मेरे जन्मदिवस पर सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठजनों, संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, साथियों एवं आत्मीयजनों द्वारा दी गई शुभकामनाओं एवं स्नेह के लिए हृदय से आभार।
आप सभी का विश्वास, अपनापन और स्नेह मुझे संगठन एवं जनसेवा के प्रति और अधिक निष्ठा व समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।
आप सभी को जगत के पालनहार भगवान श्री हरि विष्णु के दसवें अवतार श्री कल्कि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!
इस पावन अवसर पर भगवान श्री हरि समस्त देशवासियों को उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि का वरदान दें, यही प्रार्थना है।
आजाद भारत के स्वप्न को साकार करने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आजादी के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन।
उनका साहस, त्याग, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण युगों-युगों तक देशवासियों को राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा।
#NetajiSubhashChandraBose
यह वंदन की भूमि है, अभिनंदन की भूमि है,
यह तर्पण की भूमि है, यह अर्पण की भूमि है।
इसका कंकर-कंकर शंकर है, इसका बिंदु-बिंदु गंगाजल है।
हम जिएंगे तो इस देश के लिए, मरेंगे तो इस देश के लिए।
— श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी
भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष, असंख्य कार्यकर्ताओं के पथ-प्रदर्शक एवं हम सभी के प्रेरणा स्रोत, भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि।
राष्ट्रसेवा, सुशासन और राष्ट्रहित के प्रति उनका समर्पित जीवन सदैव हम सभी को प्रेरणा देता रहेगा।
#अटल_बिहारी_वाजपेयी #AtalBihariVajpayee #श्रद्धांजलि
अदम्य साहस व धैर्य की प्रतिमूर्ति, नारी सशक्तिकरण की प्रतीक एवं 1857 की क्रांति में अग्रणी भूमिका निभाने वाली वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
हमीरपुर जिले के सरकारी स्कूल के बच्चे सड़क और बेसिक सुविधाओं के चलते DM ऑफ़िस पहुँच गए,
2 फूट के बच्चे भी अब आंदोलन कर रहे हैं,
इनको इनके अधिकार बता कौन रहा है???
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, कुशल संगठनकर्ता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रचारक, पूर्व संगठन मंत्री एवं विधान परिषद के पूर्व सदस्य श्री जयप्रकाश चतुर्वेदी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। मेरी गहन संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
संगठन के प्रति उनका समर्पण, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह और राष्ट्रहित के लिए समर्पित उनका जीवन सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
प्रभु श्रीराम जी दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों व उनके समर्थकों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।
ॐ शांति!
मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व अर्पण कर करगिल की दुर्गम पहाड़ियों पर पुनः तिरंगा लहराने वाले शूरवीरों को नमन करता हूँ। देश ऐसे सपूतों के समर्पण, शौर्य और बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा।
आप सभी को कारगिल विजय दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।