सीमाओं पर विकास का संकल्प:Vibrant Villages-2
सीमा सुरक्षा अब सिर्फ चौकियों तक सीमित नहीं, बल्कि गाँवों की रौनक से भी तय होती है। इसी सोच के साथ Vibrant Villages प्रोग्राम-II असम से शुरू होने जा रहा है, जो 15 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश, भूटान और म्यांमार सीमा से लगे 1,954 रणनीतिक गाँवों को विकास से जोड़ेगा। उद्देश्य स्पष्ट है दूरस्थ सीमावर्ती क्षेत्रों में नागरिक मौजूदगी, आधारभूत ढाँचा और सुरक्षा को मजबूत करना। यह पहल संदेश देती है कि मजबूत सीमा वही, जहाँ समृद्ध गाँव बसते हैं।
#VibrantVillages #BorderDevelopment #SeemaSuraksha #NationFirst #IndiaStrong #SeemaSanghosh #SeemaSanghoshPodcast #ShivajiMaharajJayanti #SamsungGalaxyAI #BaatBorderKi
भारतीय ज्ञान, गणित और दर्शन, यूरोप के बौद्धिक पुनर्जागरण की आधारशिला रहे हैं।
आज जब विश्व यह स्वीकार करता है, तो यह भारत की सनातन बौद्धिक परंपरा की वैश्विक मान्यता है।
ज्ञान का सूर्य भारत से ही उदित हुआ।
#IndianKnowledge#CivilizationalPride#राष्ट्रप्रथम
DRDO ने केवल प्लेटफॉर्म नहीं बनाए, बल्कि भारत की रणनीतिक स्वायत्तता की नींव रखी है। मिसाइल से लेकर LCA तक, यह राष्ट्रीय सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार है।
#DRDO#AtmanirbharBharat#IndianDefence
गणतंत्र दिवस पर भारतीय नौसेना की झांकी: समुद्री शक्ति का जीवंत संदेश
इस गणतंत्र दिवस पर भारतीय नौसेना की झांकी
समुद्री शक्ति, साहसिक भावना और महिला नेतृत्व की उत्कृष्टता को प्रभावशाली ढंग से पेश करेगी।
यह झांकी सागर परिक्रमा के अगले अध्याय का उत्सव है, जहाँ नीले सागर में भारत की बढ़ती समुद्री क्षमता, रोमांच और समावेशी नेतृत्व को प्रस्तुत करेगी। लहरों के बीच आत्मविश्वास से आगे बढ़ती नौसेना देश को सुरक्षित रखने के संकल्प और समुद्री गौरव का सटीक प्रतिबिंब प्रस्तुत करेगी।
#IndianNavy #RepublicDay #RepublicDayTableau #SagarParikrama #MaritimeStrength #WomenLedExcellence #SeemaSanghoshPodcast #Seema Sanghosh #BaatBorderKi
धर्म का कार्य अकेले नहीं होता।
इसमें अहं नहीं, अनुशासन चाहिए।
इसमें नाम नहीं, कर्तव्य चाहिए।
जब समाज साथ चलता है,
तभी राष्ट्र सुरक्षित रहता है। 🇮🇳
सामूहिकता ही सनातन की शक्ति है।
#Sanatan
🇮🇳 पूर्वोत्तर भारत की चेतना, संस्कृति और संकल्प, आज स्थापना दिवस का पावन अवसर।
मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा — तीनों राज्यों के सभी भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
आपके परिश्रम, पुरुषार्थ और साधना से राष्ट्र के हर क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ स्थापित हों — यही कामना।
चरैवेति चरैवेति...
चलते रहो, कर्म करते रहो;
सूर्य के समान तेजस्वी बनो,
जो न मरे, न जीर्ण हो।
पूर्वोत्तर की प्रगति, भारत की प्रगति 🇮🇳
#स्थापनादिवस #NorthEastIndia #राष्ट्रप्रथम
जिसने ग़रीबी देखी होगी वो इन पलों को ख़ुद से रिलेट कर पाएगा।
बाजार में एक माँ सब्जी बेच रही थी तभी उसका बेटा आता है और माँ के पैर छूकर उससे लिपट जाता है क्योंकि वो CRPF में सेलेक्ट हो गया था।
यह पल बेहद ही खूबसूरत और भावुक हैं😢❤️
राष्ट्रसुरक्षा में निर्णायक कदम, आत्मनिर्भर भारत की उड़ान।
फ्रांस से 114 राफेल विमानों की प्रस्तावित खरीद केवल सौदा नहीं,
यह भारत की रणनीतिक शक्ति और स्वदेशी संकल्प का स्पष्ट संदेश है।
80% निर्माण भारत में — तकनीक भी अपनी, क्षमता भी अपनी, और भरोसा भी अपनी सेनाओं पर।
मजबूत वायुशक्ति = सुरक्षित सीमाएँ = सशक्त भारत 🇮🇳
#राष्ट्रप्रथम #आत्मनिर्भरभारत #DefenceStrength #indianairforce
भारतीय थल सेना : राष्ट्र की अडिग ढाल।
हिमालय की ऊँचाइयों से लेकर सीमाओं की अंतिम चौकी तक
जहाँ हर कदम पर चुनौती है,
वहीं भारतीय थल सेना का शौर्य, संकल्प और अनुशासन अडिग खड़ा है।
यह केवल सैन्य शक्ति नहीं,
यह राष्ट्रधर्म, त्याग और भारत माता की रक्षा का जीवंत संकल्प है।
थल सेना दिवस पर वीरों को कोटि-कोटि नमन।
जय हिंद 🇮🇳 | भारत माता की जय
#IndianArmyDay #NationFirst #RashtraRaksha #VeerJawaan
सख़्त संदेश, निर्णायक कार्रवाई
भारतीय थलसेना प्रमुख General Upendra Dwivedi का स्पष्ट संदेश - पहलगाम आतंकी हमले के बाद शीर्ष स्तर पर निर्णायक जवाब का निर्णय लिया गया।
Operation Sindoor - 22 मिनट की निर्णायक शुरुआत, 88 घंटे की सटीक रणनीतिक कार्रवाई, 9 में से 7 आतंकी ठिकाने ध्वस्त, इस ऑपरेशन ने गहराई तक प्रहार कर आतंकी ढांचे को तोड़ा और परमाणु धमकियों के मिथक को बेअसर किया।
राष्ट्र की सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं।
Source - @ANI
#SeemaSanghosh #IndianArmy #NationFirst #DecisiveResponse
लोहड़ी के पावन पर्व पर
देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
यह पर्व परिश्रम, समृद्धि और
सामूहिक शक्ति का प्रतीक है।
लोहड़ी की अग्नि, हमारे जीवन में सुख-समृद्धि लाए
और राष्ट्र को और सशक्त बनाए।
🔥🇮🇳
#Lohri#लोहड़ी#FestiveGreetings#IndianCulture
भाषा केवल संवाद नहीं, राष्ट्र की चेतना होती है।
हिंदी हमारी संस्कृति, पहचान और आत्मगौरव की सशक्त अभिव्यक्ति है।
सीमा से समाज तक, राष्ट्रबोध को सशक्त करती हिंदी।
सभी देशवासियों को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🇮🇳✍️
#HindiDiwas#हिंदीदिवस#सीमा_संघोष#राष्ट्रभाषा#BharatBodh #HindiHaiHum #विश्व_हिंदी_दिवस
अंडमान-निकोबार के बच्चों में समंदर की समझ, भविष्य की सुरक्षा का भरोसा
अंडमान–निकोबार प्रवास के दौरान श्री वीरेंद्र सिंह जी ने जब स्थानीय विद्यार्थियों से संवाद किया, तो सामने आया भारत का उज्ज्वल भविष्य।
बच्चों से समुद्री सुरक्षा, सीमाओं की भूमिका और राष्ट्र की जिम्मेदारी पर खुलकर चर्चा हुई। यह देखकर आश्चर्य और गर्व दोनों हुआ कि द्वीपों के ये नन्हे प्रहरी सीमा सुरक्षा को कितनी गहराई से समझते हैं। उनकी आँखों में जिज्ञासा नहीं, सजगता थी। यही जागरूक पीढ़ी भारत के समुद्री भविष्य की सबसे मजबूत ढाल है। देखिए इस video में। आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है।
#AndamanNicobar #MaritimeSecurity #FutureIndia #SeemaSuraksha #NationFirst #SeemaSanghoshPodcast #BaatBorderKi #SeemaSanghosh