रामगढ़ से जैसलमेर की ओर जाते समय सोनू गाँव के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहाँ टक्कर के बाद घायल लोग गाड़ी के भीतर ही बुरी तरह फँस गए थे। इसी दौरान वहाँ से गुजर रहे समाजसेवी और भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह सोलंकी की नजर इस हादसे पर पड़ी। उन्होंने बिना एक पल भी गँवाए तुरंत अपनी गाड़ी रोकी और सूझबूझ दिखाते हुए सभी घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने एम्बुलेंस का इंतजार करने में समय बर्बाद नहीं किया और घायलों को अपने निजी वाहन में बैठाकर अस्पताल के लिए रवाना हो गए। संकट की इस घड़ी में उन्होंने सोनू गाँव से जैसलमेर तक की 50 किलोमीटर की दूरी को मात्र 13 मिनट में तय किया और घायलों को समय पर जिला अस्पताल पहुँचाया। बेहद दुःखद रहा कि इस हादसे में एक व्यक्ति की जान नहीं बचाई जा सकी, जिसके लिए हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं, लेकिन वीरेंद्र सिंह जी की इस तत्परता और सूझबूझ की वजह से बाकी सभी घायल समय पर इलाज मिलने के कारण अब बिल्कुल सुरक्षित और स्वस्थ हैं। राजनीति से ऊपर उठकर संकट के समय में आम जनमानस के लिए फरिश्ता बनना ही सच्ची मानव सेवा है। वीरेंद्र सिंह सोलंकी जी की इस इंसानियत और सराहनीय कार्य को पूरा क्षेत्र दिल से सलाम कर रहा है।
आज गिरल की धरती से एक बेहद ही दुखद, आक्रोशित करने वाली और शर्मनाक खबर सामने आई है। गिरल में पिछले 55 दिनों से अपने हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे गरीब मजदूरों के आंदोलन में आज सुबह एक मजदूर भाई की जान चली गई। यह कोई सामान्य मौत नहीं है, बल्कि यह ठेकेदारी की घोर हठधर्मिता, तानाशाही और प्रशासन की निकम्मी अनदेखी के कारण की गई हत्या है। पिछले 55 दिनों से ये मजदूर कड़कती धूप और विपरीत हालातों में अपने हक के लिए संघर्ष कर रहे हैं, और पिछले 1 महीने से शिव विधायक श्री रविन्द्र सिंह भाटी खुद इन मजदूरों के कंधे से कंधा मिलाकर, उनके सुख-दुख के साथी बनकर इस धरने पर डटे हुए हैं।
इस पूरे आंदोलन के दौरान उस निरंकुश ठेकेदार ने अपनी हदें पार कर दी थीं। वो लगातार इन गरीब मजदूरों को हथियार दिखाकर डराने, धमकाने और उनके हौसले को कुचलने का गंदा खेल खेल रहा था। पूरे धरना स्थल और आसपास के माहौल में उस ठेकेदार ने हथियारों के दम पर भय, खौफ और मानसिक तनाव का ऐसा तांडव मचाया कि किसी भी आम इंसान का दिल दहल जाए। लेकिन सलाम है हमारे उन मजदूर भाइयों के जज्बे को और धन्यवाद है युवा विधायक श्री रविन्द्र सिंह भाटी का, जिनके मजबूत साथ और संरक्षण को देखकर इन मजदूरों ने अपना हौसला नहीं खोया और इस डर के आगे भी सीना तानकर खड़े रहे।
लेकिन आखिर एक गरीब मजदूर का शरीर और उसका परिवार कितना जुल्म सहेगा? उसी डर, उसी खौफ और उसी गहरे मानसिक तनाव की वजह से आज सुबह हमारे एक मजदूर भाई की सांसें थम गईं। एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया और इसके लिए सीधे तौर पर वो हठधर्मी ठेकेदार और आंखें मूंदकर बैठा हुआ प्रशासन जिम्मेदार है। अगर प्रशासन ने समय रहते उस गुंडागर्दी करने वाले ठेकेदार पर नकेल कसी होती, तो आज हमारे भाई की जान नहीं जाती।
हम इस मंच से साफ चेतावनी देते हैं कि एक गरीब मजदूर की जान की कीमत इतनी सस्ती नहीं है कि कोई भी अपनी सत्ता और पैसे के रसूख में आकर उसे रौंद दे। इस पूरी घटना की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए, दोषी ठेकेदार को तुरंत गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाना चाहिए और पीड़ित परिवार को तुरंत भारी मुआवजा और न्याय मिलना चाहिए। जब तक हमारे भाई को इंसाफ नहीं मिलेगा और दोषियों को सजा नहीं होगी, तब तक न तो यह धरना समाप्त होगा और न ही यह आंदोलन धीमा पड़ेगा। विधायक रविन्द्र सिंह भाटी के नेतृत्व में यह लड़ाई अब और उग्र होगी। न्याय होकर रहेगा!
@RavindraBhati__
जैसलमेर कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री @Amardeenfakir आपकी पार्टी की और से दो दिन पूर्व गाय कर प्यार प्रेम बरसा रहे थे दूसरी ओर आपकी पार्टी के कार्यकर्ता गाय को कुर्बानी हेतु पोस्टर में तस्वीर लगाकर कर सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे
आपका दोहरा रवैया जनता देख रही है।
“हूँ लड़्यो घणो, हूँ सह्यो घणो मेवाड़ी मान बचावण नै,
हूं पाछ नहीं राखी रण में बैर्यां री खात खिडावण में।”
वीरता, स्वाभिमान, त्याग एवं राष्ट्रभक्ति के अमर प्रतीक, मेवाड़ मुकुट, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
॥ जय मेवाड़ ॥
॥ जय महाराणा प्रताप
आदरणीय श्री सुवेंदु अधिकारी जी को पश्चिम बंगाल विधानसभा में भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं।
आपका नेतृत्व बंगाल में परिवर्तन, जनविश्वास और राष्ट्रहित की राजनीति को नई दिशा प्रदान करेगा।
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन एवं आपके दृढ़ नेतृत्व में पश्चिम बंगाल विकास, सुशासन और जनकल्याण के पथ पर तेजी से आगे बढ़ेगा। बंगाल में लंबे समय से व्याप्त भ्रष्टाचार, गुंडाराज और तुष्टिकरण की राजनीति समाप्त होकर कानून व्यवस्था, सांस्कृतिक अस्मिता और गरीब कल्याण आधारित शासन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
Suvendu Adhikari
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री राजेंद्र राठौड़ जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आप सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें, ईश्वर आपको दीर्घायु जीवन प्रदान करें।
@Rajendra4BJP
यह चित्र विद्या भारती के शैक्षिक दर्शन और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के बीच की गहरी एकता को उजागर करता है, जो एक उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विद्या भारती ने दशकों से अपने विद्यालयों में जिन आदर्शों को स्थापित किया है, वे अब नई शिक्षा नीति के मुख्य आधार बनकर उभर रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर आज भाजपा जिला कार्यालय जयपुर देहात दक्षिण पर पार्टी का ध्वज फहराकर सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी।
भारतीय जनता पार्टी के ऐतिहासिक 47वें स्थापना दिवस के अवसर कोलकाता स्थित भाजपा कार्यालय चक्रबेरिया, भवानीपुर में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति में सम्मिलित हुआ।
#47YearsOfNationFirst@BJP4India@BJP4Bengal@BJP4Rajasthan
राष्ट्र प्रथम की भावना, अंत्योदय के संकल्प और सेवा को संगठन का मूल मंत्र मानकर आगे बढ़ने वाले विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल @BJP4India के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आइए, हम सब मिलकर एक सशक्त और विकसित भारत के निर्माण के लिए अपने योगदान को और मजबूत बनाएं।
#47YearsOfNationFirst 🇮🇳🌸
विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन Bharatiya Janata Party के 47वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर आज 📍माहिंगोंणी (मूँढ़ों की ढाणी, बायतु) स्थित अपने निजी निवास पर पार्टी ध्वज फहराकर संगठन के गौरवशाली इतिहास, सिद्धांतों एवं “राष्ट्र प्रथम” की भावना को नमन किया।
राष्ट्र सेवा, सुशासन और विकास के प्रति समर्पित यह यात्रा निरंतर नई ऊँचाइयों को स्पर्श करती रहे—इसी मंगलकामना के साथ सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं।
#47YearsOfNationFirst #BJPFoundationDay
Narendra Modi | Bharatiya Janata Party | Nitin Nabin | Bhajanlal Sharma | BJP Rajasthan | Madan Rathore