बच्चों से जुड़े आपतिजनक ऑनलाइन कंटेंट पर राजस्थान पुलिस का बड़ा एक्शन
आज पुलिस मुख्यालय में आयोजित महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस में अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (साइबर क्राइम), राजस्थान, श्री वी.के. सिंह द्वारा प्रेस वार्ता की गयी और बाल यौन शोषण सामग्री (CSEAM) के ऑनलाइन प्रसार के खिलाफ की गई कार्रवाई का ब्यौरा साझा किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक (साइबर क्राइम) श्री सुमित मेहरड़ा भी उपस्थित रहे।
प्रेस ब्रीफ में साझा की गई जानकारी के अनुसार, राजस्थान पुलिस ने 25,000 से अधिक महत्वपूर्ण सूचनाओं और NCMEC की टिपलाइन रिपोर्ट्स के आधार पर गहन तकनीकी विश्लेषण करते हुए यह बड़ी कार्रवाई की है।
कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि Telegram, Discord, WhatsApp और Social Media Platforms के माध्यम से बाल यौन शोषण सामग्री शेयर करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है और सख्त कार्रवाई की जा रही है।
इस अभियान के तहत बाल यौन शोषण सामग्री (CSEAM) के ऑनलाइन प्रसार में शामिल 7,800 से अधिक URLs और प्रोफाइल्स, 15,000 से अधिक मोबाइल नंबर और 100 डिवाइसेज को ब्लॉक करवाया गया है। इसके साथ ही Telegram, Discord, WhatsApp, Instagram, Facebook, Snapchat और Cloud Storage पर चल रहे गुप्त व Paid Groups तथा Coded Hashtag Network पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
इस मामले में Repeated Offenders को चिन्हित कर चूरू, नागौर, अलवर, खैरथल-तिजारा, सीकर, हनुमानगढ़ और चित्तौड़गढ़ के विभिन्न थानों में FIR दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की गई है।
यदि किसी नागरिक का मोबाइल नंबर इस सूची में आने के कारण Block हो गया है, तो वे Unblock करवाने हेतु email द्वारा [email protected] पर अनुरोध भेज सकते हैं।
राजस्थान पुलिस ने चेतावनी जारी की है कि किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बाल यौन शोषण सामग्री (CSEAM) को देखना, डाउनलोड करना, रखना या शेयर करना POCSO, IT Act व BNS के तहत गंभीर और गैर-जमानती अपराध है।
इस मौके पर नागरिकों से अपील की गई कि ऐसी किसी भी आपत्तिजनक या संदिग्ध सामग्री की सूचना तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या https://t.co/rXsEeqXsF7 पर दें।
राजस्थान पुलिस - आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर।
#Rajasthanpolice #Cybercrime #1930 #digitalsafety #cyberawareness
This Congress leader has been arrested for the murder of journalist Mukesh Chandrakar. He ripped out Mukesh's heart, broke his neck, fractured his skull and tortured him. The doctors have said they have never before seen such brutality.
जीवन में शांति चाहते हैं तो दुसरों की शिकायतें करने से बेहतर है खुद को बदल लें, क्योंकि पुरी दुनिया में कारपेट बिछाने से खुद के पैरों में चप्पल पहन लेना अधिक सरल है।