ये हमारे लिए सौभाग्य और गौरव की बात है कि आज संत रविदास जयंती के पावन अवसर पर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। अब पंजाब के आदमपुर एयरपोर्ट को ‘श्री गुरु रविदास महाराज जी’ एयरपोर्ट के नाम से जाना जाएगा। ये हम सबके लिए अत्यंत खुशी का दिन है। ये श्री गुरु रविदास महाराज जी के शाश्वत आदर्शों के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि है। समानता, करुणा और सेवा का उनका संदेश हम सभी को गहराई से प्रेरित करता है।
हरियाणा चुनाव में दलितों के बीच कुमारी सैलजा का अपमान एक बड़ा मुद्दा बन गया है जिस तरह भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के समर्थक कुमारी सैलजा को जातिसूचक गालियाँ दे रहे है उससे पूरा दलित भड़क गया है। अब की बार कांग्रेस को हरियाणा में वोट नहीं चोट मिलेगी
हरियाणा में कांग्रेस को अपने पुराने पाप,मिर्चपुर, भगाना आदि धोने है, श्री राहुल गांधी के सामाजिक न्याय के सिद्धांतो पर आगे बढ़ना है, तो कुछ अलग हटकर करना पड़ेगा, फिर से हरियाणा को हुड्डा चौटाला की राजनीति से दूर कर कोई नया बहुजन हितैषी नेतृत्व खड़ा करना पड़ेगा।।
#hariyana
पिछले कुछ दिनों में ही अयोध्या में दलित बहिन-बेटियों पर जुल्म-ज्यादती की ये तीसरी खबर हैं।
कैंट थाना क्षेत्र में दलित युवती के साथ कई बार सामुहिक बलात्कार, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने व डराने-धमकाने खबर की बेहद शर्मनाक और दण्डनीय होने के साथ-साथ पुलिसकर्मियों की असंवेदनशीलता भी चिंताजनक है।
मैं @dgpup से मामले को संज्ञान में लेने और सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के साथ-साथ असंवेदनशील पुलिसकर्मियों पर भी सख्त कार्यवाही करने की माँग करता हूँ।
लिखकर ले लीजिए,
चंद्रशेखर आज़ाद @BhimArmyChief उत्तर भारत की राजनीति में एक बड़े नेता के तौर पर उभर कर आपके सामने आने वालें हैं।
दलित समुदाय अब BSP नहीं चन्द्रशेखर आजाद के साथ है।
Supreme court के आदेश का राहुल और अखिलेश को भी विरोध करना चाहिए।
पूरे देश ने बहुजन समाज की एकता का जो जनसैलाब दिल्ली में देखा उससे एक बार फिर ये साबित हो गया-
"हक-अधिकारों की लड़ाई में निमंत्रण नहीं भेजे जाते, जिनका ज़मीर ज़िंदा हो, वे खुद दौड़े चले आते हैं।"
देश के हुक्मरानों की नाक के नीचे देश की राजधानी में आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के साथ लाखों बहुजन योद्धाओं ने बहुजन एकता की इस जंग में सिपाही की तरह अपनी जिम्मेदारी को महसूस करते हुए प्रण लिया कि–
1) जाति जनगणना के साथ ही आर्थिक जनगणना के लिए व्यापक आंदोलन चलाएंगे जिससे पता चल सके देश के संसाधनों पर कौन कब्ज़ा जमाए बैठा है?
2) ओबीसी वर्ग के लिए 27% के अतिरिक्त 15% और शेड्यूल्ड कास्ट (एससी) के लिए 15% से अतिरिक्त 10% आरक्षण बढ़ाने के प्रावधान की मांग के लिए सदन से लेकर सड़क तक संघर्ष।
3) SC-ST में क्रीमीलेयर ढूंढने के नापाक मंसूबों को तो किसी कीमत पर कामयाब होने ही नहीं देंगे। साथ ही OBC के जबरन क्रीमीलेयर के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे।
4)सरकारी नौकरियों में बैकलॉग(जो लाखों की संख्या में है) पूरा कराकर छोड़ेंगे।
5) निजी क्षेत्र में SC/ST व OBC को आरक्षण की पूर्ण व्यवस्था के लिए पुरज़ोर प्रयास करेंगे।
6) सफाईकर्मी की नौकरी में ठेकेदारी समाप्त कर पक्की नौकरी देने और गटर में उतरने की अमानवीय व्यवस्था को पूरी तरह से खत्म कराने किए संघर्ष करेंगे।
7) समान कार्य समान वेतन के लिए प्रतिबद्धता।
8) SC/ST व OBC को प्रमोशन में रिजर्वेशन।
9) 2 अप्रैल 2018 के सभी मुकदमे वापस होने तक संघर्ष।
10) पुरानी पेंशन बहाल की जाए।
और अंत में, सरकार की तरफ से दलित समाज की एकता को बांटने का जो प्रयास किया गया है उसके खिलाफ हर स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा जिससे की समाज के हर व्यक्ति को सरकार के षड्यंत्र से वाकिफ कराया जा सके।
नमो बुद्धाय, जय भीम, जय मंडल, जय जोहार।
अन्य योग्यताओं के साथ सांसद प्रत्याशी के आई क्यू लेवल भी निर्धारित किया जाना चाहिए।
लो आई क्यू के सांसद मीडिया में आकर फिजूल के बयान देते रहते हैं जिसपर देशभर में हो हल्ला मच जाता है,इस हो हल्ले देश के युवाओं का समय बर्बाद होता है और सांसद पद की गरिमा भी नेस्तनाबूद होती है।
हेड कांस्टेबल बाबूलाल बैरवा आत्महत्या प्रकरण में प्रेमचंद बैरवा,उपमुख्यमंत्री राजस्थान एवम अन्य दलित नेताओं की भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने पोस्टर बनाकर जूते की माला भी पहना दी।
क्या ये सही है?
@nitinmeshram_ इसे डिलीट नहीं करते तो यह इतना वायरल नहीं होता, डिलीट करके डिलीट सी मंडल ने बड़ी गलती कर दी है।
हमने नहीं कहा था उनको ऐसा करने को, कसम से।
बहुत बुरा हुआ bro
@Profdilipmandal से पुराने ट्वीट डिलीट करवाए, पुराने बहुजन साथियों को ब्लॉक करवाया, मूंछें कटवा दी, डीपी चेंज करवा दी, अपनी मूल विचारधारा के विरुद्ध ट्वीट करवाने के बाद सलाहकार पद से हटा भी दिया।
इतना बुरा नहीं करना था।