@satyana74183367@Kavimeena123 युवा नेता जी अपना राजनीतिक गुरु जिसे मानते है उसकी जिम्मेदारी है टिकट देना गजब दोगली बात करते हो गालिया भी समाज के नेताओं को देगा और टिकट का टिकरा भी इनपर ही फोड़ेगा
आरोप तो हम भी लगा सकते है चन्दा चोर के फॉर्चूनर निकलवाने का
राजस्थान भिवाड़ी में एक नाबालिग दलित बालक के साथ पुलिस द्वारा कथित बर्बरता की खबर ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है।
बच्चे को इतनी बेरहमी से पीटा गया कि उसके पैर टूट गए, यहां तक कि पानी में डुबोकर प्रताड़ित किया गया।
आज वह ICU में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।
यह है एक क्रूर अत्याचार है।
यह है कानून की विफलता है।
यह है मानवाधिकारों का खुला उल्लंघन है।
जब वर्दी पहनने वाले ही दरिंदे बन जाएं, तो न्याय की उम्मीद आखिर किससे की जाए?
मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी,
दोषी पुलिसकर्मियों पर तुरंत SC/ST Act में केस दर्ज करके गिरफ्तार कर उन्हें बर्खास्त किया जाए।
पूरे मामले की निष्पक्ष न्यायिक जांच करवाई जाए।
पीड़ित दलित बच्चे को बेहतर इलाज और उचित मुआवजा दिया जाए।
राजस्थान नेता प्रतिपक्ष @TikaRamJullyINC
जी पीड़ित दलित बच्चे से अस्पताल में मिले है।
@ashokgehlot51 जी लापता है।
@SachinPilot जी लापता है।
यह बड़े बड़े नेता लोग दलित उत्पीड़न पर मौन धारण क्यों करते हैं?
@NCSC_GoI@ikishormakwana@PoliceRajasthan@RajCMO@India_NHRC
शिक्षा विभाग की आगामी शिक्षक भर्ती परीक्षा में 46,500 अध्यापकों की भर्ती हेतु स्वीकृती जारी की है। इसमें लेवल 1 में 21,000 पद व लेवल 2 में 25,500 पद हैं। इन पदों में विशेष शिक्षा अध्यापकों के 4,500 पद भी शामिल होंगे।
राजस्थान में राजस्थानी भाषा लागू करना बहुत मुश्किल है क्योंकि राजस्थान में बहुत सी बोलिया बोली जाती है जो कि राजस्थान के क्षेत्र विशेष से सम्बन्धित है इन बोलियों को आपस में समझ पाना मुश्किल है पूर्वी राजस्थान वालो की बोली मारवाड़ के लोग नहीं समझ पाते है
#राजस्थानी_भाषा_नहीं_चाहिए
राजस्थान में इस बार राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप राजकीय विद्यालयों में नवीन शैक्षणिक सत्र का शुभारम्भ 1 अप्रैल को होगा।
विद्यार्थियों के हित में आगामी शैक्षणिक सत्र के शैक्षणिक कैलेंडर में भी बदलाव किया गया है।
चलो, राजकीय विद्यालय चलें हम।
#RajasthanSchoolEducation #Praveshotsav #PadhegaRajasthan #PadhBefikar
#ट्रांसफर
शिक्षक ग्रेड 3 के 24 हजार ट्रांसफर आने वाले समय में आपको देखने को मिलेंगे ।
जैसा आप सबको सबसे पहले बताया था ये कार्य दो चरण में संपन्न होगा ।
आज टोंक जिले की निवाई विधानसभा के ग्राम करेडा बुजुर्ग में भगवान के मंदिर पर पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया द्वारा मुस्लिम रोजेदार महिलाओं से किया गया व्यवहार न केवल निंदनीय है बल्कि इस देश के सामाजिक ताने बाने को नष्ट करने वाली विघटनकारी सोच का परिणाम है।
गरीब और असहाय महिलाओं को कंबल देकर फिर उनका नाम पूछकर, उनके धर्म के आधार पर कंबल वापस लेना — यह बेहद शर्मनाक और अमानवीय कृत्य है।
राजनीति सेवा का माध्यम होती है, अपमान और भेदभाव का नहीं।
जनता जनप्रतिनिधियों को इसलिए चुनती है कि वे हर वर्ग, हर धर्म और हर जरूरतमंद व्यक्ति के साथ समान व्यवहार करें, न कि किसी की गरीबी और मजबूरी का मजाक बनाएं।
पूर्व सांसद को क्या प्रधानमंत्री जी ने कहा था कि जो मुझे और मेरी पार्टी को वोट नहीं देते उसकी कोई मदद नहीं करनी चाहिए।
यदि ऐसा है तो फिर क्यों सरकार ने अल्पसंख्यकों के कल्याण हेतु विभिन्न योजनाएं चला रखीं है,उन्हें भी बंद कर देना चाहिए।
मैं इस घटना की कड़ी भर्त्सना करता हूं और ये स्पष्ट करना चाहता हूं कि टोंक–सवाई माधोपुर की धरती पर नफरत और भेदभाव की राजनीति को कभी स्वीकार नहीं किया जाएगा। यहां की जनता भाईचारे और इंसानियत में विश्वास करती है, और जो भी व्यक्ति समाज को बांटने की कोशिश करेगा, जनता उसे जवाब देना जानती है।
ये घटना इंसानियत के मुंह पर तो तमाचा है ही,बल्कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी द्वारा प्रदत्त संविधान का भी अपमान है।
मैं इस घटना की कड़ी भर्त्सना करता हूं और माननीय प्रधानमंत्री जी से निवेदन करता हूं कि इस प्रकार की विघटनकारी मानसिकता रखने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करें।
@narendramodi@BhajanlalBjp@RajGovOfficial@INCIndia@INCRajasthan