सभी देशवासियों को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
हमारा संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार देता है।
यह हमें एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों का बोध भी कराता है।
डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जी एवं संविधान सभा के सभी सदस्यों को सादर नमन।
#संविधान_दिवस
परम सौभाग्य का क्षण! 🙏
तीर्थराज श्री सम्मेद शिखरजी की पावन पर्वत वंदना कर सिद्धों के चरणों में शीश नवाने का पुण्य अवसर प्राप्त हुआ।
अनंत सिद्धों की इस मोक्षभूमि पर पहुंचकर मन श्रद्धा, भक्ति और आत्मिक शांति से अभिभूत हो उठा।
बारंबार वंदन, बारंबार नमन। 🙏
प्रकाश पर्व की लख-लख बधाइयाँ। ✨
गुरु नानक देव जी की बाँटकर जीने की सीख बड़े काम से नहीं, छोटी बातों से शुरू होती है।
किसी की पढ़ाई में मदद करें या किसी भूखे के साथ भोजन बाँटें। सेवा यहीं से शुरू होती है।
#गुरुनानकदेवजी#गुरुपर्व#सेवा
🌐 Facebook: @sakshamdevendrajain
🙏 णमो सिद्धाणं 🙏
शाश्वत तीर्थराज श्री सम्मेद शिखरजी की पावन धरा पर स्थित गुणायतन परिसर में सपरिवार सिद्ध परमेष्ठियों की आराधना का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस पावन अवसर पर परम पूज्य मुनिश्री १०८ प्रमाणसागर जी महाराज के मंगल दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। 🙏
जय जिनेन्द्र!
आस्था और परंपरा के इस पावन पर्व पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान श्रीहरि विष्णु जी और माता तुलसी जी से प्रार्थना है कि हर परिवार में सुख-शांति बनी रहे, जीवन में समृद्धि आए और सभी के मनोरथ पूर्ण हों।
#देवउठनीएकादशी#तुलसीविवाह#जयश्रीहरि
श्रद्धा और विश्वास के आराध्य बाबा श्याम जी के अवतरण दिवस पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। बाबा श्याम का आशीर्वाद हर घर-परिवार पर बना रहे। सभी के जीवन में खुशहाली और मंगल हो।
#बाबाश्याम#श्यामजन्मोत्सव#जयश्रीश्याम
🌐 Facebook: @sakshamdevendrajain | Instagram: @sjain.official |
हौसले की मिसाल, साहस की पहचान
झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई जी
की जयंती पर विनम्र नमन।
उनकी वीरता और मातृभूमि के प्रति अटूट निष्ठा हमें अपने इतिहास पर गर्व करने का अवसर देती है। उनका जीवन सदैव साहस और स्वाभिमान की प्रेरणा बना रहेगा।
#रानीलक्ष्मीबाई#नारीशक्ति#वीरांगना
अपनी मिट्टी, अपनी पहचान और अपने स्वाभिमान के लिए संघर्ष करने वाले धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी को उनकी जयंती पर सादर नमन।
जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और योगदान को सम्मानपूर्वक स्मरण करते हैं।
श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी का जीवन बताता है कि साहस और दृढ़ संकल्प से हर अन्याय का सामना किया जा सकता है। धर्म और मानवता के लिए उनका सर्वोच्च बलिदान सदैव याद किया जाएगा। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
#श्रीगुरुगोबिंदसिंहजी#ज्योतिजोतदिवस#वीरता
🌐 Facebook: @sakshamdevendrajain
भाई दूज का पर्व भाई-बहन के खूबसूरत रिश्ते को और खास बनाता है। बहन का आशीर्वाद और भाई का स्नेह जीवनभर साथ रहने वाली अनमोल यादें हैं। सभी के जीवन में यह अपनापन और खुशियाँ बनी रहें।
रोशनी का त्योहार,
खुशियों और मुस्कान का त्योहार।
हर घर में उजाला हो, हर चेहरे पर मुस्कान हो।
आप सभी को दीपावली की ढेरों शुभकामनाएँ।
दीपावली खुशियाँ बाँटने और अपनों के साथ यादगार पल बिताने का त्योहार है। मेरी कामना है कि यह पर्व आप सभी के जीवन में नई खुशियाँ और सकारात्मकता लेकर आए
रोशनी का यह त्योहार आपके जीवन में खुशियों के नए रंग लेकर आए। अपनों के साथ बिताया हर पल यादगार बने और हर घर में प्रेम, उल्लास और खुशहाली बनी रहे। आप सभी को छोटी दीपावली एवं नरक चतुर्दशी की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ।
।
धनतेरस के शुभ अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। माँ लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की कृपा से हर परिवार में खुशहाली, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य बना रहे। यह पर्व सभी के लिए मंगलमय हो।
#धनतेरस#माँलक्ष्मी#शुभकामनाएं
🌐 Facebook: @sakshamdevendrajain | Instagram: @sjain.official |
अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य, ऐतिहासिक धरोहरों और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं से परिपूर्ण हमारा मध्यप्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
#MPFoundationDay#मध्यप्रदेश
साहस, संकल्प और राष्ट्रसेवा के प्रेरणास्रोत, भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर भावपूर्ण नमन। राष्ट्रीय एकता दिवस पर उनके आदर्शों को अपनाकर देश की प्रगति में अपना योगदान दें। #NationalUnityDay#SardarVallabhbhaiPatel
विश्वास का बंधन, प्रेम का एहसास और जीवनभर साथ निभाने की सुंदर भावना का पर्व है करवा चौथ।
अखंड सौभाग्य एवं मंगलकामनाओं के इस पावन अवसर पर सभी माताओं-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएँ। आपके जीवन में प्रेम, स्नेह और खुशियों का उजियारा सदैव बना रहे।
#करवाचौथ#KarwaChauth
महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर सादर नमन।
रामायण की रचना ने उन्हें आदिकवि के रूप में अमर स्थान दिया। उनकी शिक्षाएँ हमें सत्य, मर्यादा और सदाचार के महत्व का स्मरण कराती हैं।
#महर्षिवाल्मीकि#वाल्मीकिजयंती#रामायण
जिसने अपने जीवन से बढ़कर देश की आजादी को महत्व दिया, उस वीर का नाम इतिहास में सदैव स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा।
महान क्रांतिकारी एवं अमर बलिदानी अशफाक उल्ला खाँ जी की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण नमन।
#अशफाक_उल्ला_खाँ#आजादी_के_नायक#राष्ट्रप्रेम#शत_शत_नमन
महाष्टमी और कन्या पूजन के पावन अवसर पर माँ दुर्गा को नमन। माता रानी से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में खुशहाली और शांति बनी रहे। बेटियों का सम्मान, उनकी सुरक्षा और उनके सपनों को आगे बढ़ने का अवसर देना हम सभी का कर्तव्य है।
#महाष्टमी#कन्यापूजन#जयमातादी