~नसीब ~
दरिया हजारों मील का सफर तय करती है
समंदर की तलाश में..
और समंदर है कि बेचैन रहता है
चांद की चाहत में!!
मुकम्मल जहां तो किसी के नसीब में नहीं..
लेकिन वो इंसा ही क्या “चंदन”,
जो नसीब से लड़ना न जानता हो!!
#CkNotes
*Diwali Thoughts*
"दीवाली की छुट्टियां हो गई,
मजदूर घर जा रहे है
मिठाइयों के डब्बों में देखो,
उनके बच्चे मुस्कुरा रहे है!"
#cknotes#diwalicelebration
Photo Credit: Internet
~इश्क़ है तो है~
मुझे मत सुनाओ,
चांद और चकोर की कहानी
मुझे मत बताओ,
परवाना क्यूं है शमां का दीवाना।
क्यों उलझना इन कहानियों में,
अब इश्क़ है तो है।
तेरी दुनियां में मैं ना सही,
मेरी दुनियां में तू है तो है!
😍😍
#CkNotes
थोड़ी दौड़ लगा लो,
थोड़ा वजन घटा लो
हर फ्राइडे की पार्टी पर
कभी कभी ब्रेक भी लगा लो!
तीज का त्योहार
दोस्त, तुम्हारे लिए हीं है
अपनी लंबी आयु की ज़िम्मेदारी
सिर्फ अर्धांगनी पर ना डालो! 😁
#HappyTeej
अपने आस पास देखो
तो हिम्मत की कहानियां
बेहिसाब है।
जो कहते है ,तुम्हारी कहानी खत्म हुई
उनके लिए,
इस ठूठ - कटे तने से निकली पत्तियां
जीवन का संदेश है,
और करारा जवाब है!
#CkNotes
एक मॉल के गार्ड से जब पूछा
मेरी कार की डिक्की में तुमने क्या देखा?
उसकी 'आंखों' ने मुस्कुरा कर जबाव दिया..
मैने देखा दो वक्त की रोटी
मेरे बच्चों के स्कूल की फीस।
मकान का भाड़ा भी दिखा मुझे
और देखा गांव वापस ना जा पाने की टीस!
#CkNotes
Pathetic experience @canarabank Uttam Nagar New Delhi branch. denied a fund trnsfer from my SB a/c coz I was not carrying cheque book. Requested officer at counter and BM also for transfer via debit authorisation, but no use. kept running counter to counter!hope for action