आज रायपुर के अग्रसेन धाम में “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026” के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में सम्मिलित होकर संगठन की विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के महत्त्व पर जोर दिया तथा विचारों को समृद्ध करने वाली पुस्तकों का भी अध्ययन हेतु चयन किया।
भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी समर्पण और कर्मनिष्ठा से संगठन के लिये अमूल्य योगदान दे रहा है ताकि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 'विकसित भारत 2047' का संकल्प साकार हो सके।
इस अवसर पर रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे जी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
@ChoubeyMeenal
आज रायपुर निवास में CII (Confederation of Indian Industry) छत्तीसगढ़ राज्य के अध्यक्ष श्री बजरंग गोयल जी, उपाध्यक्ष श्री आनंद सिंघानिया जी और CII छत्तीसगढ़ राज्य कार्यालय की प्रमुख श्रीमती श्वेता सांगेन जी ने आत्मीय मुलाकात की तथा CII छत्तीसगढ़ की विभिन्न पहलों व राज्य में उद्योग एवं विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
@FollowCII
डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में बस्तर में ऐसी मजबूत और समावेशी व्यवस्था विकसित की जा रही है, जहाँ वनांचल के बच्चों को भी देश के अन्य क्षेत्रों की तरह गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक सुविधाएं और उज्ज्वल भविष्य के समान अवसर प्राप्त हों।
- माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी
@AmitShah
#BastarDevelopmentWithBJP
प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के अपील पर आज छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री माननीय ओपी चौधरी सर ने स्थिती सामान्य होते तक पायलट और फालो वाहन 🚗 का उपयोग ना करने का निर्णय किया है यह एक सराहनीय एवं प्रेणादायक निर्णय है
@narendramodi@AmitShah@OPChoudhary_Ind
प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के अपील पर आज छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री माननीय ओपी चौधरी सर ने स्थिती सामान्य होते तक पायलट और फालो वाहन 🚗 का उपयोग ना करने का निर्णय किया है यह एक सराहनीय एवं प्रेणादायक निर्णय है
@narendramodi@AmitShah@OPChoudhary_Ind
राजनीति में आदर्श, शुचिता और संयम की प्रतिमूर्ति, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष आदरणीय डॉ. रमन सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें।
जनसेवा के प्रति समर्पित भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, आपका सरल, विनम्र एवं सार्वजनिक जीवन नैतिक राजनीति का अनुपम उदाहरण और हम सभी के लिये प्रेरणास्रोत है।
प्रभु श्रीराम जी की कृपा आप पर सदा बनी रहे। आपको उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की प्राप्ति हो।
@drramansingh