बिहार के लोग पूरे देश के हर मुद्दे पर बहस करते हैं, लेकिन अपने ही राज्य के मुद्दों पर चुप क्यों हो जाते हैं?
हाँ, सवाल थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन एक बार सोचिए।
सोशल मीडिया पर बिहार की पहचान अक्सर सिर्फ़ मीम्स और नकारात्मक खबरों तक सीमित कर दी जाती है। अच्छी बातें बहुत कम दिखाई जाती हैं। लेकिन हैरानी की बात यह है कि खुद बिहारी भी दिल्ली, मुंबई, दक्षिण भारत या राष्ट्रीय राजनीति पर तो घंटों चर्चा करते हैं, मगर बिहार के अपने मुद्दों पर उतनी आवाज़ नहीं उठाते।
देशभक्ति बहुत अच्छी बात है। इसमें कोई दो राय नहीं। जेपी आंदोलन इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। लेकिन क्या देशभक्ति का मतलब अपने ही राज्य के विकास, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, उद्योग, कानून-व्यवस्था और बुनियादी समस्याओं को नज़रअंदाज़ करना है?
सोनम वांगचुक के संघर्ष के बारे में लगभग हर कोई जानता है। लेकिन क्या बिहार के महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह के संघर्ष और उनके जीवन के दुखद अंत के बारे में उतने ही लोग जानते हैं? जब यह सब बिहार में हुआ, तब वैसा जनआक्रोश क्यों नहीं दिखा?
हर राजनीतिक दल पर बहस होगी, लेकिन क्या हमने कभी गंभीरता से पूछा कि बिहार के लिए वास्तव में किसने क्या किया? सिर्फ़ मुफ्त योजनाओं को विकास नहीं कहा जा सकता।
बिहार का सबसे बड़ा गर्व उसका इतिहास है। लेकिन विडंबना यह है कि हम अपने ही नायकों को भूलते जा रहे हैं। फतेह बहादुर शाही जैसे स्वतंत्रता संग्राम के शुरुआती योद्धाओं का नाम कितने लोगों ने सुना है? अपने राज्य के इतिहास और नायकों को सम्मान देना भी हमारी जिम्मेदारी है।
और फिर आती है जाति की राजनीति। लोग अपनी जाति के नाम पर सैकड़ों-हज़ारों किलोमीटर दूर रहने वालों से जुड़ाव महसूस करते हैं, लेकिन अपने ही राज्य के लोगों के साथ एकजुट होने में हिचकिचाते हैं। जबकि दूसरे राज्यों में अक्सर बिहारी होने की वजह से भेदभाव का सामना भी करना पड़ता है।
जो लोग बिहार से बाहर रहे हैं, वे जानते हैं कि दूसरे राज्यों को बिहारी लोगों के समर्थन या मान्यता की ज़रूरत नहीं होती। फिर भी बिहारी हर राष्ट्रीय बहस में सबसे आगे दिखते हैं, लेकिन बिहार के अपने मुद्दों पर उतनी एकजुटता नहीं दिखती।
बिहारी मेहनती हैं, प्रतिभाशाली हैं और पूरे देश की अर्थव्यवस्था में योगदान देते हैं। अगर यही ऊर्जा और एकजुटता बिहार के विकास के लिए लगाई जाए, तो राज्य की तस्वीर बदल सकती है।
भारत से प्रेम ज़रूरी है, लेकिन बिहार के प्रति जिम्मेदारी भी उतनी ही ज़रूरी है। क्योंकि मज़बूत राज्य ही मज़बूत भारत बनाते हैं।
Vedanta should open its university in Siwan near the Saryu river. The place where Dronacharya used to live and meditate.
Siwan desperately needs a university as the region doesn't have any universities. It will not just help Bihar but also parts of eastern UP.
@AnilAgarwal_Ved
एक बात समझ लो बिहार पीछे नहीं हैं। बिहार को साजिश के तहत पीछे रखा गया है
Does bihar really not deserve a semiconductor project @narendramodi ❓
इतना भेद भाव क्यों हर बार बिहार आपको झोला भर भर के सीट देता है फिर भी बिहार के साथ सौतेला व्यवहार क्यों 😐
बिहार के नेताओं के साथ सबसे बड़ा दिक्कत यही है कि शायद इनको समझ ही नहीं है कि बिहार के भविष्य की आवश्यकता क्या है और कैसे सेमीकंडक्टर पार्क,आईटी पार्क या फिर टेक्सटाइल पार्क बिहार को विकसित बनाने में मदद कर सकता है।
इन लोग का इच्छा शक्ति ही नहीं है ये लोग बस चापलूसी कर सकते हैं मोदी जी का। बस!
#बिहार #बिहार_के_नेता #बिहार_का_भविष्य
बिहार के किसी भी गांव में चले जाओगे तो एक भी युवा लड़का पर्व- त्योहार के अलावा कभी भी अपने घर पर नजर नहीं आएगा सब आर्थिक तंगी की वजह से दूसरे राज्य या विदेश कमाने चले गए हैं। कुछ मिडिल क्लास के लड़के अपने चौक चौराहा पर किसी भी चीज की दुकान खुलकर जीवन यापन कर रहे हैं, या किसी के यहां नौकरी कर रहे हैं। अमीर घर के लड़के अपनी पढ़ाई खत्म करने के बाद बिहार में रोजगार के अभाव में दूसरे राज्य या वह भी विदेश जाकर कमाने लग जा रहे हैं। और जो गरीब घर के लड़के हैं वह समूह के कर्ज के पैर तले दवे हुए उन्हें हर सप्ताह समूह का किस्त जमा करना होता है जिनकी वजह से वे पर्व त्योहार में भी दूसरे राज्य से घर नहीं आ पाते। आप गांव में जाओगे तो सिर्फ बूढ़े व्यक्ति मिल जाएंगे या 20 वर्ष से कम उम्र की युवा मिल पाएंगे। गांव जाने पर यह तनाव में डाल देता है कि लोगों का जिंदगी कितना तनाव में गुजर रहा है।
नीतीश कुमार और मोदी जी कितना और टाइम लेंगे यह युवाओं का दुख दर्द दूर करने का?
Log kehte hain Bihar ka per capita income low hai.
Jab adha se jyada abadi badh grasit ho aur unke ghar nadi ke samate ho, unki kamayi, unke assets sab doobte hain toh per capita income kahan se badhega ?
#PrayForBihar#BiharFlood
@mufaddal_vohra Surya is going to be successful T20 caption in future then hardik becouse he has a cool temperament and he can handle other players better then hardik