#FireService~Official X account of Sitapur Fire & Emergency Services. Do not report incidents here. Not monitored 24/7. Dial 112 in case of fire/emergency.
अग्नि_से_सुरक्षा_जीवन_की_रक्षा
#बचाव_ही_हमारा_कर्तव्य_है
UPF&ES एवं जिलाधिकारी सीतापुर महोदय के आदेशानुसार #CFO महोदय द्वारा शाइनिंग सन पॉलीटेक्स प्राइवेट लिमिटेड में अग्निसुरक्षा के दृष्टिकोण से मॉक ड्रिल कराई गई एवं उपस्थित स्टाफ को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
अग्नि_से_सुरक्षा_जीवन_की_रक्षा
#बचाव_ही_हमारा_कर्तव्य_है
पुलिस महानिदेशक अग्निशमन तथा आपात सेवा के आदेशानुसार #CFO महोदय द्वारा करशिनी इको बोर्ड्स प्राइवेट लिमिटेड में अग्निसुरक्षा के दृष्टिकोण से मॉक ड्रिल कराई गई एवं उपस्थित स्टाफ को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में CFO सीतापुर महोदय द्वारा सीतापुर के विभिन्न लाइब्रेरी तथा कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया। संस्थान संचालकों को फायर सेफ्टी की उचित व्यवस्था करने हेतु निर्देशित करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने मंगलवार शाम वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में लखनऊ में विगत दिवस घटित अग्नि दुर्घटना की समीक्षा करते हुए कहा कि यह घटना पूरे प्रदेश के लिए एक बड़ा सबक है। उन्होंने निर्देश दिए कि फायर सेफ्टी मानकों के अनुपालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रदेशभर में मिशन मोड में व्यापक फायर सेफ्टी ऑडिट अभियान संचालित किया जाए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि अस्पतालों, नर्सिंग होम्स, मेडिकल कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों, शॉपिंग मॉल तथा अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए।
आज दिनाँक:21/06/2026 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अग्निशमन तथा आपात सेवा, जनपद सीतापुर के समस्त स्टेशनों पर योगाभ्यास कर शरीर व मन को स्वस्थ रखने का संकल्प लिया।
("Yoga for Healthy Ageing") #InternationalYogaDay#YogaDay2026#योगदिवस#sitapurpolice
थाना फूलपुर क्षेत्र के करखियाव स्थित गेल सीएनजी पंप के भंडारण क्षेत्र में रखे प्लास्टिक पाइप के बंडलों में आग लगने की सूचना पर @varanasifire ने तत्काल मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई की।वाराणसी एवं जौनपुर की फायर सर्विस 11 फायर टेंडर्स (अग्निशमन वाहनों) व पुलिस टीम के समन्वित प्रयासों से आग पर पूर्णतः काबू पा लिया गया है। वर्तमान में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है तथा कोई जनहानि नहीं हुई है।
घटनाक्रम और की गई कार्रवाई के संबंध में मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) की बाइट-
@homeupgov@Uppolice@varanasipolice
जनपद के थाना खैराबाद ग्राम दौलतपुर में कार में आग लगने की सूचना पर FS सीतापुर यूनिट द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आग पर पूर्ण रूप से काबू पाया गया कोई जनहानि नहीं हुई।
आज दिनांक 17/06/2026 को जनपद सीतापुर के तहसील बिसवां में ट्राली में लदे गन्ने की खोई में आग लगने की सूचना पर FS बिसवां यूनिट द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आग पर पूर्ण रूप से काबू पाया गया कोई जनहानि नहीं हुई।
गर्मी बढ़ने के साथ AC का उपयोग भी बढ़ जाता है, लेकिन खराब वायरिंग, ओवरलोडेड सॉकेट, समय पर सर्विस न कराना और विद्युत उपकरणों की अनदेखी आग लगने का कारण बन सकती है। एक छोटी सी सावधानी बड़ी दुर्घटना को रोक सकती है।
इस वीडियो में जानिए एसी से आग लगने के प्रमुख कारण, आवश्यक सुरक्षा उपाय और वे बातें जिनका ध्यान रखकर आप अपने घर, परिवार और संपत्ति को सुरक्षित रख सकते हैं।
जागरूक बनें, सुरक्षित रहें।
@UPGovt@homeupgov@ChiefSecyUP@Uppolice@noidapolice@noidafire
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में आपदा प्रबंधन एवं अग्निशमन सेवाओं को नई मजबूती मिल रही है।
एनडीआरएफ की तर्ज पर गठित होने वाला स्पेशलाइज्ड रेस्क्यू ग्रुप (SRG) आपदा और दुर्घटना की स्थिति में त्वरित, प्रभावी एवं आधुनिक राहत-बचाव कार्य सुनिश्चित करेगा।
आगरा में 100 फीट गहरे कुएं में गिरी महिला को सुरक्षित बाहर निकालकर नया जीवन देने वाले फायरमैन अमरजीत सिंह ने साहस, धैर्य और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की।
श्री सुजीत पाण्डेय, महानिदेशक @fireserviceup द्वारा उनके अदम्य साहस एवं उत्कृष्ट रेस्क्यू कार्य के लिए ₹10,000 से सम्मानित किया गया। 🇮🇳🚒
#UPFireService #Agra #RescueOperation #FiremanAmarjeetSingh #PrideOfUP
हाईराइज भवनों के लिए आवश्यक उपकरणों और संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। अस्पतालों, होटलों, स्कूलों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों और बहुमंजिला भवनों में नियमित फायर ऑडिट कराया जाए तथा सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
निवेश और उद्योगों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए फायर एनओसी व्यवस्था को और अधिक सरल, पारदर्शी तथा समयबद्ध बनाया जाए।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी