सेक्स की लत कैसे इंसान को कमजोर बनाती है — यह विषय केवल नैतिक या सामाजिक नहीं, बल्कि गहरे शारीरिक, मानसिक और आयुर्वेदिक संतुलन से जुड़ा हुआ है। आयुर्वेद में मनुष्य को केवल मांस-हड्डी का पुतला नहीं माना गया, बल्कि शरीर, मन, इंद्रियाँ और आत्मा—इन चारों का संयुक्त रूप माना गया है। जब इनमें से किसी एक पर भी असंयम हावी होता है, तो पूरा जीवन असंतुलित हो जाता है।
आयुर्वेद के अनुसार काम (सेक्स) जीवन का एक स्वाभाविक अंग है, लेकिन उसकी सीमा और मर्यादा तय है। चरक संहिता में स्पष्ट कहा गया है कि जो व्यक्ति विषय-भोग में अति करता है, वह धीरे-धीरे ओज का क्षय कर बैठता है। ओज शरीर की वह सूक��ष्म शक्ति है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता, तेज, आत्मबल और मानसिक स्थिरता का आधार होती है। सेक्स की लत ओज को सबसे पहले और सबसे गहराई से नुकसान पहुँचाती है।
लगातार काम-विचार, अश्लील दृश्य, बार-बार वीर्यस्राव या मानसिक उत्��ेजना से शरीर की धातु-निर्माण प्रक्रिया बिगड़ जाती है। आयुर्वेद के अनुसार भोजन से रस बनता है, रस से रक्त, फिर मांस, मेद, अस्थि, मज्जा और अंत में वीर्य। वीर्य सबसे परिष्कृत धातु है। जब इसे बार-बार नष्ट किया जाता है, तो शरीर को इसे फिर से बनाने में अत्यधिक ऊर्जा लगानी पड़ती है। परिणामस्वरूप व्यक्ति भीतर से कमजोर होने लगता है, भले ही बाहर से वह सामान्य दिखे।
सेक्स की लत केवल शारीरिक कमजोरी नहीं ला��ी, बल्कि मानसिक गुलामी पैदा करती है। मन हर समय उत्तेजना की तलाश में भटकता रहता है। एकाग्रता घटती है, स्मरण शक्ति कमजोर होती है, निर्णय लेने की क्षमता कम हो जाती है। आयुर्वेद इसे रजोगुण की अधिकता मानता है। रजोगुण बढ़ने से चंचलता, बेचैनी, क्रोध और असंतोष बढ़ता है, जबकि सत्त्वगुण घटने लगता है, जो शांति, विवेक और संतुलन का गुण है।
लंबे समय तक सेक्स की लत में फँसा व्यक्ति धीरे-धीरे आत्मविश्वास खो देता है। उसे अपने ऊपर नियंत्रण नहीं रहता। यही कारण है कि ऐसे लोग थकान, कमर दर्द, घुटनों की कमजोरी, आंखों की चमक कम होना, चेहरे पर निस्तेजता, जल्दी चिड़चिड़ापन और अवसाद जैसे लक्षण अनुभव करते हैं। आयुर्वेद में इसे वात-पित्त विकृति का परिणाम माना गया है। अधिक उत्तेजना से पित्त बढ़ता है और बार-बार क्षय से वात बिगड़ता है, जो शरीर और मन दोनों को खोखला करता है।
सेक्स की लत रिश्तों को भी कमजोर करती है। व्यक्ति सामन��� वाले इंसान को भावना या साथी नहीं, बल्कि भोग की वस्तु की तरह देखने लगता है। इससे प्रेम, सम्मान और विश्वास खत्म होने लगता है। आयुर्वेदिक दृष्टि में यह प्रज्ञापराध है—अर्थात बुद्धि का अपराध। जब मनुष्य जानते-समझते हुए भी असंतुलित आचरण करता है, तो रोग केवल शरीर में नहीं, जीवन में फैल जाता है।
आयुर्वेद संयम को दमन नहीं, बल्कि शक्ति का संरक्षण मानता है। ब्रह्मचर्य का अर्थ केवल त्याग नहीं, बल्कि ऊर्जा का सही दिशा में प्रवाह है। वही ऊर्जा जब विचार, कर्म, साधना और रचनात्मकता में लगती है, तो व्यक्ति तेजस्वी, आत्मनिर्भर और मानसिक रूप से सुदृढ़ बनता है। इतिहास में महान ऋषि, वैज्ञानिक, योद्धा और विचारक इसी ऊर्जा-संरक्षण के उदाहरण हैं।
इस प्रकार आयुर्वेद स्पष्ट करता है कि सेक्स स्वयं कमजोरी नहीं है, बल्कि उसकी लत इंसान को अंदर से तोड़ देती है। यह लत शरीर की धातुओं को, मन की स्थिरता को और जीवन की दिशा को धीरे-धीरे नष्ट कर देती है। संयम, संतुलन और जागरूकता ही व��� मार्ग है जिससे मनुष्य अपनी शक्ति को क्षय नहीं, बल्कि विकास की ओर ले जा सकता है।
जब भीतर का शोर शांत हो। अहंकार राख बन चुका हो। मन के असन्तुलित लास्य पर मनुष्य का तांडव संगत कर रहा हो, शिव कैलाश से उतर आते हैं.. हमारे भीतर..!
जब प्रेम का व्याकरण, करुणा के छंद, और संवेदना के ग्रन्थ की जरुरत हो, शिव पाणिनी के अष्टाध्यायी में माहेश्वर सूत्र बनकर प्रगट हो जातें हैं।
और जब किसी दिन किसी से प्रेम करना ध्यान बनने लगे...संभोग करना समाधि.. तब शिव विज्ञान भैरव तंत्र के एक सौ बारह स��त्र बनकर हमें सिखाते हैं कि भोग और योग में द्वैत नही है, जीव और शिव दो नही है। सब अद्वैत ��ै..सब अद्वैत।
और एक दिन सांप-मोर, नन्दी, मूषक के साथ गृहस्थी बसाने वाले शिव वो गृहस्थ बनकर हमें बताते हैं कि ये जीवन सिर्फ और सिर्फ विसंगतियों से भरा है। यहाँ सब कुछ कभी पूर्ण और सुंदर नही हो सकता।
इन विसंगतियों में संतुलन बिठा लेना ही शिवमय हो जाना है।
दरअसल शिव कैलाश पर नही रहते, वो हमारे भीतर ही रहते हैं..योग और भोग, करुणा और क्रोध, लय और ताल, सांसारिकता और विरक्ति का अद्भुत संतुलन बनकर..!
आज उसी संतुलन की साधना ही शिव की साधना है।
आप सबको महाशिवरात्रि की शुभकामना...!
शिव ने साबित किया कि प्रेम ही विवाह है,
कृष्ण ने समझाया कि प्रेम का अर्थ हमेशा विवाह नहीं होता।
एक ने दिखाया कि प्रेम मंडप तक पहुँचकर पूर्ण होता है,
दूसरे ने बताया कि प्रेम बिना ब��धन के भी अमर होता है।
शिव का प्रेम तपस्या था, अडिग और एकनिष्ठ,
कृष्ण का प्रेम लीला था, निर्मल और अनंत।
एक ने पार्वती संग संसार बसाया,
दूसरे ने राधा संग प्रेम को शा��्वत बनाया।
सीखा हमने दोनों से —
प्रेम अधिकार नहीं, स्वीकार है;
प्रेम बंधन नहीं, समर्पण है;
और जहाँ सच्चा भाव हो,
वहीं प्रेम ही सबसे बड़ा धर्म है।
नमः पार्वती पतये हर हर महादेव 🙌🚩
जय श्री कृष्णा 🙏
पुत्र-वियोग में तड़पती गांधारी जब श्रीकृष्ण को शाप देने अग्रसर होती हैं, तब श्रीकृष्ण शांत स्वर में कहते हैं!
माते,
मैं शोक, मोह और पीड़ा, इन सबसे परे हूँ।
न मुझे विजय का गर्व है, न पराजय का विषाद।
न मान मुझे बाँधता है, न अपमान।
न जीवन, न मृत्यु! किस��� में मैं आबद्ध नहीं हूँ।
मैं न सत्य में बँधा हूँ, न असत्य में।
काल और महाकाल दोनों मेरे अधीन हैं।
मैं उन्हीं के माध्यम से अपने कार्य सिद्ध कराता हूँ।
हे माता, यह युद्ध अवश्यम्भावी था।
जो चले गए हैं, उनके लिए विलाप मत करो।
जो शेष हैं उन्हें स्वीकारो।
वर्तमान को अपनाओ, क्योंकि अतीत का शोक ही दुख का मूल है।
कृष्ण की वाणी सुनकर गांधारी विलाप करती ह��ई कह उठती हैं।
कृष्ण…!!!
तुम यह सब कह सकते हो, क्योंकि तुम माँ नहीं हो।
तुम क्या जानो एक माँ की ममता क्या होती है?
तुम क्या समझो पुत्र-शोक की असहनीय पीड़ा?
तुम मोह-त्याग और ज्ञान की बातें करते हो,
तो जाओ, अपनी माता देवकी से पूछो
कि पुत्र-वियोग क्या होता है!
पूछना उनसे...
कैसा लगता था जब कंस एक-एक कर उसके कलेजे के टुकड़े छीन लेता था।
जब उसका दूध उतरता था
और गोद सूनी रह जाती थी,
तब उसकी आत्मा पर क्या बीतती थी!
पूछना, वासुदेव से भी पूछना…!!
इतना कहकर गांधारी धरती पर गिर पड़ती हैं।
कृष्ण उन्हें संभालते हैं,
उनके अश्रु पोंछते हैं।
रुँधे कंठ से गांधारी फिर कहती हैं!
कृष्ण, तुम्हारी माता ने छह पुत्र खोए,
पर मैंने अपने सौ पुत्र खो दिए हैं…!
कृष्ण…!!
कृष्ण करुण स्वर में उत्तर देते हैं...
माते,
कौरवों ने स्वयं वह मार्ग चुना
जिसका अंत विनाश ही था।
मैं किसी ��े कर्म-क्षेत्र में हस्तक्षेप नहीं कर सकता।
कर्म का फल तो प्रत्येक को भोगना ही पड़ता है।
अश्रुपूरित नेत्रों से कृष्ण को देखते हुए गांधारी कहती हैं।
हूँह…
यह कहना सरल है, केशव।
पर एक माँ के लिए उसका पुत्र ही सर्वस्व होता है।
वह योग्य हो या अयोग्य!
माँ की ममता पर उसका कोई प्रभाव नहीं पड़ता।
लोग कहते हैं तुम आदि ब्रह्म हो,
पर हो तो पुरुष ही...!
जिसका हृदय वज्र का होता है।
माता पार्वती भी अपने पुत्र गणेश का शोक सहन नहीं कर पाईं।
हे कृष्ण,
कभी “माँ” बनकर देखना!
तब जानोगे कि तुम्हारा गीता-ज्ञान
ममता के सामने कितना ठहर पाता है।
यदि मोह-ममता अज्ञान है,
तो फिर तुमने इस संसार की रचना ही क्यों की?
बना लेते केवल ज्ञानियों का लोक!
मोह और ममता की क्या आवश्यकता थी?
तुम भी जानते हो, तुम्हारा ज्ञान नीरस, निर्जीव और इतना कठोर यथार्थवादी है
कि उससे संसार नहीं चल सकता।
इसीलिए तुम स्वयं मोह और ममता का स��ारा लेते हो।
त���ी वहाँ पांडव आ जाते हैं।
कृष्ण संकेत से उन्हें हटाना चाहते हैं,
पर युधिष्ठिर समीप आकर कहते हैं, बड़ी माँ,
हम आपके अपराधी हैं।
यदि संभव हो, तो हमें क्षमा कर दीजिए।
युधिष्ठिर की वाणी सुनते ही गांधारी का क्रोध प्रज्वलित हो उठता है।
उन्हें स्मरण हो आता है!
दुर्योधन की टूटी जंघा,
दुःशासन की फटी छाती,
और रक्त पीता भीम।
कृष्ण समझ जाते हैं कि गांधारी शाप देने वाली हैं, अतः व्यंग्यपूर्वक कहते हैं!
हे माता,
उस जंघा का टूटना आवश्यक था, जिसने आपकी पुत्रवधू का अपमान किया।
उस छाती का चीरना अनिवार्य था, जिसने द्रौपदी के केशों को छूने का दुस्साहस किया।
इनका विनाश आवश्यक था,
अन्यथा मनुष्य
इन कृत्यों को आदर्श बना लेता।
और फिर शिष्ट समाज की कल्पना भी असंभव हो जाती।
हे माता,
जिनके लिए आप शोक कर रही हैं,
वे शोक के अधिकारी नहीं हैं।
क्रोध से कांपती गांधारी कठोर स्वर में कहती हैं,
हे यादव, हे माधव!
म��ं शिवभक्तिनी ��ांधारी, अपने पतिव्रत धर्म से संचित पुण्य-बल से तुम्हें शाप देती हूँ...
जिस प्रकार कुरुवंश का विनाश हुआ,
उसी प्रकार
सम्पूर्ण यदुवंश का भी विनाश हो!
शांत मुस्कान के साथ कृष्ण कहते हैं!
माते,
यह शाप आपने मुझे नहीं, स्वयं को दिया है।
आप अपने सौ पुत्रों का शोक पूर्ण भी नहीं कर पाईं और आपने एक और पुत्र को
स्वयं से छीन लिया।
माते,
क्या आप मेरा शव देख पाएँगी…?
मुझे आपका शाप स्वीकार है,
क्योंकि न मेरा जन���म होता है
न मृत्यु।
मेरा इस शरीर से कोई प्रेम नहीं।
पर माते,
आपका इस शरीर से प्रेम है,
और आपने स्वयं को
पुनः दुःख-सागर में डुबो दिया है।
कृष्ण की वाणी सुनकर गांधारी पश्चाताप से भर जाती हैं।
हे गोविंद, कुरुवंश को तो नहीं बचा पाई,
कम से कम यदुवंश को बचा लो।
मैं भिक्षा माँगती हूँ, माधव!
अब और पुत्रों के शव मैं नहीं देखना चाहती।
कृष्ण करुण किंतु दृढ़ स्वर में कहते हैं!
माते,
न मैंने कुरुवंश के कर्���ों में हस्तक्षेप किया,
न ही यदुवंश के कर्म-क्षेत्र में करूँगा।
यदुवंशी भी
अपने कर्मों का फल भोगेंगे,
जैसे कुरुवंशियों ने भोगा।
मैं किसी भी स्थिति में
धर्म का त्याग नहीं कर सकता।
श्री राधे कृष्ण शरणम् मम 🙏
वो श्मशान में बसने वाले 'वैरागी',
वो महलों की 'राजकुमारी'... 🔱🌺
प्रेम, रंग-रूप या स्टेटस नहीं, बल्कि 'समर्पण' और 'त्याग' मांगता है।
शिव-शक्ति का मिलन यही सिखाता है कि दो विपरीत स्वभाव मिलकर ही संसार को 'पूर्ण' करते हैं।
🔱भगवान शिव ने देवी पार्वती को 5 ऐसी बातें बताई थीं जो हर मनुष्य के लिए उपयोगी हैं,जिन्हें जानकर उनका पालन हर किसी को करना ही चाहिए।
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
भगवान शिव ने पार्वती जी को समय-समय पर कई ज्ञान की बातें बताई हैं। जिनमें मनुष्य के सामाजिक जीवन से लेकर पारिवारिक व वैवाहिक जीवन की बातें शामिल हैं।
1. क्या है सबसे बड़ा धर्म और सबसे बड़ा पाप?
देवी पार्वती के पूछने पर भगवान शिव ने ��न्हें मनुष्य जीवन का सबसे बड़ा धर्म और अधर्म मानी जाने वाली बात के बारे में बताया है।
भगवान शंकर कहते हैं-
।।नास्ति सत्यात् परो नानृतात् पातकं परम्।।
अर्थात- मनुष्य के लिए सबसे बड़ा धर्म है सत्य बोलना या सत्य का साथ देना और सबसे बड़ा अधर्म है असत्य बोलना या उसका साथ देना।
इसलिए हर किसी को अपने मन, अपनी बातें और अपने कामों से हमेशा उन्हीं को शामिल करना चाहिए, जिनमें सच्चाई हो, क्योंकि इससे बड़ा कोई धर्म है ही नहीं। असत्य कहना या किसी भी तरह से झूठ का साथ देना मनुष्य की बर्बादी का कारण बन सकता है।
2. काम करने के साथ इस एक और बात का रखें ध्यान।
।।आत्मसाक्षी भवेन्नित्यमात्मनुस्तु शुभाशुभे।।
अर्थात- मनुष्य को अपने हर काम का साक्षी ��ानी गवाह खुद ही बनना चाहिए, चाहे फिर वह अच्छा काम करे या बुरा। उसे कभी भी ये नहीं सोचना चाहिए कि उसके कर्मों को कोई नहीं देख रहा है।
कई लोगों के मन में गलत काम करते समय यही भाव मन में होता है कि उन्हें कोई नहीं देख रहा और इसी वजह से वे बिना किसी भी डर के पाप कर्म करते जाते हैं, लेकिन सच्चाई कुछ और ही होती है। मनुष्य अपने सभी कर्मों का साक्षी खुद ही होता है।
अगर मनुष्य हमेशा यह एकभाव मन में रखेगा तो वह कोई भी पाप कर्म करनेसे खुद ही खुदको रोक लेगा।
3.कभी न करें ये तीन काम करने की इच्छा।
।।मनसा कर्मणा वाचा न च काड्क्षेत पातकम्।।
अर्थात-आगे शिव कहते हैं कि किसी भी मनुष्य को मन,वाणी व कर्मों से पाप करने की इच्छा नहीं करनी चाहिए।
क्योंकि मनुष्य जैसा काम करता है, उसे वैसा फल भोगना ही पड़ता है।
यानि मनुष्य को अपने मन में ऐसी कोई बात नहीं आने देना चाहिए, जो धर्म-ग्रंथों के अनुसार पाप मानी जाए। न ��पने मुंह से कोई ऐसी बात निकालनी चाहिए और न ही ऐसा कोई काम करना चाहिए, जिससे दूसरों को कोई परेशानी या दुख पहुंच���।
पाप कर्म करने से मनुष्य को न सिर्फ जीवित होते हुए इसके परिणाम भोगना पड़ते हैं बल्कि मरने के बाद नरक में भी यातनाएं झेलना पड़ती हैं।
4. सफल होने के लिए ध्यान रखें ये एक बात।
संसार में हर मनुष्य को किसी न किसी मनुष्य, वस्तु या परिस्थित से आसक्ति यानि लगाव होता ही है।
लगाव और मोह का ऐसा जाल होता है, जिससे छूट पाना बहुत ही मुश्किल होता है। इससे छुटकारा पाए बिना मनुष्य की सफलता मुमकिन नहीं होती, ��सलिए भगवान शिव ने इससे बचने का एक उपाय बताया है।
दोषदर्शी भवेत्तत्र यत्र स्नेहः प्रवर्तते।
अनिष्टेनान्वितं पश्चेद् यथा क्षिप्रं विरज्यते।।
अर्थात- भगवान शिव कहते हैं कि मनुष्य को जिस भी व्यक्ति या परिस्थिति से लगाव हो रहा हो, जो कि उसकी सफलता में रुकावट बन रही हो, मनुष्य को उसमें दोष ढूंढ़ना शुरू कर देना चाहिए।
सोचना चाहिए कि यह कुछ पल का लगाव हमारी सफलता का बाधक बन रहा है। ऐसा करने से धीरे-धीरे मनुष्य लगाव और मोह के जाल से छूट जाएगा और अपने सभी कामों ��ें सफलता पाने लगेगा।
5. यह एक बात समझ लेंगे तो नहीं करना पड़ेगा दुखों का सामना।
नास्ति तृष्णासमं दुःखं नास्ति त्यागसमं सुखम्।
सर्वान् कामान् परित्यज्य ब्रह्मभूयाय कल्पते।।
अर्थात - आगे भगवान शिव मनुष्यों को एक चेतावनी देते हुए कहते हैं कि मनुष्य की तृष्णा यानि इच्छाओं से बड़ा कोई दुःख नहीं होता और इन्हें छोड़ देने से बड़ा कोई सुख नहीं है। मनुष्य का अपने मन पर वश नहीं होता।
हर किसी के म�� में कई अनावश्यक इच्छाएं होती हैं और यही इच्छाएं मनुष्य के दुःखों का कारण बनती हैं।
जरुरी है कि मनुष्य अपनी आवश्यकताओं और इच्छाओं में अंतर समझे और फिर अनावश्यक इच्छाओं का त्याग करके शांत मन से जीवन बिताए।
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
Post for everyone🤗 ( ज़रूर पढ़ें )
कोई कूद रहा है, कोई भाग जा रहा है, कोई कुछ कर ले रहा है.. अरे क्यों? मनुष्य का जीवन मिला है तो दुःख दर्द ख़ुशी सब मिलना ही है। जीना सीखिये न।
प्रेमिका/प्रेमी नहीं मिला तो क्या करें.. नहीं मिला नहीं सही। उसे याद रखिये अपने इसी सीने में जगह देकर। उसे जाने दीजिए ख़ुश रहने दीजिए। आप भी परिवार और अपने लिये ख़ुश रहना सीखिये।
अगर उसमें प्रेम होता तो एक बार प्रयास ज़रूर करता आपका हो जाने के लिये। अगर उसमें इतनी हिम्मत नहीं है तो सीधी बात है वो आपको एक विकल्प के तौर पर देख रहा है.. सो जा रहा है तो जाने दीजिए।
अगर उसने प्रयास किया और फिर भी नहीं सम्भव हो पा रहा है तो भी कोई बात नहीं। प्रेम अपने मन में बसा कर रख लीजिये। जीवन में हर दिन आगे बढ़ने का प्रयास कीजिये बस।
जो साथी किसी के साथ प्रेम में हैं तो उनके लिये एक सलाह है कि ज़्यादा से ज़्यादा मेहनत कीजिये, क़ाबिल बनने का... कमा रहे होंगे तो फिर शायद आप हासिल कर सकते हैं उन्हें आसानी से।
जीवन ख़त्म कर लेना कभी भी हल हो नहीं सकता है। अगला जन्म जो भी मिले उसमें ये सब याद ही नहीं रहेगा तो मज़ा किस बात का है?
अगर दर्द में हैं तो भी दोनों फेफड़ों के थोड़ा सा नीचे ठीक बीच में ��र और उलझन लिए हुए एक दर्द लिये जो महसूस हो रहा है उसे मायूसी वाली मुस्कान के साथ आनन्द में समाहित कर लीजिये ख़ुद में।
मर जाना बिल्कुल ग़लत है। हारते हैं या जीतते हैं ये भगवान की इच्छा मानकर आप बस आगे चलते रहने का सोचिये। जो सम्भव नहीं है तो क्या किया जाए।
एक सलाह और है... अगर भागकर शादी करना है किसी को तो पहले ही भाग जाओ, लेकिन बारात सर पर हो और तब भाग जाओगे तो ये सबसे बड़ी ग़लती होगी ज़िन्दगी की।
प्रेम, हमेशा लगाव और।समर्पण से बढ़ता है.. ये फिर कभी और भी हो सकता है जब उससे भी बेहतर शख़्स आपके जीवन का हिस्सा बन जाये तो.. इसलिये याद रखो दुनिया बहुत बड़ी है और ज़िन्दगी हर दिन सबको नया सबक, नया मौक़ा देती है जीने का।
ख़ुश रहिये, श्रीराधेकृष्ण की कृपादृष्टि बनी रहे।
🙏🏼❤️🤗
~ अश्विनी यादव
मेरे साथ-साथ बुढ़ापे की मंज़िल तक चलो
बेहतरीन दिन तो अभी आगे आएंगे. - फ़ैज़ अहमद फ़ैज़
Zafar Eqbal द्वारा अनूदित Faiz Ahmad Faiz और उनकी पत्नी Alys Faiz के पत्रों की किताब 'सुखन तुम्हारे' न केवल उनके आपसी प्रेम और लगाव को दर्शाती है, बल्कि उन कठिन परिस्थितियों में दो 'इंक़लाबी दिलों' के धैर्य और वैचारिक संघर्ष की एक मार्मिक झलक भी प्रस्तुत करती है. Rajkamal Prakashan से प्रका��ित पुस्तक पर वरिष्ठ पत्रकार @jai_shiven की राय.
पूरा वीडियो: https://t.co/RYDzBoypNQ
#UrduPoetry #BookReview #SahityaTak
उस एक ही रात में बदल गया था सब कुछ
जैसे खूब भूख लगने के बाद भी खाना ना मिले
पानी पीकर ही पेट शांत हो जाए
जब खूब रो लेने के बाद क्रोध चूक जाए
तब शांत हुए मन की तरह
पता बदला गया था तुम्हारा
मेरे भीतर की जगह ख़ाली कर गई थी तुम
मैं सोचता ह��ँ क्या तुम भी बदल गई होगी
मौसम बदलते ही लगातार आती छींके
क्या अब भी तुम्हें सताती होंगी
क्या अब भी समोसों की ख़ुशबू से मचल जाती हो
या स्वाद बदल गया है तुम्हारा
जिन्हें हम साथ सुनते थे
वो गाने क्या अब भी सुनती हो तुम
तुम्हें पता तो था ना
तुम्हें कितना चाहता था
आज भी चाहता हूँ
नहीं अब तुमसे कोई शिकायत नहीं है
होंगी मजबूरियाँ
जो मुझसे छूट जाने से भी बड़ी होंगी
पर छूटना बड़ा दर्द देता है माया
इतना कि तुम्हारे जाने के बाद
मैं अपनी ख़ाली हथेलियाँ चूमता रहता था
बाद में समझ आया सारा दोष
इन हथेलियों का है
इनकी लकीरों में तुम्हारा नाम नहीं था
तुम्हारे जाने के बाद बरसी किसी भी बारिश में
मेरे लिए कोई पैग़ाम नहीं था
अब जबकि तुम्हारी पासपोर्ट साइज तस्वीर को भी
तहख़ाने में डाल ताला लगा दिया है
तब भी एक बार तुम्हारी बेटी को सीने से लगा कर
रोना चाहता हूँ
उसकी नन्हीं उँगलियां अपनी मुट्ठी मे��� भर कर
उन लकीरों ��ो थोड़ी कोमलता देना चाहता हूँ
जिन्हें तुम्हारे जाने के बाद बहुत खरोंचा था मैंने...
पल्लवी विनोद की खूबसूरत रचना सुनें वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक @sanjeevpaliwal की आवाज़ में.
#emotionalpoetry #sanjeevpaliwal #PallaviVinod #lovepoerty #hindipoetry #sahityatak
अगर कोई आपको बिना वजह बहुत ज़्यादा प्यार दे रहा है, अगर कोई अनजान इंसान अचानक आपकी ज़िंदगी का सबसे खास बन गया है, अगर कोई रोज़ कहे कि “तुम ही मेरी दुनिया हो”, तो ज़रा रुकिए… क्योंकि हो सकता है आप हनी ट्रैप की तरफ बढ़ रहे हों। ये वीडियो सिर्फ लड़कों के लिए नहीं है, सिर्फ लड़कियों के लिए नहीं है, ये वीडियो हर उस इंसान के लिए है जो म���बाइल, इंटरन���ट और सोशल मीडिया इस्तेमाल करता है। बहुत से लोग आज जेल में हैं, बहुत से लोग कर्ज़ में डूबे हैं, बहुत से लोगों की शादी, नौकरी, इज्जत सब खत्म हो चुकी है — और शुरुआत बस एक मैसेज से हुई थी।
हनी ट्रैप का मतलब सिर्फ अश्लीलता या गलत रिश्ता नहीं होता। हनी ट्रैप का असली मतलब है किसी इंसान की भावना, अकेलेपन, भरोसे और कमजोरी का फायदा उठाकर उससे पैसा, इज्जत या जरूरी जानकारी छीन लेना। इसमें सामने वाला पहले आपक�� अपना बनाता है, आपका भरोसा जीतता है, आपको खास महसूस कराता है और जब आप पूरी तरह से जुड़ जाते हैं, तब असली खेल शुरू होता है। सबसे खतरनाक बात ये है कि जब तक इंसान को समझ आता है कि वो फँस चुका है, तब तक बहुत देर हो चुकी होती है।
सबसे पहले बात होती है सोशल मीडिया से। फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम, डेटिंग ऐप या शादी के ऐप पर एक खूबसूरत प्रोफाइल आती है। फोटो अच्छी होती है, बातें शालीन होती हैं, कोई जल्दी नहीं करता। रोज़ हालचाल पूछता है, आपकी बात सुनता है, आपकी परेशानी समझता है। धीरे-धीरे आप खुद इंतज़ार करने लगते हैं उसके मैसेज का। यहीं से दिमाग नहीं, दिल काम करने लगता है।
इसके बाद वीडियो कॉल आता है। अक्सर रात के समय, हल्की रोशनी में, बेड या सोफे पर बैठकर। सामने वाला बहुत नॉर्मल दिखता है, रोमांटिक बातें करता है। कई बार रिकॉर्डिंग चुपचा��� हो रही होती है और सामने वाले को पता भी नहीं चलता। यही वो मोड़ होता है जहाँ से ब्लैकमेल का रास्ता खुलता है।
फिर किसी न किसी बहाने से पैसों की बात आती है। कभी बीमारी, कभी बिज़नेस में नुकसान, कभी निवेश का मौका, कभी विदेश जाने की तैयारी, कभी शादी से पहले की मजबूरी। पहली बार इंसान सोचता है, “कोई बात नहीं, अपना ही तो है।” लेकिन जैसे ही एक बार पैसा चला गया, समझ लीजिए अब आप टार���ेट बन चुके हैं। माँग रुकती नहीं, बढ़ती जाती है।
कई लोग शादी के नाम पर फँसाए जाते हैं। मैट्रिमोनियल ऐप पर रिश्ता, परिवार की बातें, सगाई की तारीख, फिर अचानक कोई इमरजेंसी। शादी से कुछ दिन पहले फोन बंद। बाद में पता चलता है कि सामने वाला पहले से शादीशुदा है या पूरे गैंग का हिस्सा है।
नौकरी, मॉडलिंग, कास्टिंग और वेब सीरीज़ के नाम पर भी बहुत से लोग फँसते हैं। ऑडिशन के बहाने मिलने बुलाया जाता है, फिर वी��ियो या फोटो के ज़रिए दबाव बनाया जाता है। बहुत से लोग बदनामी के डर से चुप रह जाते हैं।
समाजवादी पार्टी के शिक्षा मंत्री को 'भारत रत्न' उस्ताद बिस्मिल्लाह खाँ और पं. राम प्रसाद बिस्मिल में अगर अंतर नहीं पता, तो वहां चौपट होना ही होना था,
बच्चे नकल नहीं करते तो क्या करते?
और यही समाजवादी पार्टी के लोग उत्तर प्रदेश के अंदर कर ���हे थे...
सदैव बड़ो की इज्जत इसलिए कीजि���े, क्यूँकी उनकी अच्छाइयां हमसे ज्यादा है... और छोटो को प्यार इसलिए दीजिये, क्यूँकी उनके गुनाह हमसे कम..🏃🏻♂️ चलते रहिए जोश, जूनुन, जज्बे के साथ
शुभ दोपहर
#ज़िन्दगी
इश्क़ को अपनी पूरी दिनचर्या में जीने वाले हम जैसे लोगों के लिए त्याग, धैर्य, कर्तव्य और समर्पण के भाव को प्रगाढ़ करने का नाम ही प्रेम है। पाश्चात्य संस्कृति में मुहब्बत के नाम समर्पित 'वैलंटाइंस डे' पर हर प्रेमी-प्रेमिका को यह समझना होगा कि प्रेम वह भावना है जो अपने से पहले दूसरों के सुख, सुरक्षा और सम्मान को रखती है❤️
#ValentinesDay