पर्यावरण को बचाना है
हमें संभव करके दिखाना है
पर्यावरण बचाने की दिशा में मेरे कदम निरंतर इसी तरह गतिमान रहेंगे, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियों को हरा-भरा और सुनहरा कल मिल सके।
#SaveEnvironment@narendramodi@drhsrawatuk@moefcc@byadavbjp
जंगल में लगी आग को बुझाया।
मेरा सभी से अनुरोध है कि ऐसी चीजों को इधर-उधर ना फेंके जिससे हमारे #Uttarakhand के जंगलों को नुकसान हो। इसे अपनी ज़िम्मेदारी समझे,अगर हम ऐसे ही लापरवाही करते रहेंगे तो प्रकृति के साथ होने वाला ये खिलवाड़ हमारे लिए सजा बन सकता है।
#SaveTree#Environment
राठ क्षेत्र की प्रतिष��ठित समलौंण संस्था द्वारा एक दिवसीय राठ महोत्सव राजकीय इंटर कॉलेज साकरसेन पैठाणी पौड़ी मैं इस वर्ष भी 10 लोगों को समानित किया गया। मै हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं इस संस्था ��े संस्थापक श्री वीरेन्द्र दत्त गोदियाल जी जिन्होंने मुझे इस पुरस्कार के लिए चुना।
पर्यावरण के क्षेत्र में अति विशिष्ट कार्य करने के लिए लौहपुरुष पं. देवराम नौटियाल पर्यावरण सम्मान-2022 प्राप्त करने पर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ।
प्रकृति से प्रेम करो, प्रकृति आपको सदा उपहार ही देगी 🙏😊
#SaveEnvironment#SaveTree
साइकिल से पूरे भारत भ्रमण कर रहे आदित्य से छोटी सी मुलाकात, अभी तक इनके द्वारा 18 राज्यों का भ्रमण किया गया, जो कि राजस्थान के रहने वाले हैं और बी.टेक. किया है।
#Cycle
नंदप्रयाग में प्रति वर्ष 5 नवंबर को स्वर्गीय राधा कृष्ण वैष्णव जी की पुण्य स्मृति में लगने वाले स्वास्थ्य मेला मैं फलदार पौधे का रोपण किया गया।
#वृक्षारोपण#SaveTree#SaveEnvironment
"जल है तो कल है"
जंगल में जाकर खंती,जल पोखरा, जल तलैया ,को देखा तो सारे पूरे पानी से भरे हुए हैं और निश्चित रूप से यह पानी हमारी जल स्रोतों को बढ़ाने और आसपास की जमीन में नमी को बनाए रखेगा।।
राजकीय जूनियर हाई स्कूल तेफना में वन्य जीव सप्ताह के अंतर्गत बच्चों को राष्ट्रीय उद्यान, वन अभ्यारण, जैव मंडल की विस्तृत जानकारी दी गई और वन्यजीवों की सुरक्षा करने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।
#SaveAnimals
भगवान भोलेनाथ की कृपा से हमें तुलसी महादेव जाने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ। मैं भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना करता हूं कि सभी फेसबुक के मित्रों की मनोकामना पूर्ण करें और उन पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें और इस कोरोना महामारी को भस्म कर दें।
#हर_हर_महादेव
"जल है तो कल"
पिछले माह बनाई गई चाल चाल को भी देखने का मौका मिला। थोड़ी सी बरसात आने पर बहुत सारा पानी इकट्ठा हुआ है। अंजुल सती, बसु सती का इन पुण्य कार्यों में साथ निभाने के लिए हार्दिक आभार!
आज शाम जैसे ही जंगल में जाकर पेड़ लगाने की शुरुआत हुई अचानक से झमाझम बारिश के साथ मौसम बड़ा सुह���ना हो गया। पेड़ों को भी खूब जमकर पानी मिला। आज करीब 20 बांज के पौधों का रोपण किया।
कल दिनांक 21 जुलाई 2021 को पीपल के पौधों का रोपण किया। मैं अपने इस #अभियान में कंधे से कंधा मिलाने वाले अपने भतीजे पीयूष, अपनी धर्म पत्नी बसु सती को हार्दिक धन्यवाद देता हूँ जो लगातार मेरे साथ पेड़ लगाने में दिन लगे हुए हैं।
#SaveTrees
अधिक से अधिक पौधे लगाओ
#पर्यावरण को हरा-भरा बनाओ
कुछ दिनों से चल रही बारिश के कारण मिट्टी में नमी बनी हुई है इसलिए पौधारोपण के लिए यह बहुत अच्छा समय है। इस समय का सही उपयोग करने के लिए आज अपनी नर्सरी में तैयार फलदार, च��रा पति के पौधों का वितरण किया।
#SaveEnvironment