@BhajanlalBjp जी, IT युवाओं की मांग है कि कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती को नियमित किया जाए और ठेका प्रथा को समाप्त किया जाए। यह कदम देश की युवा शक्ति को सम्मान और स्थिरता देगा। हम आपके सकारात्मक निर्णय का इंतजार कर रहे हैं।
#ComputerAnudeshakBharti@KumariDiya@RajCMO@vinodmittal9
सभी आईटी के कोचिंग के गुरुजन जो नई शिक्षा नीति के तहत #कंप्यूटर_विषय की अनिवार्यता और #वरिष्ठ_कंप्यूटर_अनुदेशक के अनुबंध/ठेके के आदेश और #नियमित_कंप्यूटर_अनुदेशक_भर्ती के लिए आवाज़ बुलंद कर रहे है उन्हें आईटी युवाओं की तरफ़ से बहुत बहुत धन्यवाद जो आप हमें अभिभावक की तरह मार्गदर्शन कर रहे हो !!
जो संस्थान अभी तक इस आदेश के खिलाफ़ खड़ा नहीं हुआ और प्रथम कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती आने पर पूरा क्रेडिट लिया फिर भी कोचिंग नहीं चली वो अभ्यर्थियों को आज भी भ्रमित कर रहा है उन्हें भी बहुत बहुत धन्यवाद की आप आज तक भी कुंठा में जी रहे हो 😆
आईटी युवाओं से आप हो आपसे आईटी युवा नहीं ये बात सबको समझ आ जानी चाहिए !!
@BaBarS0007
साथियों @HANUMANKISAN हनुमान भाई का साथ दो ये लगातार प्रयास कर रहे है भर्ती जारी कराने,में इस भर्ती की लड़ाई की सुरूआत अगर की है तो वो हनुमान भाई है आप सभी ज़्यादा से ज़्यादा ट्वीट करे और जो भी भाई जयपुर से है इनसे सम्पर्क करे ताकि सरकार तक बात पहुँच सके और हमे नई कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती देखने को मिल सके ।
@HANUMANKISAN@Ravindrachdry@jack09_official
#नियमित_कंप्यूटर_अनुदेशक_भर्ती#ITUNION
नमस्कार साथियों मै आप सभी आईटी युवाओं से निवेदन करना चाहता हूं यदि आप सभी को #नियमित_कंप्यूटर_अनुदेशक_भर्ती चाहिए तो आपको सोशल मीडिया ओर धरातल पर संघर्ष करना होगा !!
आपको सोशल मीडिया पर आवाज़ उठानी होगी !!
आपको नेताओ से मुलाक़ात करके निवेदन करना होगा !!
आपको ज़रूरत पड़ने पर गांधीवादी तरीके से धरना प्रदर्शन भी करना पड़ेगा !!
आज आप निश्चिंत होकर अपनी तैयारी में लगे हुए हो जो ख़ुद के भविष्य के लिए अतिमहत्त्वपूर्ण है क्योंकि जब तक हमारी तैयारी नहीं होगी तब तक हम सफ़ल भी नहीं हो सकते है !!
चिंता की बात ये है कि हम जिस वेकेंसी की तैयारी कर रहे है अगर वो अनुबंध/ठेके/संविदा पर सरकार देने की सोच रही है और यदि ऐसा हुआ तो हमारे द्वारा आज की जा रही मेहनत बेकार हो जाएगी !!
कैडर बने हुए होने के बाबजूद भर्ती अनुबंध/ठेके पर देना बहुत सोचनीय बिंदु है यदि हम सबने मिलकर वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक का अनुबंध/ठेके का विरोध नहीं किया और ये स्कूलों में लगा दिए जाते है तो फिर जूनियर कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती नियमित तौर पर आने के ना के बराबर चांस रहेंगे !!
इसके लिए हमें सचेत होकर अपना विरोध दर्ज करवाना अतिआवश्यक है !!
अभी आप सबको ख़ुद के भविष्य के लिए बोलने की आवश्यकता पड़ रही है पर जिस दिन अनुबंध/ठेके/संविदा पर जूनियर इंस्ट्रक्टर का आदेश जारी हुआ उस समय किसी से बोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि तब आपके ये समझ आ जाएगा कि यदि हम आईटी के युवा है और सरकारी नौकरी की चाह रखते है तो हमारे पास ज्यादा विकल्प नहीं है हमारे पास कंप्यूटर अनुदेशक ही एक बड़ी भर्ती हो सकती है जिससे हमे सरकारी नौकरी प्राप्त कर सकते है !!
वर्तमान में लगे हुए कंप्यूटर अनुदेशकों से भी मेरी विनम्र अपील रहेगी कि आप सभी आपके छोटे भाईयों के लिए कम से कम सोशल मीडिया पर तो पूरी तरह सहयोग करे जिससे बेरोजगार साथियों का हौसला बुलंद हो सके और आईटी परिवार के भविष्य के लिए लड़ाई लड़ सके !!
@HANUMANKISAN भाई और @jack09_official भाई की पूरी टीम लगातार धरातल पर रणनीतिक रूप से संघर्षरत है जिनको सपोर्ट करने की जिम्मेदारी हमारी है हम सब मिलकर उनको सोशल मीडिया से लेकर धरातल पर पूरा सहयोग करेंगे तो सरकार द्वारा अनुबंध/ठेके का आदेश भी वापिस होगा और जल्द से जल्द #नियमित_कंप्यूटर_अनुदेशक_भर्ती भी हमे देखने को मिलेगी पर उसके लिए हमारा सहयोग अतिआवश्यक है !!
मेरा सभी आईटी परिवार के सदस्यों से निवेदन है मेरी अपील पर ज़रूर गौर करना क्योंकि बिना सहयोग के सेनापति युद्ध नहीं लड़ पाता है 🙏🙏🙏
धन्यवाद
❤️समस्त IT यूनियन ❤️