आपका स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताक़त है।
भारी बारिश के बीच कल हिसार पहुंचने पर फूल-मालाओं, पगड़ियों, मोटरसाइकिलों और गाड़ियों के काफ़िले के साथ मेरा भव्य स्वागत करने तथा अपना स्नेह और आशीर्वाद देने पहुंचे हिसार जिले के सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं, साथियों और शुभचिंतकों का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ।
आपका यह अपार स्नेह, उत्साह और अपनापन मेरे लिए केवल स्वागत नहीं, बल्कि एक नई जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा और ऊर्जा है। आपके विश्वास को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ मज़बूत करने का हरसंभव प्रयास करूंगा।
इस अवसर पर भाजपा हरियाणा की प्रदेश अध्यक्षा @bjparchanagupta जी का विशेष रूप से आभार, जिन्होंने हमारे आवास पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं के इस स्वागत कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और अपना आशीर्वाद दिया।
साथ ही विधायक श्री @randhirpanihar जी, कैबिनेट मंत्री श्री @RanbirGangwa जी, जिलाध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ जी एवं भाई भूपेंद्र पनिहार जी सहित सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का भी हृदय से धन्यवाद।
हिसार की धरती से मिला यह प्यार और आशीर्वाद हमेशा मेरे दिल में रहेगा।
भाजपा हरियाणा की प्रदेश अध्यक्षा आदरणीय @bjparchanagupta जी का कल हिसार स्थित हमारे आवास पर आत्मीय स्वागत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
संगठन, प्रदेश और जनसेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। आपका स्नेह एवं आशीर्वाद सदैव नई ऊर्जा के साथ जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
मैं राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी से अनुरोध करता हूँ कि लोहावट निवासी श्रीमती भंवरी देवी हत्याकांड की निष्पक्ष जांच करवाए, ताकि परिवार को न्याय और दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा मिल सके। इस मामले को लेकर क्षेत्र के बिश्नोई सहित सभी समाजों में गहरा रोष है। माननीय मुख्यमंत्री जी से सभी को अपेक्षा है की वे लोगों की भावनाओं को देखते हुए इस विषय में संज्ञान लें। @BhajanlalBjp
संघर्ष जिनकी पहचान है,सेवा जिनका संकल्प है,
और जनता जिनकी ताक़त है उन्हें कोई चुनौती ज्यादा देर रोक नहीं सकती।
आदरणीय कुलदीप जी का सफ़र इस बात की मिसाल है कि पद से बड़ा जनविश्वास और राजनीति से बड़ा जनसेवा का रिश्ता होता है।
वक्त बदला, हालात बदले,
मगर लोगों के दिलों में कुलदीप जी के लिए स्नेह, सम्मान और विश्वास आज भी अडिग है।
कारवाँ रुका नहीं है,कारवाँ रुकेगा नहीं।
हमारा विश्वास, हमारी ताक़त-कुलदीप जी
@bishnoikuldeep@bbhavyabishnoi@bbishnoimukesh_@mohit_hissar@NayabSainiBJP@BJP4Haryana@BJP4India
विरासत में मिली है वफ़ादारी,
इसलिए फ़ितरत में मक्कारी नहीं है…
जो दिल में है, वही ज़ुबां पर रखते हैं,
किसी के सामने झुकने की हमारी तैयारी नहीं है…
रब ने चेहरे पर नूर और किरदार में सच्चाई दी है,
इसीलिए किसी की कामयाबी से हमें जलन नहीं है…
हम तो उस शख़्स के साथ खड़े हैं,
जिसने रिश्ते निभाए हैं, एहसान नहीं गिने…!!
वक़्त बदला, हालात बदले,
मगर हमारा विश्वास कभी नहीं बदला…
क्योंकि नेता वही नहीं जो भीड़ के साथ चले,
नेता वो है जिसके साथ वफ़ादार लोग आख़िरी दम तक खड़े रहें।
हमारा नेता-हमारा अभिमान
@bishnoikuldeep@bbhavyabishnoi@NayabSainiBJP@BJP4Haryana@bbishnoimukesh_@mohit_hissar
*भव्य बिश्नोई के हिसार आगमन पर होगा भव्य स्वागत*
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व मिलने के बाद युवा नेता भव्य बिश्नोई जी का *शनिवार, 8 अगस्त 2026* को हिसार आगमन हो रहा है।
इस अवसर पर *दोपहर 2:00 बजे जिंदल चौक, हिसार* पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा उनका जोरदार एवं भव्य स्वागत किया जाएगा।
इसके उपरांत कार्यकर्ता भव्य बिश्नोई जी के साथ काफिले के रूप में सेक्टर-15 स्थित आवास के लिए रवाना होंगे।
आइए, अपने युवा नेता का गर्मजोशी से स्वागत कर इस अवसर को यादगार बनाएं।
📍 *स्थान: जिंदल चौक, हिसार*
*🗓️ दिन: शनिवार, 8 अगस्त 2026*
*⏰ समय: दोपहर 2:00 बजे*
@bishnoikuldeep@bbhavyabishnoi@sushila_bishnoi@bbishnoimukesh_@mohit_hissar
@garvirawat अगर बिहारी भाई सरकारी हो गए तो हरियाणा पंजाब गुजरात महाराष्ट्र आदि में जीरी कौन लगाएगा और कपड़े का कार्य कौन करेगा... और वैसे भी बिहारी बाबू को प्राइवेट बिहार चाहिए सरकारी बिहार नाही.