📍 शोक संवेदना एवं निष्पक्ष जांच की मांग
ग्राम बेलौटी, जिला भोजपुर (आरा)
ग्राम बेलौटी, भोजपुर निवासी स्वर्गीय भरत भूषण तिवारी जी केवल इतना चाहते थे कि जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी जनता की समस्याओं का समाधान करें तथा गरीब, वंचित एवं बाढ़ पीड़ित परिवारों को उनके अधिकारों से वंचित न रखा जाए।
भरत भूषण तिवारी जी समाज के लिए संघर्ष करने वाले एक जागरूक एवं संवेदनशील व्यक्ति थे। उन्होंने सदैव गरीबों, असहायों, दलितों एवं जरूरतमंद लोगों की आवाज उठाने का कार्य किया। कोरोना महामारी, बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं तथा अन्य कठिन परिस्थितियों में उन्होंने अपने सामर्थ्य से बढ़कर समाज सेवा की। उनके अनेक ऐसे उदाहरण मौजूद हैं, जिनमें वे प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं समाज के लोगों के साथ मिलकर जनहित के कार्य करते दिखाई देते हैं।
आज उनकी मृत्यु की घटना ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना को लेकर अनेक प्रश्न उठ रहे हैं। यदि विभिन्न माध्यमों से प्रसारित जानकारी एवं वीडियो में दिखाई गई परिस्थितियां सही हैं, तो यह आवश्यक है कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं न्यायसंगत जांच कराई जाए, ताकि सत्य जनता के सामने आ सके।
लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को न्याय पाने का अधिकार है। कानून का शासन तभी मजबूत माना जाता है जब हर घटना की जांच निष्पक्ष रूप से हो और दोषी चाहे कोई भी हो, उसके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाए। न्याय केवल होना ही नहीं चाहिए, बल्कि होता हुआ दिखाई भी देना चाहिए।
मैं बिहार सरकार एवं संबंधित उच्च अधिकारियों से इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराने की मांग करता हूँ, ताकि सत्य सामने आए और न्याय सुनिश्चित हो सके। ऐसी घटनाएं समाज में अनेक सवाल खड़े करती हैं और यदि समय रहते सच्चाई सामने न आए तो आम जनता का विश्वास प्रभावित होता है।
स्वर्गीय भरत भूषण तिवारी जी का सामाजिक योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनकी स्मृति को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ तथा ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि शोक संतप्त परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
मैं शीघ्र ही पीड़ित परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करूंगा तथा निष्पक्ष जांच की मांग को मजबूती से उठाऊंगा।
स्वर्गीय भरत भूषण तिवारी अमर रहें।
आपका अपना
श्री पवन सिंह
बिहार विधान परिषद् सदस्य 🙏🏻
@bihar_police@officecmbihar
बीजेपी ने पवन सिंह तो JDU ने निशांत कुमार को बनाया MLC उम्मीदवार, देखें पूरी लिस्ट
बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव और उपचुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. इसी क्रम में बिहार प्रदेश जनता दल (यूनाइटेड) ने अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा कर दी है. पार्टी ने चार सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम जारी किए हैं, जिनमें तीन उम्मीदवार द्विवार्षिक चुनाव के लिए और एक उम्मीदवार उपचुनाव के लिए घोषित किया गया है. जेडीयू द्वारा जारी सूची के अनुसार पटना जिले से निशांत कुमार को बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया गया है. वहीं मधुबनी जिले से भारती मेहता को पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है. पश्चिम चंपारण से शिवानी देवी प्रजापति को भी जेडीयू ने चुनावी मैदान में उतारा है.
पढ़ें पूरी ख़बर: https://t.co/H1ASKYGb9h
#BiharPolitics #JDU #BJP #MLCElection #Bihar #ATCard #AajTakSocial | @Piyush_mi | @AishPaliwal
बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव 2026 हेतु उम्मीदवार बनाए जाने पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
पूर्ण विश्वास है कि आप सभी संगठन के संकल्पों को जन-जन तक पहुंचाते हुए जनता का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। आप सभी को अग्रिम विजय की हार्दिक शुभकामनाएं!
उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक क़ानून व्यवस्था और एसटीएफ श्री @AmitabhYash जी के स्वर्गीय पूज्य पिताजी की शोक सभा में परिवार को अपनी शोक संवेदनाएं दी।
ईश्वर पूज्य पिताजी की आत्मा को शांति दे और परिवार को शक्ति दे।
ॐ शांति
अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
संग्रहालय हमारी संस्कृति, इतिहास और विरासत के अमूल्य धरोहर हैं।
आइए अपने इतिहास को जानें और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाएं।
अपनी संस्कृति पर गर्व करें। 🙏
कुशल संगठनकर्ता, विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मा. राज्यसभा सांसद श्री नितिन नवीन जी (@NitinNabin) को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!
भारत के विकास पुरुष, उत्कृष्ट नेतृत्व और दूरदर्शी सोच के प्रतीक, केंद्रीय मंत्री @nitin_gadkari जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप स्वस्थ, दीर्घायु एवं सदैव राष्ट्रसेवा के पथ पर अग्रसर रहें।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकप्रिय भोजपुरी गायक एवं अभिनेता श्री @PawanSingh909 जी को बिहार विधान परिषद चुनाव हेतु उम्मीदवार घोषित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।