𝟔 महीनों में दुबारा बनी नई सरकार के नए सम्राट के अपावन सानिध्य में सत्ता संपोषित अपराधी अब प्रदेश की माताओं-बहनों और बेटियों पर कहर बनकर टूट रहे है। चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ (इसमें छेड़खानी के मामले नहीं है)।
𝟏. दरभंगा में नाबालिग लडकी से गैंगरेप
𝟐. खेत में काम कर रही नाबालिग से गैंगरेप- सहरसा
𝟑. साढ़े तीन वर्ष की बच्ची से हैवानियत, नाजुक अंग में भोंकी कलम- मुजफ्फरपुर
𝟒. नाबालिग से दरिंदगी के बाद हत्या- लखीसराय
𝟓. दुष्कर्म बाद महिला की हत्या - किशनगंज
𝟔. आर्केस्ट्रा की नाबालिग नर्तकी से दुष्कर्म - बेतिया
𝟕. मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म - आरा
𝟖. आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म- जमुई
𝟗. किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म- भोजपुर
𝟏𝟎. जमुई से अपहरण कर लखीसराय में छात्रा से दरिंदगी
𝟏𝟏. दो बहनों का अपहरण, बड़ी के साथ दुष्कर्म कर बनाया वीडियो- जमुई
𝟏𝟐. ननद-भाभी को अगवा कर तीन दिनों तक गैंगरेप - गोपालगंज
𝟏𝟑. नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, दरवाजे से घसीटकर ले गए दरिंदे - मुजफ्फरपुर
𝟏𝟒. चार साल की बच्ची से रेप - पटना
𝟏𝟓. आम चुनने गई 𝟕 साल की बच्ची से दुष्कर्म- सहरसा
𝟏𝟔. महिला से सामूहिक बलात्कार- जमुई
𝟏𝟕. बेहोशी की हालत में मक्के की खेत में मिली नाबालिग, दुष्कर्म के बाद दबाया गला- भागलपुर
𝟏𝟖. रेप में नाकाम होने पर कर दी लड़की की हत्या- पटना
𝟏𝟗. खेत में मिला महिला का अर्धनग्न शव, चेहरे पर डाला एसिड- बांका
𝟐𝟎. पश्चिम चंपारण में अपहरण कर सामूहिक कुकर्म
𝟐𝟏. स्कूल से लौट रही 𝟓 साल की मासूम के साथ बलात्कार- पटना
𝟐𝟐. नौबतपुर में घर में घुसकर दिव्यांग महिला से दुष्कर्म - पटना
𝟐𝟑. महिला से दुष्कर्म - सुपौल
𝟐𝟒. मक्के के खेत में बंधक बनाकर किशोरी से दुष्कर्म - पश्चिम चंपारण!
𝟐𝟓. घर में घुस किशोरी से दुष्कर्म - पटना
𝟐𝟔. दुष्कर्म के बाद वीडियो वायरल की धमकी- मधेपुरा
𝟐𝟕. पांच वर्षीया बच्ची से दुष्कर्म- बेगूसराय
𝟐𝟖. नर्तकी से सामूहिक दुष्कर्म, अचेत अवस्था में बरामद - बक्सर
𝟐𝟗. टाफी खरीदने गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म- बेतिया
𝟑𝟎. बेलागंज में ट्रेन से उतरीं युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म- गया
𝟑𝟏. छात्रा से दुष्कर्म - पटना
𝟑𝟐. महिला से दुष्कर्म, ब्लैकमेल और जान से मारने की धमकी - दरभंगा
𝟑𝟑. दुष्कर्म बाद लड़की की हत्या कर पूर्व मंत्री के घर के पास फेंका- पटना
𝟑𝟒. किशोरी के साथ गैंगरेप - पटना
𝟑𝟓. नौवीं की छात्रा से पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म - नवादा
𝟑𝟔. घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म- गया
𝟑𝟕. नाबालिग से गैंगरेप, वीडियो भी बनाया - नवादा
𝟑𝟖. ननिहाल आई किशोरी से दुष्कर्म - मुजफ्फरपुर
𝟑𝟗. पुनपुन में युवती से दुष्कर्म - पटना
𝟒𝟎. घर में सोयी नाबालिग से दुष्कर्म - सारण
𝟒𝟏. दुष्कर्म कर वीडियो बनाया - किशनगंज
𝟒𝟐. मध्यप्रदेश की युवती से दुष्कर्म - गया
𝟒𝟑. 𝟏𝟔 साल की किशोरी की गैंगरेप के बाद हत्या - बख्तियारपुर, पटना
𝟒𝟒. चाकू के बल पर छात्रा के साथ गैंगरेप- छपरा
𝟒𝟓. सीतामढ़ी में सरेराह बच्ची से दरिंदगी - सीतामढ़ी
𝟒𝟔. महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म- पूर्णिया
𝟒𝟕. महिला के साथ गैंगरेप- कटिहार
𝟒𝟖. दो बच्चियों के दुष्कर्म बाद हाथ-पैर और गला रेतकर हत्या, शव को घर के पास फेंका- मुजफ्फरपुर
𝟒𝟗. दो चचेरी बहनों से दुष्कर्म - कटिहार
𝟓𝟎. युवती के साथ बलात्कार- पटना
चाहे आप किसी भी दल और विचारधारा से संबंध रखते है लेकिन प्रदेश की महिलाओं के साथ हो रहे बलात्कार और दुष्कर्म के मामलों पर आप सरकार और मुख्यमंत्री की विफलता के साथ खड़े है तो आप संवेदनशील इंसान नहीं है, आपमें इंसानियत ज़िंदा नहीं है और आप अपने किसी प्रिय के साथ अनहोनी के इंतज़ार तक इस सरकार के समर्थक बने बैठे है।
ये सरकार बिहारवासियों को बेवक़ूफ़ बना रही है। जाति विशेष के ख़िलाफ़ पुलिसिया अत्याचार को प्रोत्साहित कर यह अनैतिक सरकार, जनता का ध्यान भटका कर चंद नकारात्मक प्रवृति के लोगों को मानसिक संतुष्टि और ख़ुशी तो दे सकती है लेकिन महिलाओं पर अत्याचार नहीं रोक सकती। वैसे भी मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड के संरक्षक इस सरकार के मार्गदर्शक है तो आप इनसे क्या ही उम्मीद रखेंगे?
#Beltron के मुद्दे को अभी हमने छोड़ा नहीं है. जानकारियां जुटा कर रखी है. और भी जानकारी आप हमें [email protected] पर Mail कर सकते हैं.
हमने पहले ही कहा था, नीतीश कुमार के त्याग के बाद सरकार ठीक से बन जाए, फिर लिखेंगे. अपना काम बता देना होता है, शेष सरकार की जिम्मेवारी बनती है.
सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बन गए हैं, लेकिन अभी पूर्ण मंत्रिपरिषद नहीं बना है. यह बन जाए, IT Department के मंत्री कोई नियुक्त हो जाएं, तब उन्हें विभाग को समझने को थोड़ा टाइम देकर #बेल्ट्रान की बात करना ज्यादा श्रेयस्कर होगा. विश्वास रखें, अपडेट के लिए X पर Follow करते रहें.
#Beltron में खोट तो है. नहीं तो नाराजगी और असंतोष इतना नहीं होता. हमने कल बताया था, बिहार सरकार मैनपावर आउटसोर्सिंग में बेल्ट्रॉन की मोनोपॉली तोड़ने पर विचार कर रही है. विभागों को दायित्व मिल सकता है. बस इस सूचना ने बेल्ट्रॉन से संबद्ध हजारों कर्मियों को खुश कर दिया. कमेंट्स से स्पष्ट होने लगा कि कथित शोषण से ये मुक्ति चाहते हैं. लेकिन, बेल्ट्रॉन का कंपनियों के साथ गड़बड़झाला ऐसा है कि पूछिए मत. आरोप और शिकायतें सुना रहे लोग, सरकार को ध्यान देना चाहिए.
हमने तो कहा ही है बिहार सरकार अभी परिवर्तन की अवस्था में है. इसलिए, नई सरकार के बनने के बाद सच-झूठ / जाल-फरेब सब बयां करेंगे. खैर, कल के पोस्ट पर आई टिप्पणियों के अवलोकन से ये बातें सरकार के संज्ञान में जरुर आनी चाहिए –
1. बहाल कर्मी बेल्ट्रॉन की वर्तमान व्यवस्था से मुक्ति चाहते हैं. वह बेल्ट्रॉन को एसएससी की तरह जरुर मानने को तैयार हैं, लेकिन किसी निजी कंपनी के गुलाम नहीं होना चाहते.
2. कर्मियों की आउटसोर्सिंग की जिम्मेवारी अलग-अलग विभागों को मिले, तो ये अधिक खुश होंगे. वे सरकार को मालिक मानना चाहते हैं.
3. वेतन भुगतान में विसंगति की शिकायत है. लेकिन इसका निपटारा इतना आसान नहीं है, यह हम भी समझते हैं. पर, सरकार से विचार की अपेक्षा सभी रखते हैं.
4. इन्हें गुस्सा तब आता है, जब बेल्ट्रॉन कहता है, कंपनी से बात करो. और, कंपनी इन्हें सुनने को तैयार नहीं होता. कोई रिस्पांस सिस्टम नहीं है.
5. शिकायत है, सरकार को नियमानुकूल जांच करना चाहिए जीएसटी मामले की. वैसे भी मानदेय कम है, फिर 18 प्रतिशत की जीएसटी कटौती इसलिए हो रही, क्योंकि ज्ञात- अज्ञात कारणों से सरकार ने इन्हें निजी कंपनी के हवाले कर रखा है.
6. कम मानदेय, फिर भी बहुत देरी से भुगतान- बड़ा दर्द है. बेल्ट्रॉन कंपनी को पैसा देती है, फिर कंपनी अपनी सुविधा देखती है.
7. बहुतों ने कमेंट्स कर यह शिकायत की है कि फरवरी महीने का पेमेंट अब तक नहीं हुआ है. होली-ईद-नवरात्र सब ऐसे ही. जबकि इन्हीं डाटाकर्मियों ने सरकार के आदेश पर सभी परमानेंट कर्मियों की सैलरी होली के कारण फरवरी माह में ही तैयार की थी. सोचें, दूसरे की सैलरी बना रहे, खुद नहीं पा रहे.
8. बहुत सारे यह भी बता रहे कि उनका यूटीआर मार्च के पहले हफ्ते के बाद ही आ गया, लेकिन पेमेंट अब तक अप्राप्त है.
9. नौकरी की आस लगाए आवेदक बेल्ट्रॉन से इस बात की अपेक्षा भी रखते हैं कि वह 4808 क्वालिफाइड कैंडिडेट्स का पैनल तुरंत जारी करे.
आज के लिए इतना ही. इस पोस्ट के बाबत बेल्ट्रॉन व अन्य किसी भी पक्ष का जवाब मिलता है, तो उसे भी अवश्य अपडेट करेंगे.
#ManpowerOutsourcing #NitishKumar #SamratChoudhary #BiharNews #DataOperator #ज्ञानेश्वर_की_डायरी
#Beltron कर्मियों की बीस साल की प्रतीक्षा और धैर्य को पुरस्कृत करने का समय आ गया है. बिहार की नई सरकार को अपनी पहली उपलब्धि के रूप में बेल्ट्रॉन कर्मियों का समायोजन दर्ज करना चाहिए.
https://t.co/45zNpQSAGA
#Beltron पर पहली पोस्ट से ही लगा कि समस्या बहुत ही गंभीर है. #Urmila के Payroll Management System से बहुतों को शिकायत है. सच जानना जरुरी है. आप [email protected] पर Mail कर समस्या तथ्य और प्रमाण के साथ बताएं. पहले समझते हैं, फिर नए मुख्य मंत्री के बनने पर नई सरकार में आपकी बातों को पहुंचाने का प्रयास करेंगे. Facebook और X पर साथ बने रहें.
@NitishKumar जी, अगर ठेके पर काम कर रहे कर्मचारियों को स्थायी किया जा रहा है तो मेरा आग्रह है कि #Beltron कर्मियों को इसमें सबसे पहले जगह दी जाए. 20 हज़ार लोग 20 साल से सचिवालय से पंचायत तक ज़िम्मेदारी भरा काम कर रहे हैं. इनके साथ न्याय होना ज़रूरी है.
@SanjayJhaBihar
@Gyaneshwar_Jour हम सभी बेल्ट्रॉन के डाटा एंट्री ऑपरेटर प्रोगामर या सभी कर्मी को अब न्याय की जरूरत है क्योंकि हम लोग का भी अपना जिंदगी जीवन परिवार बच्चा हम के साथ है हम लोग भी बंधन से मुक्ति चाहते हैं और अपना जीवन को अच्छा से जीना चाहते हैं ना की गुलामी से आपको बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञानेश्वर sir
आयकर विभाग का दावा, बिहार में संविदा भर्ती घोटाले की लूट: किसी अधिकारी को मिली मोटी रकम, किसी को सोने के सिक्के
@shrutik_sharma, @AraWalaAshutosh✍️
https://t.co/AstawayvvW
@NitishKumar हमारी भी बात सुना जाय हम भी भारत के नागरिक है और बिहार राज्य में रहते है। हम भी लोकतंत्र के हिस्सा है और सरकार बनाने हेतु बहुमूल्य वोट देकर हम और हमारा परिवार का अहम योगदान रहता है।https://t.co/EavTWgAsJc
@VijayKrSinhaBih बड़ा कदम तब होगा जब Beltron के माध्यम से कार्यरत सभी Data Entry operators का विभागीय सेवा समायोजन कर दिया जायेगा। जिसके लिए यही समय है, सही समय है। @samrat4bjp@NitishKumar
@officecmbihar@NitishKumar मुझे ये बताते हुए अत्यधिक प्रसन्न्ता हो रही है कि विगत दस दिनों तक चली #BELTRON कर्मियों के सेवा समायोजन की मांग आपने सुनी ही नही जो कि लगभग सारे विभाग में ही नही आपके अपने कार्यालय में भी विगत 20 वर्षों से कार्यरत हैं आपके अन्याय पर आपको शतः शतः नमन