✒काश मेरी जिंदगी में ऐसा कोई दिन आए, मेरे हाथ में हो मनचाही किताब 📗और मुझे कोई आवाज़ तक ना लगाए।
Thinker 💭 | Writer ✍️ | Reader 📚 | Listener 🎶 | Truth 🗣️
पुराने दोस्त और दोस्ती हमारे पुराने गांव की तरह होते हैं.. बरसों बाद जब हम फ़िर उनसे मिलते हैं तो कुछ बदल जाते हैं, लेकिन बहुत कुछ पहले की तरह ही होते हैं.. ” 👬👫💞
दिनभर हम दुनिया से बातें करते हैं, लोगों के बीच रहते हैं, हँसते हैं, मुस्कुराते हैं मगर ख़ुद से बात करने का वक़्त ही नहीं मिलता।
और फिर आती है ऐसी कोई रात, जब पूरी दुनिया सो रही होती है, लेकिन हमारे भीतर कुछ जाग रहा होता है।शायद कुछ अधूरे सपने
शायद कुछ पुराने ज़ख़्म #Sirdksdeva
रात के एक बज रहे हैं…
नींद आँखों से कहीं दूर जा चुकी है।
आँगन में चाँदनी बिछी है, पेड़ों के पत्ते ख़ामोश हैं और आसमान में चाँद किसी पुराने दोस्त की तरह अकेला बैठा है।
मैं एक कुर्सी पर बैठा हूँ।
सामने अनंत आकाश है और भीतर हज़ारों सवाल।
#Sirdksdeva
अक्टूबर की सुबह ने ठंडी हवा के साथ दस्तक दी है, ओस की बूँदें फूलों पर मोतियों सी चमक रही हैं और फ़िज़ा में एक ख़ूबसूरत-सी सिहरन घुली है… 🍂
मगर अपनी तबीयत का क्या कहें, नाक बह रही है, सिर भारी है और जुकाम ने सुबह की सारी शायरी छींक में बदल दी है! 🤧😕
एक पूरी पीढ़ी को ऐसे चक्रव्यूह में फँसा दिया गया है, जहाँ उसकी जवानी भी छिन रही है, सुकून भी और भविष्य भी सबको बुरी तरीके से बर्बाद किया जा रहा है। हैरानी इस बात की नहीं कि नौजवान टूट रहे हैं, हैरानी इस बात की है कि उन्हें टूटते देखकर भी किसी की नींद नहीं टूट रही।😡😥
#sirdksdeva
जिस देश में हुकूमत से सवाल पूछने वाले सड़कों पर घसीटे जाएँ और सच दिखाने वाले पत्रकारों को हिरासत में लिया जाए वहाँ लोकतंत्र सिर्फ़ चुनाव कराने से ज़िंदा नहीं रहता।
मोदी जी इतिहास में नाम प्रचार से नहीं जनता के साथ किए गए बर्ताव से दर्ज होता है।
मेरी खामोशी को अपनी जीत समझने की भूल मत करना, मैंने बस अपनी मर्यादा को तुम्हारे व्यवहार से ऊपर रखा है।
मैं देख भी रहा हूँ, समझ भी रहा हूँ, और याद भी रख रहा हूँ।
हर सच को उसी वक्त बोल देना जरूरी नहीं, कुछ सवालों का जवाब वक्त के पास छोड़ देना ही बेहतर है।
#sirdksdeva
जब रात की ख़ामोशी में आँखो से नींद विदा हो जाती है
तब वक़्त आपको ज़िंदगी की ऐसी ऐसी दास्तानें सुनाता है
जिन्हें दिन के शोर में इंसान ख़ुद से भी छुपा लेता है।
और फिर दिल के किसी अँधेरे कोने से बस एक ही आवाज़ उठती है
आग लगा दूँ इस दुनिया को और ख़ुद भी जलकर मर जाऊँ 💀😡
#sirdksdeva
On this Gandhi Jayanti, we remember the power of peaceful protest. We stand with Sonam Wangchuk, who has advocated for Ladakh's future in a non-violent manner. We urge for his immediate release. #ReleaseSonamWangchuk#IndiaWithLadakh#GandhiJayanti
I have sent this representation for the immediate release of Shri Sonam Wangchuk to the President of India, Prime Minister of India, Home Minister, Law Minister of India, and the LG of Ladakh, with a cc to DC Leh.
Sonam Wangchuk — the true guardian of Ladakh’s people & environment — has been jailed under NSA just for speaking the truth. This is not personal injustice, this is an assault on the very soul of democracy.
#ISupportSonamWangchuk
अति-महत्वपूर्ण जानकारी
----------------------
भारत में नकली दवाओं का कारोबार बहुत बड़ा है। एक अनुमान के मुताबिक प्रतिवर्ष लगभग ₹32,000 करोड़ से ₹88,000 करोड़ के बीच नकली दवाईयां मेडिकल स्टोर के माध्यम से बाजार में बेची जाती हैं। इससे न संबंधित कंपनी एवं देश को आर्थिक नुकसान होता है बल्कि मरीज की जान पर भी खतरा आ सकता है।
इसलिए आज हम एनसीआईबी मुख्यालय द्वार प्रकाशित इस आर्टिकल के माध्यम से सरल भाषा में समझते है कि नकली दवाईयों से होने वाला नुकसान, पहचान का तरीका एवं बचाव का उपाय क्या है:
1. नकली दवाओं का नुकसान
-------------------------
• दवा नकली होने पर असर न के बराबर करेगी, इससे मरीज की बीमारी बढ़ सकती है या मौत भी हो सकती है।
• नकली दवा बीमारी को ठीक करने की बजाय और गंभीर बना देती है। जो कभी कभी जानलेवा हो सकती है।
• लोग मरीज के इलाज पर पैसे तो खर्च करते हैं पर फायदा नहीं मिलता। इससे मरीज परिवार को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
• नकली दवाईयों के कारण फायदा न होने पर लोगों का डॉक्टर, दवा दुकानों और हेल्थ सिस्टम पर भरोसा कम हो जाता है।
बचाव के आसान तरीके
---------------------
• हमेशा रजिस्टर्ड एवं अपने घर के नजदीक या फिर किसी परिचित वाले मेडिकल स्टोर से दवा खरीदे, किसी अनजान जगह से दवा कभी न खरीदें।
• दवाइयां खरीदने के बाद बिल या फिर मेडिकल स्टोर का नाम प्रिंटेड कैश मेमो अवश्य लें। नकली दवाईयों को बेचने वाला अक्सर बिल नहीं देता।
• सही दवा पर स्पेलिंग साफ, MRP, बैच नंबर, मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट होती है। पैकिंग फटी-पुरानी या धुंधली छपी हुई दिखे तो सावधान ऐसी दवाईयां न ले।
• अब अधिकतर कंपनियाँ पैकेट पर क्यूआर कोड देती हैं, उसे मोबाइल से स्कैन कर असली दवा की पहचान की जा सकती है।
• अगर दवा खाने के बाद बीमारी पर असर नहीं पड़ रहा है, तो तुरंत डॉक्टर को बताएं और वही दवा दोबारा न खरीदें। साथ ही, किसी प्रकार का संदेह होने पर ड्रग कंट्रोल ऑफिस, हेल्थ डिपार्टमेंट या टोल-फ्री नंबर 1800-180-5533 पर शिकायत दर्ज कराए।
~ साभार: @NCIBHQ