#SupremeCourt ने कहा कोई भी अदालत किसी महिला, खासकर किसी नाबालिग को, उसकी मर्ज़ी के खिलाफ गर्भधारण जारी रखने के लिए मजबूर नहीं कर सकती।
सुप्रीम कोर्ट ने 15 साल की एक लड़की को सात महीने से ज़्यादा के गर्भ को मेडिकल तरीके से समाप्त करने की अनुमति दे दी है।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने छत्तीसगढ़ के शक्ति जिले में स्थित एक ताप विद्युत संयंत्र में बॉयलर ट्यूब विस्फोट के कारण 13 श्रमिकों की कथित मौत और 20 अन्य के घायल होने के मामले में छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी किया है।
@India_NHRC
नई दिल्ली: केंद्रीय बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्री @sarbanandsonwal ने #Maritime शिक्षा पर आयोजित सेमिनार और समझौता ज्ञापन समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि समुद्री क्षेत्र भारत की आर्थिक वृद्धि को गति देने में एक परिवर्तनकारी भूमिका निभाएगा।
@shipmin_india
गुवाहाटी हाईकोर्ट ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता #पवनखेड़ा द्वारा दायर अग्रिम ज़मानत याचिका को खारिज कर दिया।
हाईकोर्ट ने गुवाहाटी पुलिस की क्राइम ब्रांच द्वारा दर्ज एक मामले के संबंध में उन्हें राहत देने से इनकार कर दिया।
पंचायती राज राज्य मंत्री @ProBaghel ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर जनसमूह को संबोधित कर रहे हैं।
श्री बघेल ने कहा कि 'विकसित भारत' का सपना गांवों, किसानों, पंचायतों और व्यापक ग्रामीण परिवेश के सर्वांगीण विकास के बिना साकार नहीं हो सकता।
#PanchayatiRaj@mopr_goi
संयुक्त अरब अमीरात की दो साल में 50% सरकारी सेवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से उपलब्ध कराने की योजना है। उप-राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मक्तूम ने इसकी घोषणा की।
#UAE
जनता का पैसा, जनता के काम! 🤝
हरियाणा की जनता अब भाजपा-कांग्रेस की 'झूठी राजनीति' से त्रस्त है और @ArvindKejriwal जी की 'काम की राजनीति' पर भरोसा कर रही है।
📍 सोनीपत, अम्बाला और पंचकूला नगर निगमों में AAP मजबूती से चुनाव चिन्ह झाड़ू पर लड़ेगी।
✅ लक्ष्य: भ्रष्टाचार मुक्त नगर निगम और विश्वस्तरीय जन-सुविधाएं।
#HaryanaCityElections #SushilGupta #AAP #Haryana #Badlav
पंजाबी बाग दिल्ली का एक प्रतिष्ठित और ऐतिहासिक केंद्र है। यहाँ निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन को इसकी भौगोलिक पहचान के अनुरूप स्टेशन का नाम 'पंजाबी बाग रेलवे स्टेशन' ही रखा जाना चाहिए।
इस संबंध में आज माननीय रेल राज्य मंत्री श्री @RavneetBittu जी व अन्य उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर आग्रह किया कि क्षेत्र की पहचान और यात्रियों की सुगमता के लिए यह नामकरण अत्यंत आवश्यक है। गलत नामकरण से भविष्य में अनावश्यक भ्रम पैदा होगा।
उम्मीद है रेल मंत्रालय जनभावनाओं का सम्मान करेगा और जल्दी ही आवश्यक निर्देश जारी करेगा। 🚉 🚩
#punjabiBaghSociety
#RailwayStation #PublicDemand #DelhiUpdates #SushilGupta #PunjabiBaghRailwayStation
11 साल की अल्फिया मौसी के घर ईद मनाने के लिए आई थी। वह गली में खेल रही थी। ट्रैक्टर-ट्रॉली उससे 20 फीट की दूरी पर थी। फिर अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और उसने बच्ची को कुचल दिया। घटना का वीडियो भयावह है।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने ईरानी शासन पर आतंकवाद फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह एक आतंकवादी शासन है जो मिसाइलों और वन-वे अटैक ड्रोन जैसे हथियारों का इस्तेमाल करता है,
मिशन का उद्देश्य ईरान की इस क्षमता को खत्म करना है
● दिल्ली – कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने OBC कांग्रेस महिला राष्ट्रीय अधिवेशन में कहा कि अमेरिका ने भारत से कहा कि तेल कहां से खरीदना है वह तय करेगा और सरकार ने उसकी बात मान ली, उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका के साथ ट्रेड डील में भारत को कुछ नहीं मिला
बर्लिन: भारत पर्व के अंतर्गत आयोजित #WavesBazaar में वैश्विक सिनेमा विशेषज्ञों और नीति निर्माताओं के सम्मेलन का आयोजन हुआ।
#WAVES पहल के तहत, #NFDC द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सिनेमा, मीडिया और उभरती रचनात्मक प्रौद्योगिकियों में भारत के बढ़ते प्रभाव पर चर्चा हुई।
@MIB_India
डाक विभाग ने देश की समृद्ध और विविध कठपुतली परंपराओं का उत्सव मनाने के लिए भारत की कठपुतली विषय पर आठ स्मारक डाक टिकटों का सेट जारी किया। विभाग की सचिव वंदिता कौल ने नई दिल्ली में सांस्कृतिक जगत की कलाकारों और सदस्यों की मौजूदगी में यह टिकट जारी की।
@IndiaPostOffice
गृह मंत्री @AmitShah ने कराइक्कल में एक जनसभा को संबोधित किया।
श्री शाह ने कहा कि सरकार सूचना प्रौद्योगिकी, डेटा सेंटर और आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस जैसे उभरते क्षेत्रों में पुद्दुचेरी के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।
#AmitShah#Puducherry
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री @PiyushGoyal ने केंद्रीय बजट को 2047 तक 'विकसित भारत' की मजबूत नींव बताते हुए मुंबई में संवाददाता सम्मेलन में इसकी सराहना की।
उन्होंने इसे आर्थिक वृद्धि, बुनियादी ढांचा और समावेशी विकास पर आधारित बताया।
#ViksitBharatBudget#Budget2026@PiyushGoyalOffc
रेल मंत्री @AshwiniVaishnaw ने कहा कि रेलवे तीन वर्षों में 124 मल्टीमॉडल कार्गो टर्मिनल विकसित करेगा।
नई दिल्ली रेलवे रिफॉर्म 2026 पर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री वैष्णव ने कहा कि रेलवे यात्रियों के लिए सफाई और स्वच्छ यात्रा अनुभव को प्राथमिकता देगा।