समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 06.10.2026
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के नाम ज्ञापन देकर नवसृजित नगर पालिका या नगर पंचायत के विस्तार में शािमल ग्राम पंचायत के पंचायत सहायकों के समायोजन की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि 2021 में पंचायत सहायक कम डाटा इंट्री आपरेटर के पद पर चयन हुआ था। 2023 के चुनाव में कुछ ग्राम पंचायत नगर पंचायत या नगर पालिका में सम्मिलित हो गयी। नवसृजित नगर पंचायत या नगर पालिका के विस्तार में शामिल ग्राम पंचायत के पंचायत सहायकों को समायोजित किया जाए। लगभग 1000 ग्राम पंचायत नगर पंचायत या नगरपालिका में शामिल पंचायत सहायकों को समायोजित कर उनका मानदेय बहाल किया जाए। बिना लिखित सूचना दिए जिन पंचायत सहायकों की सेवा रोकी है उनकों सवेतन बहाल किया जाए।
ज्ञापन देने वालों में सर्वश्री वीरेन्द्र कुमार, कल्पना देवी, आशीष वर्मा, अंजलि गौड़, संध्या शर्मा, शशि राजपूत, गोड़, दामिनी राजपूत, सोनी भारती आदि शामिल थे।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 06.10.2026
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और मतदाता सूची व चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के विरोध में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अयोध्या में जोरदार प्रदर्शन किया। गांधी पार्क से बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए कचहरी की ओर रवाना हुए। सांसद अवधेश प्रसाद ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद जिला एवं महानगर द्वारा आयोजित पैदल मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण के नाम पर मतदाताओं के अधिकार प्रभावित किए जा रहे हैं। पार्टी ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और मतदाता सूची से जुड़े मामलों की निष्पक्ष समीक्षा की मांग उठाई। इसके बाद कलेक्ट्रेट गेट पर सिटी मजिस्ट्रेट को सपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित अपनी मांगों का एक ज्ञापन भी सौंपा।
इस मौके पर सांसद अवधेश प्रसाद ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस तरह राम मंदिर के चंदे को लेकर सवाल उठे हैं, उसी तरह वोटों की चोरी का सवाल भी सामने आ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त भाजपा के साथ मिलकर वोटों की चोरी करवा रहे हैं। अवधेश प्रसाद ने मांग की कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पद से हटाया जाए अथवा वह स्वयं इस्तीफा दें।
पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ‘पवन पांडे’ ने कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था की बुनियाद है। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से हटता है तो उसके मतदान के अधिकार पर सीधा असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची को लेकर उठ रहे सवालों का निर्वाचन आयोग को स्पष्ट जवाब देना चाहिए तथा पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए।
पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक मतदाता का मत समान रूप से महत्वपूर्ण है। मतदाता सूची से जुड़े किसी भी संशोधन में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि किसी भी पात्र नागरिक के मतदान के अधिकार पर असर न पड़े।
पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी ‘रुश्दी मियां’ ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुनाव की निष्पक्षता पर जनता का विश्वास सर्वोपरि है। मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों का निर्वाचन आयोग को स्पष्ट जवाब देना चाहिए और पारदर्शिता सुनिश्चित करनी चाहिए।
पूर्व विधायक जयशंकर पांडेय ने कहा, “मताधिकार की रक्षा लोकतंत्र की पहली शर्त है, वोट की चोरी के खिलाफ समाजवादी पार्टी का संघर्ष जनहित में निर्णायक लड़ाई है।”
सपा जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव ने कहा कि पार्टी का ‘लोकतंत्र बचाओ अभियान’ मतदाताओं के अधिकार और चुनावी पारदर्शिता से जुड़े सवालों को जनता के बीच ले जाने का अभियान है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव और बूथ स्तर तक जाकर मतदाता सूची की स्थिति की जानकारी लेंगे और पात्र मतदाताओं के नाम सुरक्षित रखने के लिए आवाज उठाएंगे।
महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि मतदाता सूची में किसी भी तरह की गड़बड़ी लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है। निर्वाचन आयोग को जनता के बीच उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए चुनाव प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करनी चाहिए।
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 06.10.2026
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर ‘वोट बचाओ-देश बचाओ‘-लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत धरना-प्रदर्शन कर बुलंदशहर के जिला मुख्यालय और विभिन्न क्षेत्रों में पैदल मार्च किया गया। समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेताओं ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में गंभीर गड़बड़ी की गई है। बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर विधानसभा सहित सभी विधानसभा सीटों पर बड़ी संख्या में वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए हैं।
सपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने इसे ‘वोट चोरी‘ बताते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त को तत्काल पद से हटाने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष मतलूब अली, श्री हरेन्द्र चौधरी सहित अन्य बड़ी संख्या में नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन कर चेतावनी दी है कि जब तक इस प्रक्रिया में सुधार और मुख्य निर्वाचन आयुक्त का इस्तीफा नहीं होता, उनका यह लोकतांत्रिक आंदोलन लगातार जारी रहेगा।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 06.10.2026
फर्रुखाबाद में आयोजित पीडीए चौपाल में मुख्य अतिथि के रूप में अवधेश कुमार वर्मा पूर्व विधायक, पूर्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), ददरौल शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश पीडीए के हक, सम्मान और अधिकारों की आवाज को बुलंद करते हुए सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यक्रम में मौजूद जिला अध्यक्ष सपा श्री चंद्रपाल सिंह यादव, श्री उर्मिला राजपूत पूर्व विधायक, श्री राशिद जमाल सिद्दीकी पूर्व प्रमुख, श्री नदीम फारुकी पूर्व अध्यक्ष शमशाबाद, पूर्व जिला अध्यक्ष सपा, श्री डॉ. पी वर्मा, श्री हरीश यादव पूर्व चेयरमैन मोहम्मदाबाद, श्री पवन गौतम पूर्व जिला पंचायत सदस्य, श्री नरेंद्र सिंह यादव विधानसभा अध्यक्ष, श्री अमित यादव पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, श्री वीर सिंह पाल, श्री शिवशंकर शर्मा, श्री राधेश्याम सविता, श्री श्री विमल प्रताप लोहिया, श्री अवनीत दुबे, श्री सौरव कटियार सपा नेता, श्री विजय सिंह राजपूत, श्री मनोज यादव, श्री चोट्टे सिंह यादव, श्री हरिमोहन सिंह विधानसभा अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ट, श्री तुलसी राम शाक्य, श्री ओमप्रकाश गौतम, श्री अहियावर शाक्य, श्री अजब्र सिंह, श्री देवेंद्र राजपूत, श्री विजय सिंह पूर्व प्रधान, श्री मिथुन राजपूत, श्री बादाम सिंह राजपूत, श्री वीरपाल सिंह राजपूत, श्री नरोत्तम राजपूत प्रधान, श्री गुड्डू शाक्य, श्री राकेश श्रीवास्तव, श्री सर्वेश कुमार वर्मा पूर्व प्रमुख कांट, श्री विवेक कुमार वर्मा, श्री शिवम वर्मा व भूपेंद्र सिंह आदि पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 06.10.2026
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेष यादव के निर्देष पर बदायूँ सदर विधानसभा के कुवरगाँव में पी०डी०ए० महापंचायत एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व मंत्री/प्रभारी जनपद बदायूं श्री मानपाल सिंह वर्मा ने सहभागिता की तथा उन्होंने सर्व समाज से विशेषकर लोधी समाज से आग्रह किया 2027 में पीडीए के साथ मिलकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को मुख्यमंत्री बनाना है और लोधी समाज को पी.डी.ए सरकार बनाने में भागीदारी निभानी है।
श्री आदित्य यादव सांसद ने कहा बदायूँ जिले में डबल इंजन सरकार ने कोई विकास कार्य नही किया इस सरकार से आहत होकर हजारों की संख्या में लोग रोजगार के ढूंढने शहरो की और पलायन कर रहे है बेरोजगारी चरम सीमा पर है। भारतीय जनता पार्टी की कुरीतियों, झूठे वादों और छलावों से समाज को बचाना आज सबसे बड़ी जरूरत है।
श्री यादव ने कहा कि कहा वर्तमान में यह सरकार झूठों की सरकार है, अमीरों की सरकार है भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा पिछड़े वर्ग विशेषकर लोधी समाज को केवल चुनावी फायदों के लिए इस्तेमाल किया है और सत्ता में आने के बाद उनके अधिकारों का हनन किया है। उन्होंने वोट चोरी,चंदा चोरी का मुद्दा बड़ी जोर -शोर से उठाया, कहा बीजेपी वाले भगवान को नहीं छोड़ते तो हमें और आपको कहां छोड़ेंगे, जिला अध्यक्ष श्री आशीष यादव जी ने युवाओं की नौकरी में हुई धांधली के बारे में कहा की भाजपा सरकार आरक्षण विरोधी है,यह पेपर लीक सरकार है।
श्री मान पाल सिंह वर्मा न कहा कि लोधी समाज का मान सम्मान और भविष्य केवल समाजवादी पार्टी के साथ ही सुरक्षित है। उन्होंने कहा हर यूथ को बूथ से जुड़ना है पीडीए को मजबूत करना है। इस भव्य कार्यक्रम का सफल संयोजन एंव आयोजन वरिष्ठ सपा नेता श्री लक्ष्मण प्रसाद लोधी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बदायूं के जिलाध्यक्ष श्री आशीष यादव ने की। मंच का संचालन राकेश प्रजापति ने किया। विधायक आर.के. शर्मा ने युवाओं में जोश भरने का काम किया। पूर्व सदस्य जिला पंचायत अशोक कुमार लोधी, डा० बाबू सिंह यादव, नरेश यादव, राकेश बाल्मीक, अंकित यादव, अरुण कुमार, तारा चन्द्र साहू, कैलाश कुमार आदि उपस्थित थे।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 06.10.2026
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक श्री आर. एस. कुशवाहा के कुशीनगर प्रवास के दौरान कुशीनगर सदर और फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्रों में पीडीए जन चौपाल संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। दोनों कार्यक्रमों में पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। अध्यक्षता श्री राम अवध यादव (जिलाध्यक्ष पूर्व एमएलसी) ने की।
जन चौपाल में क्षेत्रीय समस्याओं के साथ-साथ बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की समस्याओं, युवाओं के रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और आम जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने वर्तमान सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि आम जनता से जुड़े कई मुद्दों पर अपेक्षित समाधान अभी भी जरूरी है। रोजगार के आंकड़ों पर भी व्यापक चर्चा की गईय सरकारी च्स्थ्ै रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश में 2025 में 15 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की सामान्य स्थिति आधारित बेरोजगारी दर 2.7 प्रतिशत दर्ज हुई थी।
आर. एस. कुशवाहा ने कहा कि पीडीए जन चौपाल का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों से सीधा संवाद स्थापित करना और उनकी समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को समझना है। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय, समान भागीदारी और जनहित के मुद्दों को मजबूती से आगे बढ़ाने की जरूरत है। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने और श्री अखिलेश यादव जी को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर कुशीनगर सदर क्षेत्र राजेश प्रताप राव बंटी, ऐनुल हक महासचिव, संतोष राव, सिकंदर आलम विधानसभा अध्यक्ष, डॉ. छोटेलाल कुशवाहा पूर्व सदस्य जिला पंचायत दयानंद कुशवाहा, दिवाकर कुशवाहा, रमाकांत कुशवाहा, धर्मेंद्र सिंह कुशवाहा, त्रिवेणी कुशवाहा, मनीष कुशवाहा, काजू, सुरेंद्र कुशवाहा, नेहरू कुशवाहा विधानसभा क्षेत्र फाजिलनगर डॉ. प्रेम चंद कुशवाहा, रामजी कुशवाहा, प्रमोद कुशवाहा, राम सूचित कुशवाहा, राम भरोसा कुशवाहा, रामू कुशवाहा, डॉ. जय चंद कुशवाहा, मोती कुशवाहा समेत हजारों लोग मौजूद रहे।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 06.10.2026
कन्नौज सदर क्षेत्र के कुतलूपुर स्थित सपा नेता जय कुमार तिवारी ‘बउअन के आवास पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव शामिल हुए। उनके पहुंचने पर सपा जिलाध्यक्ष सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया।
भागवत कथा में शामिल होने के बाद श्री शिवपाल सिंह यादव ने पत्रकारों से बातचीत की और विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए वोट की चोरी करती है और चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास करती है।
राज्यसभा चुनाव में भाजपा द्वारा दो प्रत्याशी उतारे जाने के सवाल पर श्री शिवपाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी किसी से डरी हुई नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि भाजपा वोट की चोरी करती है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा वोट की चोरी के साथ-साथ भगवान के चढ़ावे का चंदा भी चोरी करती है।
ग्राम पंचायत चुनाव टाले जाने के सवाल पर सपा नेता ने कहा कि बेईमानी के चक्कर में चुनाव टाले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव निर्धारित समय पर होने चाहिए और इसमें किसी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए।
आगामी विधानसभा चुनाव में सपा के चेहरे को लेकर पूछे गए सवाल पर श्री शिवपाल यादव ने स्पष्ट कहा कि श्री अखिलेश यादव उनके नेता हैं और विधानसभा चुनाव श्री अखिलेश यादव के चेहरे पर ही लड़ा जाएगा।
बसपा की चुनौती के सवाल पर उन्होंने कहा कि अब बसपा का अस्तित्व खत्म हो चुका है। उन्होंने दावा किया कि बसपा टूट चुकी है और भाजपा के इशारे पर काम कर रही है। श्री शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा जो कहेगी, बसपा वही करेगी।
चुनाव आयोग को लेकर भी शिवपाल यादव ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जनता अब सड़कों पर है और चुनाव ईमानदारी एवं निष्पक्ष तरीके से कराए जाने चाहिए। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की आवश्यकता पर जोर दिया।
वहीं आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन मिलकर चुनाव लड़ेगा। सीटों के बंटवारे का फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा किया जाएगा।
श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होने के सवाल पर श्री शिवपाल यादव ने कहा कि उनका परिवार हमेशा से धार्मिक आयोजनों में आस्था के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता रहा है। धार्मिक आयोजनों में शामिल होना उनके परिवार की परंपरा रही है।
इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष कलीम खान, पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे, पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी, पूर्व विधायक अरविन्द सिंह यादव, ओम प्रकाश तिवारी, प्रदेश सचिव बंटी शर्मा, सपा नेता हुकुम सिंह यादव, सयुस प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन, कुक्कू चौहान, प्रदेश सचिव आकाश शाक्य, शशिमा सिंह दोहरे, राजेंद्र सिंह यादव पूर्व ब्लॉक प्रमुख, गणेश द्वीवेदी पूर्व प्रधान, राजेश यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य, अशोक तिवारी,संतोष तिवारी,विजय कुमार तिवारी, सोनू यादव पूर्व ब्लॉक प्रमुख, सपा नेता विवेक पाल, शिब्बू तिवारी, योगेश शर्मा जिलाध्यक्ष छात्रसभा, पिन्टू यादव, टिंकू पाल, नितिन यादव, अजय कश्यप, कल्लू पाल, तुफैल अहमद, वसीम हसन लल्ला, अर्पित शुक्ला, आशीष यादव राष्ट्रीय सदस्य सलोवा, रोहित यादव प्रदेश सचिव सयुस, रवि चौवे, संजीव यादव, संतोष यादव, शिल्पी यादव, आसिफ हुसैन सभासद, संत शरण तिवारी, राम गोपाल तिवारी, बृजेश तिवारी, रामशंकर मिश्रा, मनोज तिवारी, दीपक तिवारी, चंद्रपाल राठौर, अतुल कुमार मिश्रा, शेखर गिहार, रामसुरेश तिवारी, रामसर्वेश तिवारी, रोहित तिवारी, शिवांशु तिवारी, सुरजीत तिवारी, अंकित दुबे, दिनेश तिवारी, महेश तिवारी, गोविन्द अवस्थी, रवि यादव, नावेद सभासद, अतुल यादब, मसूद अहमद भुट्टो, दीपक नेता, सद्दाम साबरी, मो. दानिश, आशीष यादव बी.डी.सी, गुफरान अहमद, समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 06.10.2026
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 लखनऊ को ज्ञापन देकर मांग की है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राजनैतिक दलों की तत्काल बैठक बुलाकर मतदाता सूची के विशेष अभियान के सम्बन्ध में चर्चा करे और अभियान के निर्देशों को राजनैतिक दलों के साथ साझा करें तथा जनपद स्तर पर भी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर के निर्देशों की जानकारी दे व प्रदेश में 11 विधान परिषद सीटों के चुनाव में 23 अक्टूबर 2026 को मतदान के दिन सार्वजनिक/स्थानीय अवकाश घोषित किया जाये तथा बरेली-मुरादाबाद खण्ड निर्वाचन क्षेत्र में किसी पात्र मतदाता का नाम नहीं हटाया जाये।
ज्ञापन में माँग की गई है कि भा0ज0पा0 सरकार के दबाव में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष अभियान 05 अक्टूबर 2026 से एक माह के लिए शुरू किया गया है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री व भा0ज0पा0 के प्रदेश अध्यक्ष ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर कम से कम 200 मतदाता बनाने के लिए कहा था, लेकिन कार्यकर्ताओं ने कोई काम नहीं किया।
भारत निर्वाचन आयोग ने भा0ज0पा0 को लाभ पहुँचाने की नियत से प्रत्येक बी0एल0ओ0 को कम से कम 20 से 25 मतदाता बनाने का लक्ष्य दिया है, यानी प्रदेश में 50 लाख वोट बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।
एसआईआर 27 अक्टूबर 2025 को घोषित हुआ था। और 04 नवम्बर 2025 से 166 दिन 1 लाख 62 हजार 486 बूथों पर बी0एल0ओ0 ने घर-घर जाकर मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरवाया और 06 जनवरी 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची तथा 10 अप्रैल 2026 को मतदाता सूची का अंन्तिम प्रकाशन हुआ।
विधान समान्य निर्वाचन 2027 में 100 दिन से भी कम समय बचा है। एक माह विशेष अभियान के बाद, एक माह मतदाता सूची का वार्षिक विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण होना बाकी है।
विशेष अभियान शुरू करने से पहले राजनैतिक दलों के साथ चर्चा नहीं की गई और विशेष अभियान के निर्देशों को राजनैतिक दलों के साथ साझा भी नहीं किया गया। भारत निर्वाचन आयोग एक तरफा निर्णय लेकर मनमानी कर रहा है। प्रदेश में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रो में विधान परिषद में 11 सीटों के लिए चुनाव चल रहा है। मतदान 23 अक्टूबर 2026 को होगा।
उक्त चुनाव में सम्बन्धित मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केन्द्र पर उपस्थित होना आवश्यक है।
मतदान हेतु सम्बन्धित क्षेत्र में सार्वजनिक/स्थानीय अवकाश घोषित किया जाए जिससे कि सभी पात्र मतदाता बिना किसी असुविधा के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।
बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से न हटाया जाये। यदि किसी नाम को अपात्र माँग कर हटाया जाता है तो सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी व शिक्षक का नाम तथा अपात्रता का स्पष्ट कारण अभिलेख में दर्ज किया जाये और सार्वजनिक किया जाये।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 लखनऊ को प्रतिनिधिमण्डल के सर्वश्री के.के. श्रीवास्तव, डॉ. हरिश्चन्द्र सिंह यादव और राधेश्याम सिंह ने यह ज्ञापन सौपते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 06.10.2026
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 लखनऊ को ज्ञापन देकर मांग की है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राजनैतिक दलों की तत्काल बैठक बुलाकर मतदाता सूची के विशेष अभियान के सम्बन्ध में चर्चा करे और अभियान के निर्देशों को राजनैतिक दलों के साथ साझा करें तथा जनपद स्तर पर भी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर के निर्देशों की जानकारी दे व प्रदेश में 11 विधान परिषद सीटों के चुनाव में 23 अक्टूबर 2026 को मतदान के दिन सार्वजनिक/स्थानीय अवकाश घोषित किया जाये तथा बरेली-मुरादाबाद खण्ड निर्वाचन क्षेत्र में किसी पात्र मतदाता का नाम नहीं हटाया जाये।
ज्ञापन में माँग की गई है कि भा0ज0पा0 सरकार के दबाव में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष अभियान 05 अक्टूबर 2026 से एक माह के लिए शुरू किया गया है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री व भा0ज0पा0 के प्रदेश अध्यक्ष ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर कम से कम 200 मतदाता बनाने के लिए कहा था, लेकिन कार्यकर्ताओं ने कोई काम नहीं किया।
भारत निर्वाचन आयोग ने भा0ज0पा0 को लाभ पहुँचाने की नियत से प्रत्येक बी0एल0ओ0 को कम से कम 20 से 25 मतदाता बनाने का लक्ष्य दिया है, यानी प्रदेश में 50 लाख वोट बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।
एसआईआर 27 अक्टूबर 2025 को घोषित हुआ था। और 04 नवम्बर 2025 से 166 दिन 1 लाख 62 हजार 486 बूथों पर बी0एल0ओ0 ने घर-घर जाकर मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरवाया और 06 जनवरी 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची तथा 10 अप्रैल 2026 को मतदाता सूची का अंन्तिम प्रकाशन हुआ।
विधान समान्य निर्वाचन 2027 में 100 दिन से भी कम समय बचा है। एक माह विशेष अभियान के बाद, एक माह मतदाता सूची का वार्षिक विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण होना बाकी है।
विशेष अभियान शुरू करने से पहले राजनैतिक दलों के साथ चर्चा नहीं की गई और विशेष अभियान के निर्देशों को राजनैतिक दलों के साथ साझा भी नहीं किया गया। भारत निर्वाचन आयोग एक तरफा निर्णय लेकर मनमानी कर रहा है। प्रदेश में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रो में विधान परिषद में 11 सीटों के लिए चुनाव चल रहा है। मतदान 23 अक्टूबर 2026 को होगा।
उक्त चुनाव में सम्बन्धित मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केन्द्र पर उपस्थित होना आवश्यक है।
मतदान हेतु सम्बन्धित क्षेत्र में सार्वजनिक/स्थानीय अवकाश घोषित किया जाए जिससे कि सभी पात्र मतदाता बिना किसी असुविधा के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।
बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से न हटाया जाये। यदि किसी नाम को अपात्र माँग कर हटाया जाता है तो सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी व शिक्षक का नाम तथा अपात्रता का स्पष्ट कारण अभिलेख में दर्ज किया जाये और सार्वजनिक किया जाये।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 लखनऊ को प्रतिनिधिमण्डल के सर्वश्री के.के. श्रीवास्तव, डॉ. हरिश्चन्द्र सिंह यादव और राधेश्याम सिंह ने यह ज्ञापन सौपते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 06.10.2026
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मंगलवार को दिल्ली में इण्डिया ब्लॉक के नेताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। संसद के मकर द्वार से निर्वाचन आयोग मुख्यालय की ओर निकाले गए मार्च को पुलिस ने बीच रास्ते में रोक दिया। इसके बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव समेत समाजवादी पार्टी के सभी सांसदों और विपक्ष के नेताओं को हिरासत में ले लिया
विपक्षी दलों का प्रदर्शन मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण और चुनाव प्रक्रिया मे धांधली के खिलाफ था. पूरा विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है। मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद विपक्षी सांसद सड़क पर बैठ गए और धरना दिया। इसके बाद पुलिस ने श्री अखिलेश यादव समेत सभी विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिया।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि जो देश की खातिर लड़ते हैं वो गिरफ्तारी से नहीं डरते है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही सीईसी है। देश का एकमत है मुख्य चुनाव आयुक्त त्यागपत्र दें।
श्री यादव ने कहा कि वन-नेशन, वन-इलेक्शन की थोथी बात करने वालों का असली मंसूबा और ‘चंडीगढ़ी चाल’ ये है कि एक बार में ही चुनाव कराकर सब निपटा दो, बार-बार घपला करने की जरूरत ही न पड़े। घपला-घोटाला जितनी कम बार होगा, पकड़े जाने की आशंका भी उतनी ही कम होगी।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि दरअसल वन नेशन वन इलेक्शन की जगह, इन भाजपाइयों को कहना चाहिए वन करप्शन, वन इलेक्शन। मतलब अब केवल एक और बार ही चुनाव करवाने की साजिश है, फिर कभी चुनाव होगा ही नहीं।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
"चुनाव आयोग को निष्पक्ष काम करना चाहिए उनका काम है वोट बढ़ाना, आपको बीजेपी के इशारे पर काम नहीं करना चाहिए।"
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
वोट पर डाका डालोगे, तो सड़क से संसद तक मुकाबला होगा!
आज INDIA ब्लॉक के सांसदों ने संसद से चुनाव आयोग तक मार्च कर साफ़ संदेश दे दिया कि जनता का वोट संवैधानिक अधिकार है। इस पर हमला बर्दाश्त नहीं। अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में हम समाजवादी सड़क पर उतरे हैं। न डरेंगे, न झुकेंगे, न वोट की डकैती होने देंगे।
लड़ाई अब सिर्फ़ सदन में नहीं, सड़क पर भी है। एक-एक वोट की हिफ़ाज़त करेंगे; सड़क से संसद तक लड़ेंगे!