शांत स्वभाव, अद्भुत नेतृत्व और ऐतिहासिक उपलब्धियों से भारतीय क्रिकेट को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने वाले पद्मभूषण एवं राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित पूर्व कप्तान श्री महेंद्र सिंह धोनी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@msdhoni
कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं तकनीक-सक्षम बनाने के लिए AI आधारित तकनीकों के व्यापक उपयोग पर विशेष बल दिया जा रहा है। AI के माध्यम से अपराध की निगरानी, त्वरित विश्लेषण एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित कर पुलिस व्यवस्था को और अधिक सक्षम एवं आधुनिक बनाया जाएगा।
आज बिहार विधान परिषद् के नव-निर्वाचित माननीय सदस्यगण के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित होकर उन्हें हार्दिक बधाई एवं यशस्वी कार्यकाल की अग्रिम शुभकामनाएँ दीं।
विश्वास है कि आप सभी अपने अनुभव, प्रतिबद्धता और सकारात्मक योगदान से राज्य के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।
आज पटना के दरियापुर भट्ठी में मैंने नए शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया। अब इस स्वास्थ्य केंद्र से स्थानीय लोगों को उनके निकट ही गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। प्रदेश के हर व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें, यही मेरा प्रयास रहेगा।
@Jduonline@NitishKumar
#JDU #Bihar #NishantKumar #Health #NitishKumar
जिसको जनता ने कमजोर समझा उसी ने ही बिहार की स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार ला दिया
अब बिहार के हर सिविल अस्पताल में होगी MRI और अल्ट्रासाउंड, वो भी बिल्कुल फ्री
अगले एक हफ्ते के अंदर सभी सिविल अस्पतालों में मशीन लगाने के निर्देश, बजट भी किया पास, साथ ही सभी सिविल अस्पतालों को फूली एयर कंडीशन बनाने के दिए निर्देश
बोले किसी भी मरीज को अब पटना जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि सारे ऑपरेशन अब सिविल अस्पताल में ही होंगे
दिल्ली और कोलकाता से 72 एक्सपर्ट डॉक्टर बुलाए गए हैं, जो सिर्फ इमरजेंसी में 24 घंटे सिविल अस्पताल में तैनात रहेंगे
बोले हर रोज मैं प्रत्येक हॉस्पिटल का निरीक्षण करने जाऊंगा,, साथ ही प्रत्येक मंगलवार को जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनुँगा
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी से भेंट कर बेगूसराय के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोलने एवं निर्मित कॉलेजों में शीघ्र शैक्षणिक गतिविधियाँ प्रारंभ कराने का आग्रह किया गया। साथ ही राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर विद्यालय पर भी चर्चा हुई।
इसके अतिरिक्त सिमरिया क्षेत्र में नए विकास परियोजनाओं, विभिन्न संस्थानों के नवीनीकरण, बेगूसराय के समग्र विकास हेतु नई योजनाओं तथा प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यशैली से जुड़े मुद्दों पर भी सार्थक संवाद हुआ।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने सभी विषयों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। विश्वास है कि इन प्रयासों से बेगूसराय के विकास को नई गति मिलेगी।
सुचना
मोतीलाल राय को जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव पद से तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया जाता है
साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश संगठन को भंग किया जाता है....शीघ्र ही नए सिरे से पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश संगठन का गठन किया जाएगा.....कल देर रात्रि 42A होर्डिंग रोड से मोतीलाल ने मेरा कई क़ीमती समान , महत्वपूर्ण कागजात एवं नगद पैसा लेकर दीवार फांद कर फरार हो गया, जिसके कारण इन्हें पार्टी के महासचिव पद से निष्कासित कर दिया गया है...
लखनऊ में हुई हृदयविदारक अग्नि दुर्घटना का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। इस दुर्घटना में जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
महान क्रांतिवीर एवं वीरशिरोमणि पेशवा बाजीराव नाना साहेब जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन।
राष्ट्र स्वाभिमान, साहस और संघर्ष की उनकी अदम्य भावना सदैव प्रेरणा देती रहेगी। मातृभूमि के प्रति उनका समर्पण और वीरता का इतिहास आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणापुंज बना रहेगा।
#पेशवा_बाजीराव_नाना_साहेब
ज्येष्ठ मास के पवित्र अष्टम मंगलवार “बड़े मंगल” के शुभ अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
पवनपुत्र श्री हनुमान जी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो।
#बड़े_मंगल#ज्येष्ठ_मंगलवार#जय_हनुमान
लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में आग लगने की दुखद घटना में मासूम बच्चों सहित कई लोगों के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक और हृदय विदारक है।
जिन माता-पिता ने अपने बच्चों को खोया है, उनके दुःख की कल्पना भी नहीं की जा सकती। इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
घटना में घायल सभी लोगों के शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
ॐ शांति।
लखनऊ में आग लगने के कारण हुआ हादसा अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है। इस हादसे में जिन लोगों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ। ईश्वर शोकाकुल परिवारों को यह दुःख सहने की शक्ति दें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
लखनऊ में एक कोचिंग संस्थान में लगी भीषण आग में छात्रों सहित कई लोगों के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।
इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी लोगों के प्रति मैं अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा शोक-संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
साथ ही, दुर्घटना में घायल हुए सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
इस कठिन समय में हम सभी की संवेदनाएँ पीड़ित परिवारों के साथ हैं।
मेरी राजनीतिक और सामाजिक छवि को नुकसान पहुँचाने, ब्लैकमेलिंग करने, झूठे आरोप लगाने और अवैध धन वसूली की साजिश के विरुद्ध मैंने विधिवत कानूनी कार्रवाई की है।
संबंधित लोगों के विरुद्ध FIR दर्ज कराई गई है और भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 308 सहित अन्य सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की माँग की गई है।
जो लोग झूठ, साजिश और ब्लैकमेलिंग के सहारे किसी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचाना चाहते हैं, वे कानून से बच नहीं पाएँगे।
कानून अपना काम करेगा।
सत्य और न्याय की जीत होगी।
सत्यमेव जयते।
Congratulazioni a @narendramodi che oggi diventa il Primo Ministro eletto più longevo nella storia dell’India.
È stato un piacere ritrovarci a Roma nelle scorse settimane e lanciare assieme un Partenariato Strategico Speciale che guarda al futuro per creare nuove opportunità per le nostre Nazioni e i nostri popoli.
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने डीजल, पेट्रोल की बचत के लिए वाहनों के कम से कम उपयोग करने की अपील की है। इसे लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये हैं।
• मुख्यमंत्री कारकेड में वाहनों की संख्या कम अथवा न्यूनतम करने का निर्णय लिया है।
• माननीय मंत्री गण, निगम बोर्ड के माननीय अध्यक्ष गण एवं सदस्य गण, सभी पदाधिकारी गण एवं जनप्रतिनिधि गण से बिना अतिरिक्त वाहन के सार्वजनिक कार्यक्रमों में आने की अपील की गई है।
• राज्य की जनता से मेट्रो, बस, ऑटो अथवा अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट के प्रयोग पर जोर देने का आग्रह किया गया है।
• राज्य सरकार के सभी विभागों को सभी प्रकार के कॉन्फ्रेंस अथवा सरकारी बैठकों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
• प्रदेश के सरकारी दफ्तरों में संचालित होने वाले कैंटीन में पाम ऑयल के कम से कम प्रयोग का निर्देश दिया गया है।
• सरकारी तथा निजी दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम की संस्कृति को बढ़ावा देने की सलाह दी गई है।
• सप्ताह में एक दिन सभी लोगों से 'नो व्हीकल डे' के आयोजन का आग्रह किया गया है।
मैं सभी सांसदों से कहूंगा...
आप अपने घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए ...
देश की नारीशक्ति की सेवा का, उनके वंदन का ये बहुत बड़ा अवसर है।
उन्हें नए अवसरों से वंचित नहीं करिए।
ये संशोधन सर्वसम्मति से पारित होगा, तो देश की नारीशक्ति और सशक्त होगी… देश का लोकतंत्र और सशक्त होगा।
आइए… हम मिलकर आज इतिहास रचें। भारत की नारी को… देश की आधी आबादी को उसका हक दें।
#जय_बाबा_हरिहरनाथ!
सोनपुर स्थित सुप्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर के पावन धाम में सपरिवार पूर्ण विधि विधान से दर्शन-पूजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
सोनपुर में गंगा एवं गंडक नदी के संगम पर स्थित प्राचीन बाबा हरिहरनाथ शिवलिंग विश्व का एकमात्र ऐसा शिवालय है, जिसके आधे भाग में शिव (हर) और शेष में विष्णु (हरि) का वास है।
बाबा हरिहरनाथ की असीम कृपादृष्टि निरंतर समस्त प्रदेशवासियों पर बनी रहे, यही मंगलकामना है।
हर-हर महादेव!