हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष @Kharge जी के भाषण के बाद सभास्थल के हुए “शुद्धिकरण” के खिलाफ FIR दर्ज कराने के लिए कई प्रयास किए गए, लेकिन आज तक FIR दर्ज नहीं हुई। वहीं, विडंबना देखिए— इस मुद्दे को छुआछूत और भेदभाव से जोड़कर नेता प्रतिपक्ष @RahulGandhi जी ने इसे दलित समाज का अपमान बताया, तो उन्ही के खिलाफ FIR दर्ज हो गई।
क्या न्याय की मांग करना भी अपराध है? FIR और मुकदमों के दबाव में आवाज़ नहीं दबाई जा सकती। भाजपा का दलित-विरोधी चेहरा उजागर हो चुका है।
सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की रक्षा के लिए राहुल जी और कांग्रेस पार्टी की आवाज़ पहले की तरह बुलंद रहेगी।
निशा ने अपनी बात रखी, @RahulGandhi जी ने उसे गंभीरता से लिया और कुछ ही दिनों में बदलाव हो गया।
महाराष्ट्र में आदिवासी छात्रों के हॉस्टल में दाखिले की 30 साल की उम्र सीमा अब खत्म कर दी गई है।
24 अगस्त को श्री राहुल गांधी जी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस पाबंदी को हटाने की मांग की थी।
छात्रों की आवाज़ जब श्री राहुल गांधी जी तक पहुंचती है, तो उसका असर दिखाई देता है।
यह कांग्रेस की ताकत है, यह सच की ताकत है।
निशा ने अपनी बात रखी, @RahulGandhi जी ने उसे गंभीरता से लिया और कुछ ही दिनों में बदलाव हो गया।
महाराष्ट्र में आदिवासी छात्रों के हॉस्टल में दाखिले की 30 साल की उम्र सीमा अब खत्म कर दी गई है।
24 अगस्त को श्री राहुल गांधी जी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस पाबंदी को हटाने की मांग की थी।
छात्रों की आवाज़ जब श्री राहुल गांधी जी तक पहुंचती है, तो उसका असर दिखाई देता है।
यह कांग्रेस की ताकत है, यह सच की ताकत है।
भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रभारी स्व. श्री गुरुदास कामत जी की पुण्यतिथि पर मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।
प्रदेश में सरकारी स्कूलों की हालत, जर्जर भवनों और मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर पार्टी सरकार को घेर रही है।
सरकार की जवाबदेही सुनिश्चित करने और छात्रों की सुरक्षा व समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने के लिए राज्य सरकार को जवाब देना चाहिए।कई दुखद घटनाओं के बावजूद सरकार ने केवल खानापूर्ति की है और आज भी स्कूलों की स्थिति खराब है।
छात्रों को मजबूरन धरना-प्रदर्शन करना पड़ रहा है। सरकार सोई हुई है और फरमान जारी करके अपनी नाकामियों को छिपाने का प्रयास कर रही है। यह बेहद गंभीर मुद्दा है और बच्चों के भविष्य से जुड़ा सवाल भी है।
@TikaRamJullyINC@GovindDotasra@INCRajasthan
भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी जी ने भारत के निर्माण और तरक्की के लिए आधुनिक तकनीक और नए विचारों को अपनाने में विश्वास जताया। इसके लिए यह बेहद ज़रूरी था कि युवाओं की भागीदारी और उनकी प्रतिभा को विकसित करने के लिए समुचित व्यवस्था और अवसर प्रदान किए जाए।
अपनी दूरदर्शिता से उन्होंने देश में आधुनिकरण की नई परिभाषा गढ़ी। कंप्यूटर और दूरसंचार क्रांति के विस्तार जैसे महत्वपूर्ण फैसलों ने देश को नई ऊंचाई तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई।
आज उनकी जयंती पर उन्हें हृदय की गहराइयों से नमन करता हूँ।
@RahulGandhi@priyankagandhi@INCIndia
NTA की लापरवाही पर सवाल उठाने वाले NSUI कार्यकर्ताओं पर पुलिस की बर्बरता बेहद निंदनीय है।
छात्रों की आवाज़ दबाने की हर कोशिश का NSUI कार्यकर्ता मजबूती से जवाब देगा।
संघर्ष जारी रहेगा…
राजस्थान के माननीय राज्यपाल श्री हरिभाऊ किसनराव बागड़े जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मैं ईश्वर से आपके स्वस्थ, खुशहाल एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@BagadeHaribhau
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित ध्वजारोहण समारोह में सम्मिलित हुआ।
कांग्रेस अध्यक्ष @Kharge जी, CPP चेयरपर्सन सोनिया गांधी जी और नेता प्रतिपक्ष @RahulGandhi जी ने आज के दिवस पर लोकतंत्र की रक्षा और संविधानिक मूल्यों को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता को दोहराया।
आज के दिन हम देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाए रखने और देश की उन्नति में अपना योगदान देने का संकल्प लें।
📍इंदिरा भवन, नई दिल्ली
@ajaymaken@kcvenugopalmp@priyankagandhi@srinivasiyc@INCIndia
हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष @Kharge जी के मंच से भाषण देने के बाद जिन व्यक्तियों ने उस स्थल का “शुद्धिकरण” किया, वह केवल उनका अपमान नहीं, बल्कि संविधान की मूल भावना और सामाजिक समानता पर सीधा प्रहार है।
खरगे जी का लंबा संघर्ष, राजनीतिक जीवन और संविधान के प्रति उनकी निष्ठा सभी के लिए प्रेरणादायी है। वह राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। इस अपमानजनक घटना ने उनके सम्मान को ठेस पहुँचाने के साथ-साथ समानता और अधिकारों पर भी कई सवाल खड़े किए हैं।
हल्द्वानी में जिन लोगों ने मंच का “शुद्धिकरण” किया, उनके खिलाफ लागू कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई हो।
जातिगत भेदभाव और छुआछूत के लिए देश में कोई जगह नहीं है।
जयपुर में संचालित राजकीय सेठ आनंदीलाल पोद्दार मूक-बधिर विद्यालय द्वारा मूक-बधिर विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सकारात्मक माहौल प्रदान करने के लिए अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए है। लेकिन सरकार की अनदेखी के कारण यदि इन विद्यार्थियों को अपनी मांगों के संदर्भ में मजबूरन सड़क पर उतरना पड़े, तो यह बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है।
विद्यालय के जर्जर भवन, प्रशिक्षित शिक्षकों की कमी सहित अन्य समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर छात्र धरने पर बैठने के लिए मजबूर हैं। आज़ादी से पहले स्थापित इस विद्यालय का गौरवशाली इतिहास और विशेष महत्व रहा है, लेकिन इसकी बदहाल स्थिति गंभीर चिंता का विषय है। सरकार द्वारा संज्ञान लेकर उचित समाधान निकाला जाए।
@RajCMO
UGC मुद्दे पर कल हुए प्रदर्शन में शामिल प्रदर्शनकारी श्री देवराज सिंह घायल हुए थे, जिनकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज और वाटर कैनन के प्रयोग के माध्यम से प्रदर्शन को नियंत्रण करने का प्रयास जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। लोकतंत्र में प्रत्येक पक्ष को अपनी बात रखने का अधिकार होता है और सरकार की ज़िम्मेदारी है कि वह सभी पक्षों की बात गंभीरता और संवेदनशीलता से सुने। इसके विपरीत, लगातार लाठी-डंडे के सहारे कार्रवाई कर जनता की आवाज़ को दबाने की कोशिश बेहद चिंताजनक है।
इस पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराई जानी चाहिए, जवाबदेही तय होनी चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।
https://t.co/ZJmsHyuG61
देश में रोजगार और अर्थव्यवस्था की स्थिति लगातार चिंता का विषय बनती जा रही है, जिसका असर युवाओं के भविष्य पर पड़ रहा है। एक तरफ बड़ी कंपनियों में नई भर्तियां घट रही हैं, तो दूसरी तरफ मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई पांच साल के निचले स्तर पर पहुंच गया है।
भाजपा ने रोजगार सृजन के बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन बदलते समय और नई तकनीकों के अनुरूप स्किल डेवलपमेंट की प्रभावी रणनीति के अभाव में आज देश का युवा रोजगार के लिए संघर्ष कर रहा है।
सरकार का पूरा ध्यान प्रचार-प्रसार पर केंद्रित है, जबकि MSME और रोजगार सृजन जैसी महत्वपूर्ण नीतियों को प्राथमिकता नहीं मिल रही। यदि यही स्थिति बनी रही, तो बेरोजगारी का संकट और गहरा सकता है। देश का युवा अवसर चाहता है और सरकार की जवाबदेही भी मांग रहा है।
कॉमनवेल्थ के मंच पर राजस्थान की बेटी का गोल्डन पंच…
हर विपरीत परिस्थिति को मात देकर बॉक्सिंग की 70 किलोग्राम कैटेगरी में 5-0 की एकतरफा जीत हासिल करके गोल्ड मेडल जीतने पर कोटा की अरुंधति चौधरी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। अरुंधति की ये स्वर्णिम सफलता न केवल प्रदेश की बेटियों को प्रेरित करेगी, बल्कि प्रदेश का नाम पूरे विश्व पटल पर गर्व से ऊँचा करेगी। आपकी यह उपलब्धि भारत के हर युवा के लिए लगन और मेहनत का प्रतीक है। हमें आप पर गर्व है।