो काले बादलों सा है, वह दूसरे दुश्मन हाथी पर आक्रमण कर रहा है।
एक और उदाहरण-
*क्रोरारिकारी कोरेककारक कारिकाकर।*
*कोरकाकारकरक: करीर कर्करोऽकर्रुक॥*
*अर्थात* - क्रूर शत्रुओं को नष्ट करने वाला, भूमि का एक कर्ता, दुष्टों को यातना देने वाला, कमलमुकुलवत, रमणीय हाथ वाला, हाथियों को फेंकने वाला, रण में कर्कश, सूर्य के समान तेजस्वी [था]।
पुनः क्या किसी भाषा मे केवल *तीन अक्षर* से ही पूरा वाक्य लिखा जा सकता है? यह भी संस्कृत भाषा के अलावा किसी और भाषा में असंभव है!
उदहारण-
*देवानां नन्दनो देवो नोदनो वेदनिंदिनां*
*दिवं दुदाव नादेन दाने दानवनंदिनः।।*
*धन्य है संस्कृत ,, गर्व करें अपनी देवभाषा पर* ,,,
।
#औ_का
Google Search में अगर आपका मोबाइल नंबर, घर का पता, ईमेल, बैंक डिटेल्स या दूसरी निजी जानकारी जा रही है, तो आपको घबराना नहीं है. गूगल के सर्च रिजल्ट से आपकी जानकारी हटाने का तरीका हम आपको बताते हैं.
https://t.co/kNjBYahVNW
Google | Search Engine | Bank Details
मुझे हर हफ्ते 4-6 फोन ऐसे लोगों के आते हैं जो शहर में रहते हैं, अच्छी अर्निंग भी करते हैं। उनके गांव में घर और थोड़ी या ज्यादा जमीन भी है। कुछ लोग सेकेंड्री इनकम के लिए एक विकल्प खोज रहे होते हैं तो कुछ जॉब में अनिश्चितता से परेशान होते हैं। कई लोगों को अपनी प्रॉपर्टी की चिंता रहती है कि कहीं कोई कब्जा न करें।
News Potli की यात्राओं में हजारों किसानों से मुलाकात उनके अनुभव के आधार पर मैं उन्हें सलाह देता हूं कि थोड़ी वनटाइम निवेश करो, खेत को समतल कराओ, सिंचाई का इंतजाम करो, फेसिंग और एक सीसीटीवी का इंतजाम करो। और बाग लगवा दो..
अपने परिवार या पड़ोस के व्यक्ति को साझेदार बनाओ या फिर हर महीने कुछ रुपए फिक्स करो.. 3-5 साल के इंतजार के बाद आपको एक अतिरिक्त आदमनी का जरिया मिल जाएगा।
अपनी मिट्टी, जलवायु और मार्केट के मुताबिक बाग लगाओ
1.अमरुद
2.आम
3.लीची
4.स्वीट ऑरेंज
5.कटहल
6.आलू बुखारा
7.चीकू
8.ड्रैगनफ्रूट
9.एवोकॉडो
10.आडू
11.जापानी फल
12.जामुन
13. किन्नू
14.एपल बेर
15.नींबू
इसके लिए जरुरी है
1.मिट्टी-जलवायु के मुताबिक फसल का चयन (climate resilient crops)
2अच्छी किस्म के पौधे (high yielding variety)
3. सघन बागवानी (high density plantation)
4.ड्रिप इरिगेशन (अब ऐसे सिस्टम है, जिन्हें आप मोबाइल से ऑपरेट कर सकते हैं) (Drip Irrgation)
5.सोलर फेसिंग- solar fencing
6.एग्रोनॉमी सपोर्ट- किसी वैज्ञानिक के संपर्क में रहिए (agronomy support)
मैं ऐसे बहुत लोगों को जानता हूं, जो शहर में रहकर फोन के जरिए अच्छी दिशा-निर्देश देकर अच्छी खेती गांव में करवाते हैं लेकिन इससे पहले उन्होंने अपने काम पर अच्छी रिसर्च की है और समय निकालकर कुछ समय दूसरो के फील्ड में गए हैं, Youtube की दुनिया में सब अच्छा अच्छा दिखता है, आपको अपनी सहूलियत मार्केट, मिट्टी, जलवायु के मुताबित चयन करना है। थोड़ा दौड़भाग कर पाएंगे या फोन घुमा पाएंगे तो सरकारी सब्सिडी भी अच्छी मिल रही हैं।
@PotliNews के Youtube चैनल पर हम ऐसी जानकारियां लगातार लाने की कोशिश करते हैं जो आपके काम आ सकती हैं
#Repost
#NewsPotli #agriculture #horticulture #ruralindia #income #agribusiness