सेवा में,
श्री @nitin_gadkari जी
माननीय मंत्री - @MORTHIndia
भारत सरकार, नई दिल्ली - 110001
विषय: वाहनों में सफेद तेज एवं आँखों को चुभने वाली HID हेडलाइट्स पर रोक लगाने हेतु निवेदन।
मान्यवर,
सादर निवेदन है दिनांक 11/09/2025 को एनसीआईबी मुख्यालय द्वारा अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल @NCIBHQ से एक ऑनलाइन जनमत संग्रह (Poll) आयोजित किया गया, जिसमें यह प्रश्न उठाया गया कि – क्या केंद्र सरकार को वाहनों में सफेद तेज एवं आँखों में चुभने वाली HID हेडलाइट्स लगाने पर रोक लगानी चाहिए?
इस पोल में कुल 2,433 लोगों ने भाग लिया, जिसमें से 92% प्रतिभागियों ने ‘हाँ’ (YES) में अपनी र��य दी। यह स्पष्ट करता है कि आमजन मानते हैं कि अत्यधिक चमकदार व आँखों को चुभने वाली हेडलाइट्स न केवल सड़क सुरक्षा के लिए घातक हैं बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य वाहन चालकों और पैदल यात्रियों के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न करती ह��ं।
HID/ सफेद तेज रोशनी वाली हेडलाइट्स से होने वाले नुकसान:
1. ड्राइवर की दृष्टि बाधित होती है –
सामने से आने वाले वाहन चालकों की आँखों में तेज रोशनी सीधी पड़ती है, जिससे वे कुछ क्षण के लिए अंधापन अनुभव करते हैं और दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है।
2. सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि –
रात में पैदल यात्री, साइकिल सवार और दुपहिया वाहन चालक सबसे अधिक प्रभावित होते हैं।
3. आँखों पर स्थायी प्रभाव –
लगातार ऐसी रोशनी झेलने से आँखों की थकान, सिरदर्द और दृष्टि पर दीर्घकालिक प्रतिकूल असर हो सकता है।
4. अनुचित प्रतिस्पर्धा –
वाहन मालिक फैक्ट्री-फिटेड मानक हेडलाइट हटाकर अनधिकृत HID/LED लाइट्स लगवाते हैं, जिससे न केवल ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन होता है बल्कि अन्य वाहन चालकों के साथ अनुचित व्यवहार भी है।
ऐसा देखने में आया है कि,
यह समस्या केवल कुछ शहरों ��क सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश में इन तेज़ HID/LED हेडलाइट्स का धड़ल्ले से उपयोग हो रहा है। हर राज्य और हर वर्ग के वाहन चालकों द्वारा इनका प्रयोग किया जा रहा है, जो सड़क सुरक्षा के लिए एक गम्भीर चुनौती बन चुका है।
अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि —
• वाहनों में HID/अत्यधिक रोशनी देने वाली सफेद हेडलाइट्स की बिक्री और फिटिंग पर तत्काल रोक लगाने हेतु दिशा-निर्देश जारी किए जाएँ।
• सड़क सुरक्षा मानकों के अ���ुरूप केवल अनुमोदित हेडलाइट्स का ही उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
• इस नियम के उल्लंघन पर सख़्त दंडात्मक कार्यवाही का प्रावधान किया जाए।
आपके इस हस्तक्षेप से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी तथा आम नागरिकों की दृष्टि और सुरक्षा की रक्षा होगी।
आपके सकारात्मक निर्णय की आशा के साथ।
सादर,
सुरेश शुक्ल
राष्ट्रीय अपराध जाँच ब्यूरो
(राष्ट्रव्यापी गैर सरकारी संगठन)
ईमेल: [email protected]