भारतीय टीम ने गुरुवार को मोहाली के ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में हुए एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के फाइनल में जापान को 4-1 से रौंद दिया। भारत ने इसी के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। हरमनप्रीत सिंह की टी�� पहले दो क्वार्टर में 0-1 से पिछड़ रही थी। इसके बाद तीसरे क्वार्टर में शिलानंद लाकड़ा ने गोल कर स्कोर को बराबरी पर ला दिया। वहीं आखिरी क्वार्टर में दिलप्रीत सिंह ने शानदार गोल कर भारत को पहली बार मैच में बढ़त दिलाई। फिर जुगराज सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर का फायदा उठाते हुए बेहतरीन ड्रैग फ्लिक के साथ गोल दागा, जबकि विवेक सागर प्रसाद ने डी में जोरदार शॉट लगाकर जापान के डिफेंस को भेद कर चौथा गोल किया और भारत की जीत सुनिश्चित कर दी। भारत ने रिकॉर्ड छठी बार एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है।
#IndianHockey #HockeyChampions #IndiaVsJapan #AsianHockey #TeamIndia #ZeeNews
अलविदा कप्तान हरमनप्रीत कौर ♥️❤️..
भारतीय महिला क्रिकेट को अपने आक्रामक तेवर और निडर कप्तानी से एक नई पहचान देने वाली हरमनप्रीत कौर ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट की कप्तानी से संन्यास का एलान कर दिया है.
आज एक ���िलाड़ी नहीं, जज़्बा खो रहा है. मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका ऐतिहासिक 171 रनों का तूफान हो या टीम के लिए आखिरी गेंद तक लड़ने का जज्बा, हरमन ने हर बार करोड़ों दिलों को धड़कना सिखाया.
आज हर क्रिकेट प्रेमी का दिल भारी है और हर फैन की आंखें नम हैं.
हरमन, आपने केवल चौके - छक्के नहीं लगाए बल्कि भारत की लाखों बेटियों को यह सपना देखने का हौसला दिया कि वे भी हाथ मे��� बल्ला थामकर द���निया जीत सकती हैं.
आपकी कप्तानी की वो दहाड़ और टीम को हर मुश्किल से निकालने की जिद हमेशा याद आएगी. क्रिकेट की पिच पर आपकी कमी कभी पूरी नहीं हो पाएगी, लेकिन आपकी विरासत आने वाली पीढ़ियों का रास्ता रोशन करती रहेगी.
इस बेमिसाल और ऐतिहासिक सफर के लिए शुक्रिया कप्तान !
आप हरमनप्रीत कौर की किस पारी या कप्तानी की याद को सबसे ज्यादा मिस करेंगे ?
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया है। 6 अक्टूबर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर उन्होंने कहा कि यह आसान फैसला नहीं था और इसमें कई सालों की यादें, भावनाएं और बलिदान जुड़े हैं। हरमनप्रीत ने कहा कि उन्होंने अपनी जिम्मेदारी पूरी की और अब वह फिर से खेल के लिए मैदान पर उतरना चाहती हैं। कप्तानी छोड़ने के बाद भी वह भारतीय टीम का हिस्सा बनी रहेंगी।
#HarmanpreetKaur #TeamIndia #IndianWomensCricket #Cricket #BCCI #ATCard #AajTakSocial