उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा पुलिस विभाग में प्रोग्रामर ग्रेड -2 के पदों पर सीधी भर्ती-2023 के सम्बन्ध में, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 19 जून 2024 के भर्ती परीक्षाओं संबंधी महत्वपूर्ण शासनादेश के क्रम में उक्त भर्ती की लिखित परीक्षा को वस्तुनिष्ठ प्रकार की “ऑनलाइन” परीक्षा के स्थान पर वस्तुनिष्ठ प्रकार की “ऑफलाइन” परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया है।
अतः इस भर्ती की विज्ञप्ति दिनांक-29/12/2023 के प्रस्तर – 4.1 में प्रावधानित लिखित परीक्षा को वस्तुनिष्ठ प्रकार की “ऑनलाइन” परीक्षा के स्थान पर वस्तुनिष्ठ प्रकार की “ऑफलाइन” परीक्षा पढा जाये।
परीक्षा की तिथि इत्यादि जानकारी प्रवेश पत्र जारी करते हुए प्रदान की जाएगी ।
अद्यतन जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाईट - https://t.co/IGN26c3mXs का अवलोकन करते रहें।
- परीक्षा नियंत्रक
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड
लखनऊ ।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@dgpup@rajeevkrishna69@Uppolice