मंत्री ओमप्रकाश राजभर @oprajbhar जी
योगी जी युवाओ��� के लिए एक शिक्षक भर्ती तो निकलवा दीजिए।
बेसिक शिक्षा विभाग में लाखों पद रिक्त है भर्ती 2019 से नहीं आई।
#UPPRT_78K_VACANCY
#UPPRT_78K_VACANCY
माननीय मुख्यमंत्री जी, प्रदेश के लाखों योग्य अभ्यर्थी आपसे विनम्र निवेदन कर रहे हैं कि प्राथमिक शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी कर युवाओं को रोजगार का अवसर प्रदान करें तथा विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करें।
@myogiadityanath#UPPRT_78K_VACANCY
7 साल एक बहुत लंबा समय होता है. बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए एक नया कैम्पेन शुरू करने की सोंच रहा हूँ कितने लोग साथ देंगे?------😎
✍️
(एकता में शक्ति है)
सेवा में
श्रीमान अध्यक्ष महोदय
उ. प्र. शिक्षा सेवा चयन आयोग
उत्तर प्रदेश शासन
@PrashantK_IPS90
विषय :- विभिन्न स्तरों पर रिक्त शिक्षक भर्तियों के संबंध में.
महोदय, आपसे विनम्र निवेदन है कि आप निम्न भर्तियों को संज्ञान में लीजिए. प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवाओं का संदेश आपको डिजिटल माध्यम से प्रे���ित कर रहा हूँ—
◾उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष बनने के बाद उनका सबसे पहला काम होना चाहिए UPTET की परीक्षा पिछले कई वर्षो से UPTET नहीं हुआ और प्राथमिक शिक्षक भर्ती के इंतेज़ार में 8 साल हो गए है सर
◾जैसा कि विदित हो कि माननीय सुप्रीम कोर्ट ने सभी शिक्षकों के लिए TET अनिवार्य कर दिया है अतः जल्द से जल्द TET के आयोजन संबधी नोटिफिकेशन जारी किया जाए. वर्ष में 2 बार TET का आयोजन सुनिश्चित करें. शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए TET और अनिवार्य शिक्षक भर्तियों की समय सीमा निर्धारित हो. यह काम आपको पहली या दूसरी मीटिंग में कर लेना चाहिए.
◾प्रदेश में संचालित परिषदीय बेसिक विद्यालयों में भी शिक्षकों के लाखों पद रिक्त हैं. आपको अवगत कराना है कि इन विद्यालयों में पिछली शिक्षक भर्ती 2018-19 में हुई थी वो भी शिक्षामित्रों के समायोजन रद्द होने के बाद वाले रिक्त पदों पर. तब से एक बार भी बेसिक शिक्षकों की भर्ती नहीं हुई है. लगभग 17 लाख DELED युवाओं की उम्मीद अब आपसे है. लाखों DELED, बीएड, परास्नातक, M. Ed, MA, MSc P. hd,नेट अभ्यर्थियों को अब से ही उम्मीदें हैं. इस उम्मीद को पूरा करने का कष्ट करें.
🔴 बेसिक शिक्षा विभाग से एक बड़ी भर्ती का अधियाचन मंगवा कर हम सब की पीड़ा का अंत करे महोदय।✅😥
✍️
समस्त डीएलएड अभ्यर्थी
#UPPRT_VACANCY_DO
सेवा में
श्रीमान अध्यक्ष महोदय
उ. प्र. शिक्षा सेवा चयन आयोग
उत्तर प्रदेश शासन
@PrashantK_IPS90
विषय :- विभिन्न स्तरों पर रिक्त शिक्षक भर्तियों के संबंध में.
महोदय, आपसे विनम्र निवेदन है कि आप निम्न भर्तियों को संज्ञान में लीजिए. प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवाओं का संदेश आपको डिजिटल माध्यम से प्रेषित कर रहा हूँ—
◾उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष बनने के बाद उनका सबसे पहला काम होना चाहिए 2022 क��� TGT PGT की लिखित परीक्षा आयोजित हो. इस परीक्षा की तिथि पिछले कई वर्षो से लगातार आगे बढ़ाई जा रही है. असिस्टेंट प्रोफेसर की रुकी हुई भर्ती प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा कराया जाए. नई असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती को भी संज्ञान में लीजिए. प्रदेश के 4512 सहायता प्राप्त एडेड माध्यमिक विद्यालयों में 65,000 से अधिक शिक्षकों के पद रिक्त हैं सभी रिक्त पदों पर नई शिक्षक भर्ती पर निर्णय आपेक्षित है.
◾जैसा कि विदित हो कि माननीय सुप्रीम कोर्ट ने सभी शिक्षकों के लिए TET अनिवार्य कर दिया है अतः जल्द से जल्द TET के आयोजन संबधी नोटिफिकेशन जारी किया जाए. वर्ष में 2 बार TET का आयोजन सुनिश्चित करें. शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए TET और अनिवार्य शिक्षक भर्तियों की समय सीमा निर्धारित हो. यह काम आपको पहली या दूसरी मीटिंग में कर लेना चाहिए.
◾लाखों बीएड अभ्यर्थियों को जूनियर शिक्षक भर्ती का इंतजार है. पिछली भर��ती 2013 में हुई थी. जूनियर शिक्षकों के 1 लाख से अधिक पद रिक्त हैं. 50% पदों पर सीधी के बाद रिक्त पदों पर तत्काल नई शिक्षक भर्ती की घोषणा हो. गणित विज्ञान की 29 हजार भर्ती की तरह बीएड कला वर्ग के अभ्यर्थियों क�� लिए अलग से भाषा शिक्षक भर्ती की घोषणा हो. भाषा शिक्षकों के 40 से 50 हजार पद आज भी रिक्त पड़े हुए हैं.
◾प्रदेश में संचालित परिषदीय बेसिक विद्यालयों में भी शिक्षकों के लाखों पद रिक्त हैं. आपको अवगत कराना है कि इन विद्यालयों में पिछली शिक्षक भर्ती 2018-19 में हुई थी वो भी शिक्षामित्रों के समायोजन रद्द होने के बाद वाले रिक्त पदों पर. तब से एक बार भी बेसिक शिक्षकों की भर्ती नहीं हुई है. लाखों DELED युवाओं की ���म्मीद अब आपसे है. लाखों DELED, बीएड, परास्नातक, M. Ed, MA, MSc P. hd,नेट अभ्यर्थियों को अब से ही उम्मीदें हैं. इस उम्मीद को पूरा करने का कष्ट करें.
✍️
प्रवीण कुमार
जूनियर एडेड शिक्षक भर्ती में उन युवाओं से विशेष अपील है जो युवा किसी अन्य जगह चयनित हो चुके हैं हैं वे युवा जूनियर एडेड शिक्षक भर्ती में फ़ॉर्म न भरें. किसी अन्य युवा को मौका मिलने दें. आपका यह फ़ैसला किसी के जीवन में खुशियां ला सकता है.
✍️
यूपी बेसिक शिक्षक भर्ती की राह में सबसे बड़ा रोड़ा है बन रही है शिक्षा सेवा आयोग की शिथिलता. कभी अधियाचन, कभी प्रारूप, कभी अध्यक्ष चयन में देरी, कभी कुछ.जबकि उन्हें सब पता है किसे सीट पर बैठाना है किसे नहीं, बस बिना बजह की देरी की जा रही है, सिर्फ़ इसलिए ताकि एक दो साल और मुद्दे को लटकाया जा सके. मान लिया सरकारी काम है थोड़ा धीमा होता है, पर इतना धीमा भी क्या बर्षों से उम्मीदें लगाए बैठे युवाओं की जान ही निकल जाए. 7 साल एक बहुत लंबा समय होता है. नैतिकता के आधार पर सरकार को इस मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेना चाहिए----◾
✍️
(यूपी बेसिक शिक्षक भर्ता कब तक?)
ऐसी परिस्थतियों से निपटने के लिए ही एक किसान परिवार का बच्चा पढाई करता है ताकि अपने माँ बाप को कर्ज से निकाल सके. समय से भर्तियां न देकर, भर्तियों में बिना वज़ह की लेटलतीफी और आयोगों की कछुआ चाल लाखों युवाओं के सपने चकनाचूर कर रहे हैं. बहुत ही सुधार की आवश्यकता है.
✍️
◾एक बहन जिसका भाई पिछले 7 साल से शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहा है. मानसिक रूप से तनावग्रस्त एक भाई अपनी बहन की रक्षा कैसे करेगा. जूनियर ऐडेड शिक्षक भर्ती पिछले 4 साल से पेंडिंग है. उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 50% पदों पर सीधी भर्ती का प्रावधान है. पिछली भर्ती 2013 में हुई थी वो आज भी अधूरी है. बीएड कला वर्ग के अभ्यर्थियों की भर्ती पूरे इतिहास में एक बार भी नहीं हुई.
◾लाखों DELED, बीएड युवा अपने लिए मौकों का इंतजार कर रहे हैं. कोरोना भी आकर चला गया. शिक्षक भर्तियों पर लगा कोरोना आज भी बरकरार है. प्रदेश का युवा अपने लिए मौकों की माँग कर रहा है और सरकार उन्हें बुर्का पहना रही है. 26000 स्कूल बंद कर दिए गए. लाखों शिक्षकों के पद एक झटके में खत्म कर दिए गए. ये सब हो रहा है, ���्रदेश में एक भी युवा आन्दोलन तो छोड़ो आवाज तक नहीं कर रहा है. अजीब माहौल है. किसी विभाग की कोई जवाबदेही नहीं है. सब राम भरोसे चल रहा है.
✍️
2025 ख़त्म होने में अब मात्र 10 हफ्ते और बचे हैं. प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवाओं के वे सपने अभी भी अधूरे हैं जो उन्होंने साल के आरंभ में देखे थे. उम्मीदें धूल में मिल गईं. आशा निराशा में बदल गई. बड़ी चालाकी से ये आख़िरकार ये साल भी नि���ाल ले ही गई सरकार. युवाओं को चूरन चटाने में कामयाब रही सत्ता---😎
✍️
डेटा इंट्री ऑपरेटर (पूर्व में शिक्षक ) का पहला संवैधानिक कर्तव्य है कि वो सारे 56 एप्स पर सभी सूचनाएं समय से भेजें. बच्चों को पढ़ना द्वितीयक कर्तव्य है. यदि समय बचे तो उसे बाद में देख सकते हैं. डाटा एंट्री ऑपरेटर के ��ाम में कोई ढील बर्दाश्त नहीं की जाएगी---
✍️
( बेसिक शिक्षा विभाग में नए डाटा एंट्री ऑपरेटरों की भर्ती की फिलहाल कोई उम्मीद नहीं है )
RTE Act में उन्हें सिर्फ़ TET दिखाई दिया.देश में 10 लाख से अधिक शिक्षकों के रिक्त पद खाली है ये क्यूँ नहीं दिखाई देता है? देश भर में लाखों बीएड, DELED, BSTC, JBT अन्य प्रशिक्षित युवा रोज़गार की आ�� में बैठे हुए हैं---◾
✍️
(RTE Act का पालन करिए नई शिक्षक भर्ती जारी करिए ना हो सके तो कुर्सी खाली करिए )
यूपी की बहुचर्चित जूनियर एडेड शिक्षक भर्ती पर विभाग के पास कोई ज़वाब नहीं है. न ही लिखित ���़वाब दे रहे हैं न ही बता है कि ये भर्ती कब पूरी होगी? इस भर्ती का दो दो बार परिणाम जारी होने के बाद भी ये पिछले 5 साल से फंसी हुई है------◾@UPGovt
✍️
#जूनियरऐडेड
#शिक्षकभर्ती
शिक्षकों के साथ विश्वासघात करके कोई विश्व गुरु नहीं बन सकता है. देश में शिक्षकों के 10 लाख से अधिक पद रिक्त पड़े हुए. लाखों TET, CTET पास युवा बाहर बैठे हुए.नई शिक्षक भर्ती करिए.----
✍️
#काला_क़ानून_वापस_लो
प्रदेश का आधे से अधिक युवा सिर्फ़ इसलिये बेरोजगार बैठा हुआ है क्यूँकी सरकार उनको मौके ही उपलब्ध नहीं करा पा रही है. अब सोंचिए 25 साल की उम्र तक किताबें उलटने वाले युवा के लिए सरकार के पास कोई नौकरी नहीं है. महँगी प्राइवेट शिक्षा का ये प्रोडक्ट घर पर बैठा लौकी छील रहा है. ऐसा ही कुछ DELED युवाओं का हाल है. सरकार ने झोले भर-भर के डिप्लोमा बाँट दिए पर उनके लिये कहीं कोई मौका ही नहीं हैं. निकट भविष्य में हाल फ़िलहाल में कोई भर्ती भी नहीं दिखाई दे रही है. कब होगी भर्ती, ये अनिश्चितकाल के लिए स्थगित है. ऐस��� अंधेरगर्दी यूपी के सिवा कहीं नहीं देखने को मिलेगी---😏
✍️
◾1894 सहायक अध्यापक के रिक्त पदों पर जूनियर ऐडेड शिक्षक 2021 में शुरू हुई थी. मुख्यालयों पर सम्पन्न हुई लिखित परीक्षा में बड़े पैमाने पर अनियमितता का आरोप लगे थे. लिखित परीक्षा का परिणाम 2 बार संशोधित होकर घोषित किया जा चुका है. भर्ती का परिणाम दो बार जारी हो चुका है. भर्ती पूरी कैसे होगी, भर्ती में पदों का बंटवारा कैसे होगा, आरक्षण व्यवस्था कैसे लागू होगी, सीटों का बंटवारा विषय के अनुसार होगा या और किसी तरह, इस संबध में कोई स्पष्ट निर्देश नहीं दिए गए हैं.
◾भर्ती पूरी कैसी होगी, किस नियम के तहत रिक्त पदों पर अभ्यर्थियों का चय�� किया जायेगा विज्ञापन में इसका कोई जिक्र नहीं किया गया. भाषा शिक्षक ��र गणित विज्ञान के अतिरिक्त सामाजिक विज्ञान शिक्षक के लिए एक ही प्रश्नपत्र था ऐसे में छटनी कैसे हो इसका जवाब विभाग कर पास भी नहीं है. अनसुलझी नियमावली की चकरघिन्नी में गोल गोल घूम रही इस भर्ती का भर्ता बन चुका है. विभाग एकदम चुप्पी साधे बैठा हुआ है
◾प्रदेश के लाखों युवा इस भर्ती के पूरी होने की उम्मीद में बूढे हो रहे हैं. एक एक दिन करके आज 5 साल होने जा रहे हैं. विभाग किसी भी तरह का पत्राचार नहीं ���र रहा है कोई जानकारी उपलब्ध नहीं करा रहा है आख़िर कब तक लाखों युवाओं को यूँ ही बेवकूफ़ बनाया जाता रहेगा. शासन इस ज्वलन्त मुद्दे को प्रमुखता से संज्ञान में लेकर तत्काल इस भर्ती प्रकिया को पूरा करे.
✍️
#जूनियर_ऐडेड_शिक्षकभर्ती
@UPGovt @myogiadityanath @CMOfficeUP
प्रकृति चेतावनी दे रही है... ।।
रावी नदी में लकड़ी के अत्यधिक लट्ठे हिमाचल प्रदेश में लकड़ी माफिया की सक्रिय गतिविधियों का संकेत दे रहे हैं।
हिमाचल में अधिक मात्रा में पेड़ो की कटाई चल रही है जो बाढ़ के साथ नदी में इक्ट्ठा हो गई हैं