आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं!
आइये, इस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत को सशक्त और समृद्ध बनाने का संकल्प ले।
जय हिंद-जय भारत!
#IndependenceDay 🇮🇳🇮🇳
भारत की गौरव एवं यशस्वी महामहिम राष्ट्रपति आदरणीया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर आपको दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।
@rashtrapatibhvn
बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय पर सभी बिहारवासियों को हृदयपूर्वक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
यह जनादेश विकास, सुशासन, समृद्धि और स्थिरता के उस मार्ग का समर्थन है, जिस पर नया बिहार आत्मविश्वास से आगे बढ़ेगा।
#बिहारविधानसभा#BiharElection2025
बाल दिवस के अवसर पर सभी बच्चों को हार्दिक शुभकामनाएं।
प्यारे बच्चों!
आप सभी सदा हंसते रहें, खेलते रहें, संवरते रहें और निखरते रहें...
आइए हम सब मिलकर बच्चों को अच्छे संस्कार, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के समुचित अवसर प्रदान करने वाले समाज का निर्माण करें।
#HappyChildrensDay
सनातन आस्था के पावन पर्व 'कार्तिक पूर्णिमा' व गंगा स्नान की आप सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं!
गंगा स्नान व दीपदान की पुण्यकारी परंपरा से आलोकित यह पर्व जीवन में नई ऊर्जा और प्रेरणा दे, भगवान श्री हरि विष्णु एवं माँ गंगा से यही प्रार्थना है।
#कार्तिकपूर्णिमा
लोक आस्था, पवित्रता व सूर्य उपासना के महापर्व “छठ पूजा” के प्रथम अनुष्ठान “नहाय-खाय” की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भगवान सूर्य देव व छठी मैया आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि एवं शांति लेकर आये।
#नहायखाय#छठपूजा
जय श्रीकृष्ण!
आप सभी को गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में समृद्धि, सौभाग्य लेकर आए और प्रकृति व पशुधन का संरक्षण व संवर्धन हो, ऐसी मेरी प्रभु श्रीकृष्ण से कामना है।
#गोवर्धनपूजा
खुशियों एवं प्रकाश के महापर्व दीपावली की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।
माँ लक्ष्मी की कृपा से प्रत्येक घर सुख-शांति, समृद्धि और आरोग्यता के आलोक से आलोकित हो।
#शुभदीपावली 🎇🎆🪔
#HappyDeepawali_2025
आप सभी को धनतेरस के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनायें एवं बधाई।
भगवान धन्वंतरि से प्रार्थना है कि हम सभी के जीवन में हर्षोल्लास और समृद्धि प्रदान करें।
🪔 शुभ धनतेरस 2025 🪔
💰 #HappyDhanteras
🪙 #Dhanteras2025
🌟 #शुभ_धनतेरस
नंद घर आनंद भयो, जय हो नन्द लाल की..
हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की.!!
आप सभी को भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
#जयश्रीकृष्णा 🌺🙏 #janmashtami2025
आप सभी को 79वें स्वतंत्रता दिवस की अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं!
आइये, इस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत को सशक्त और समृद्ध बनाने का संकल्प ले।
जय हिंद-जय भारत!
#IndependenceDay 🇮🇳🇮🇳
"कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्।
सदा बसन्तं हृदयारबिन्दे भवं भवानी सहितं नमामि।।"
भगवान शिव और माँ पार्वती की उपासना को समर्पित पवित्र 'श्रावण माह' के प्रारंभ होने एवं कांवड़ यात्रा के शुभारंभ पर आप सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं।
हर हर महादेव।
#सावन
यू हि नहीं राजनीति में कोई चन्द्रशेखर हो जाता है !
बलिया कि माटी के अमर लाल, बागी बलिया के शान, प्रखर वक्ता, कर्मठ व जुझारू राजनेता, जननायक, युवा तुर्क भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय चन्द्रशेखर जी कि 18वी०पुण्यतिथि पर सादर नमन🙏
नमन 🙏
योग संपूर्ण जीवन पद्धति, जीवन का अनुशासन है। शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य, योग के स्वाभाविक परिणाम हैं, अतः योग अवश्य अपनाएं।
स्वस्थ रहें, सानंद रहें।
आप सभी को 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
#YogaForWellness#InternationalDayofYoga2025
पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने अपनी राजनीति में देशहित को हमेशा सर्वोपरि रखा। सामाजिक समरसता और राष्ट्र-निर्माण के उनके प्रयासों को हमेशा याद किया जाएगा।
सामाजिक न्याय व समानता के साथ आधुनिक भारत की नींव रखने वाले, संविधान के शिल्पकार 'भारत रत्न' बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर शत-शत नमन।
#AmbedkarJayanti2025
अतुलितबलधामं हेमशैलाभदेहं, दनुजवनकृशानुं ज्ञानिनामग्रगण्यम्।
सकलगुणनिधानं वानराणामधीशं, रघुपतिप्रियभक्तं वातजातं नमामि।
ज्ञान, बुद्धि, तप और साधना के शाश्वत रूप, संकटमोचन भगवान श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
#हनुमान_जन्मोत्सव