परिजन ने किया जीवित बेटी का पिंडदान-मृत्युभोज: अयाज से शादी पर युवती की मां बोली- उसने हमारा सिर झुकाया, वो हमारे लिए मर गई
ऐसी शुरुआत हर बाप को करनी चाहिए जो अपने परिवार को छोड़कर दूसरे धर्म में जाती है
https://t.co/T7ICixFZ69
ये है डेविड नवेल
एक जर्मन नागरिक
#गुजरात में घूमते हुए डेविड को एक कुत्ता काट लेता है
डेविड को बहुत चिंता हुई कि पता नहीं इलाज का कितना खर्च आएगा
जब इनको #सूरत के सरकारी हॉस���पिटल में टिटनेस और रेबीज के इंजेक्शन लगे तो इन्होंने डॉक्टर से बिल मांगा
तब डॉक्टर ने बताया कि भारत में रेबीज का इलाज मुफ़्त में होता है तो ये हैरान हो गए
क्योंकि जर्मनी में रेबीज के इलाज का खर्च $11,500 (यानि लगभग ₹11 लाख) रुपये आता हैं
फिर इन्होंने Vlog बनाकर भारत की चिकित्सा व्यवस्था की खूब तारीफ की
आपको ये सुनकर गर्व तो हुआ ही होगा ना❓
#ProudIndian
शेर-ए-पंजाब के नाम से विख्यात, शौर्य और पराक्रम के प्रतीक महाराजा रणजीत सिंह जी की पुण्यतिथि पर सादर नमन।
राष्ट्र की एकता, सांस्कृतिक गौरव और जनकल्याण के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा
करणी सेना परिवार के समर्पित एवं कर्मठ सदस्य धर्मेंद्र बना एवं अमित शर्मा कन्नौद(देवास) के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद, पीड़ादायक एवं हृदय विदारक है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक���कुल ��रिवारजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य एवं संबल प्रदान करें।
दिवंगत आत्माओं को विनम्र एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
ॐ शांति।
📍 सुवासरा, मंदसौर
आज सुवासरा, मंदसौर में आयोजित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंत��� महोत्सव में सम्मिलित होकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर अग्निवीर योजना के अंतर्गत भारतीय सेना में चयनित हुए वीर युवाओं को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले, त्याग, वीरता, शौर्य, स्वाभिमान और पराक्रम के प्रतीक महान शूरवीर महाराणा प्रताप जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।
📍 नलखेड़ा प्रवास | बड़ौद | आगर | सुई गाँव
आज नलखेड़ा प्रवास के दौरान ग्राम बड़ौद एवं आगर में परिवारजनों एवं साथियों द्वारा आत्मीय स्वागत एवं सम्मान प्राप्त हुआ। आप सभी के स्नेह, विश्वास और अपनत्व के लिए हृदय से आभार।
इस अवसर पर ग्राम सुई गाँव में कु. सुरेन्द्र सिंह जी सिसोदिया के नवीन प्रतिष्ठान “आशीर्वाद कृषि सेवा केंद्र” के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उन्हें नवीन व्यवसाय के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं प्रेषित की।
📍 नलखेड़ा (आगर)
आज नलखेड़ा में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की 486वीं जयंती के पावन अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर उपस्थित समाजबंधुओं, कार्यकर्ताओं एवं साथियों से आत्मीय भेंट एवं संवाद हुआ। महाराणा प���रताप जी के अदम्य साहस, त्याग, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
आप सभी का स्नेह, सम्मान एवं आत्मीयता सदैव इसी प्रकार बनी रहे, यही कामना है।
वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी अमर रहें।
📍 नलखेड़ा (आगर)
आज नलखेड़ा स्थित माँ बगलामुखी देवी मंदिर में विधि-विधान पूर्वक दर्शन एवं पूजन-अर्���न कर माँ बगलामुखी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
माँ से सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। माँ बगलामुखी की कृपा एवं आशीर्वाद सदैव सभी पर बना रहे।
📍 नलखेड़ा (आगर)
आज नलखेड़ा में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की 486वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर महाराणा प्रताप जी के अदम्य साहस, त्याग एवं स्वाभिमान को नमन किया।
इस अवसर पर समाजबंधुओं, कार्यकर्ताओं एवं साथियों से आत्मीय भेंट एवं संवाद हुआ। आप सभी के स्नेह एवं सम्मान के लिए हृदय से आभार।
वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी अमर रहें।
वैभव सूर्यवंशी को आज मैच में हुई नोकझोंक को लेकर जो ट्रोल कर रहे शायद उन्होंने 1999 से लेकर 2011 की रिकी पोंटिंग की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियन टीम नहीं देखी
ऑस्ट्रेलियन इसे गेम का पार्ट मानते थे और extreme level की स्लेजिंग करते थे
वैभव सूर्यवंशी शांति से जा रहा था ….श्री लंकन खिलाड़ियों ने उसे mock करना शुरू किया
अब वो ठहरा बिहारी सहने वाला थोड़ी था दे दिया पलट कर जवाब …
और वैभव विराट कोहली से भी मिला था तो थोड़ा तो असर आना ही था
बाक़ी वैभव को बचना चाहिए इनसे क्योकि उनका कैरीअर शुरू ही हुआ है,इसलिए गेम पर फोकस करना चाहिए
इनका नाम टुन्नू यादव है। अरे वही जो चंदा चोरी में फंसे हैं 28 साल पहले अयोध्या में ऑटो चलाते थे।
फिर इनकी मुलाकात हुई राम मंदिर ट्रस्ट के मुख्य सरगना चंपत राय से। चम्पत ने इनको अपना ड्राइवर रख लिया।
मतलब टुन्नु यादव 28 साल से चपत राय के ड्राइवर हैं। आज बताया जा रहा है कि टुन्नु के पास 50 करोड़ की संपत्ति है।
जिनमें राम मंदिर के मुख्य द्वार के बगल आलीशान 3 मंजिला घर (पुस्तैनी जमीन) है। एयरपोर्ट के पास 30 कमरे का हॉस्टल है। तीन रेस्टोरेंट है। होटल है। गांव में जमीन.. फॉर्च्यूनर गाड़ी से चलते हैं। यह सारी संपत्ति पिछले चार-पांच सालों में बनी है।
अब सोचने वाली बात यह है कि, ये तो ड्राइवर था, मालिक ने कितना लूटा होगा🙂
बेटी के अपमान पर तीन दिन चुप रहे
जब समाज के सभी वर्गो ने एक सुर में विरोध और कार्रवाई की मांग की
तो क्रेडिट लेने आ गए,
पहले अपने सैकड़ों पेड ट्रॉल्स से अपमान करवाओ,
फिर नैतिकता की दुहाई दो,
हि��्पोक्रेसी की भी कोई सीमा होती है,
अखिलेश जी, अपने चेले-चपाटों को भी थोड��ा उपदेश दे दो कि अपनी भाषा पर संयम कर लें...
नहीं समझा सकते तो हमारे हवाले कर दो, हम उनको अच्छी तरह समझा देंगे...
सेवा में,
माननीय मुख्यमंत्री महोदय,
मध्यप्रदेश शासन,
वल्लभ भवन, भोपाल (म.प्र.)
विषय : प्रदेश के लोकल यूथ सर्वेयरों की समस्याओं एवं मांगों के निराकरण हेतु निवेदन।
महोदय,
सादर निवेदन है कि मध्यप्रदेश में लगभग 70 हजार लोकल यूथ सर्वेयर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत विगत वर्षों से अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। वर्ष 2024 के जुलाई माह में इन युवाओं की नियुक्ति विभिन्न सर्वेक्षण कार्यों हेतु की गई थी। तब से लेकर आज तक इन्होंने शासन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया है।
लोकल यूथ सर्वेयरों ने प्रदेश के दूरस्थ ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जाकर भीषण गर्मी, वर्षा एवं शीत ऋतु जैसी विषम परिस्थितियों में कार्य करते हुए शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। निर्धारित समय-सीमा के भीतर सर्वेक्ष��� कार्य पूर्ण करने के बावजूद इन्हें समय पर मानदेय प्राप्त नहीं हो पाता है तथा भविष्य को लेकर असुरक्षा की स्थिति बनी रहती है।
उल्लेखनीय है कि आयुक्त संस्थागत वित्तीय प्रबंधन, मध्यप्रदेश द्वारा जारी आदेश क्रमांक 2182/MPLRS/OCS/2026, दिनांक 29/04/2026 के माध्यम से प्रदेश के कार्यरत लोकल यूथ सर्वेयरों को बिना सुचना के हटाकर हर चार माह में नए सर्वेयर की नियुक्ति का आदेश ��ारी किया गया था, जिससे इन कार्यरत सर्वेयरों को काफी समस्याओ और व्यवधान का सामना करना पडा , इसके बावजूद बारिश , गर्मी और कड़कती ठण्ड में भी बिना किसी सुरक्षा के सर्वे (फसल निरीक्षण ) का कार्य करने आ रहे हे |
मुझे प्रदेश के अनेक लोकल यूथ सर्वेयर साथियों द्वारा ज्ञापन एवं निवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें उन्होंने अपनी समस्याओं एवं मांगों के निराकरण हेतु मेरा सहयोग अपेक्षित किया है। अतः जनहित एवं ���जारों युवाओं के भविष्य को दृष्टिगत रखते हुए आपसे अनुरोध है कि निम्नलिखित मांगों पर संवेदनशीलतापूर्वक विचार कर आवश्यक कार्यवाही करने की कृपा करें—
प्रमुख मांगें :
1. पूर्व में कार्यरत लोकल यूथ सर्वेयरों की पुनः नियुक्ति सुनिश्चित की जाए।
2. सर्वेयरों को नियमित रूप से कार्य उपलब्ध कराया जाए।
3. कार्य के दौरान जीवन एवं स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी समुचित प्रावधान किए जाएं।
4. सर्वेयरों के वे��न/मानदेय का समयबद्ध एवं निश्चित भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
5. प्रदेश के ��ोकल यूथ सर्वेयरों को राज्य शासन के कर्मचारी के रूप में उचित दर्जा प्रदान करने हेतु आवश्यक नीति बनाई जाए।
लोकल यूथ सर्वेयर प्रदेश के हजारों शिक्षित युवाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिन्होंने शासन की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। अतः उनकी समस्याओं का यथाशीघ्र समाधान किया जाना न्यायोचित एवं आवश्यक है।
सादर।
भवदीय,
(जीवन सिंह शेरपुर)
प्रमुख, करणी सेना परिव��र
मध्यप्रदेश
प्रतिलिपि :
1. माननीय केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, भारत सरकार।
2. माननीय राज्यसभा सांसद, मध्यप्रदेश।
3. प्रमुख सचिव, संबंधित विभाग, मध्यप्रदेश शासन।
4. संबंधित अभिलेख हेतु।
@DrMohanYadav51