हापुड़: थाना देहात क्षेत्र के गांव गोंदी में रविवार रात सगाई समारोह में मटन बिरयानी और मछली फ्राई न मिलने पर लड़के पक्ष ने हंगामा कर दिया।
मामला इतना बिगड़ा कि उन्होंने बारात लाने से इनकार कर दिया गया। आखिरकार पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। जिसके बाद दोनों पक्षों ने निकाह करने से ही इनकार दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हुआ।
गांव गोंदी के अब्दुल जब्बार की बेटी इकरा का निकाह 17 अक्टूबर को गढ़मुक्तेश्वर के अहमद अठसैनी गांव के एक युवक से होना था।
सोमवार रात लड़के पक्ष के करीब 40 लोग लाल खत (सगाई की औपचारिक चिट्ठी) लेकर गांव गोंदी में पहुंचे। खुशी का माहौल था और स्वजन एक-दूसरे को बधाई दे रहे थे।
लेकिन जैसे ही खाने की थाली सामने आई और माहौ��� बदल गया। लड़के पक्ष के लोगों ने थाली में मटन बिरयानी और मछली फ्राई की तलाश की, जो नजर नहीं आई। बस, सभी भड़क उठे।
उन्होंने हंगामा कर दिया। बात इतनी बढ़ी कि लड़के वालों ने बारात लाने से साफ इनकार कर दिया और रिश्ता तोड़ने की धमकी दे दी।
लड़की पक्ष के लोग हैरान थे, क्योंकि सगाई से पहले ही लड़के वालों की कई बड़ी मांगें पूरी कर दी गई थीं। लेकिन, दावत में इस छोटी सी बात ने सब कुछ पलट दिया।
विवाद चरम पर पहुंचा तो लड़की पक्ष ने कथित तौर पर लड़के पक्ष के लोगों को बंधक बना लिया। डर के मारे लड़की पक्ष को मजबूरन पुलिस को फोन करना पड़ा। देहात थाने की टीम मौके पर पहुंची और हालात संभाला। आरोप है कि लड़के पक्ष ने सगाई तय होने से पहले ही बुलेट बाइक की डिमांड की, जो लड़की पक्ष ने तुरंत पूरी कर दी। इसके अलावा स्कार्पियो का�� की मांग भी रखी गई। जिसे लड़की पक्ष ने मान लिया था। लड़की पक्ष ने बताया कि इतनी बड़ी-बड़ी मांगें मान लीं, लेकिन सिर्फ खाने में मछली फ्राई और मटन न मिलने को लेकर विवाद हो गया।
हम तैयार थे, सब कुछ देने को, लेकिन यह तो हद हो गई। वहीं, लड़के पक्ष ने साफ कहा कि सगाई जैसे खास मौके पर बिना पसंदीदा व्यंजनों के आगे बढ़ना मुमकिन नहीं।
#Hapur #UttarPradesh #UPNews #Engagement
#शामली के सलमान का निकाह 14 साल पहले खुशी से हुआ था. दोनो के 4 बच्चे थे
बीते 5 महीने में खुशी 5 बार अपने बॉयफ्रैंड के साथ चली गयी. दुखी सलमान तीनों बच्चों को यमुना नदी पर लेकर गया और बच्चों को नदी में फैंककर खुद भी कूद गया
उसने इस वीडियो में बीबी की ज्यादतियां दुनियां को बताई
जयपुर के एक अस्पताल में 'सेवा पखवाड़ा' आयोजित कर मरीजों को फल और बिस्किट बांटे गए. इस दौरान यहां BJP की एक महिला कार्यकर्ता ने मरीज को 10 रुपये का बिस्किट दिया और फोटो खिंचवाकर वो बिस्किट वापस ले लिया. इसका वीडियो अब सोशल म��डिया पर वायरल हो रहा है.
#ViralVideo #Jaipur
In UP's Aligarh, imam at a local Masjid who also teaches Urdu was held captive and brutally assaulted for more than an hour by men who forced him to say "Ram, Ram".
दो बार काटने वाले कुत्ते को अब यूपी में मिलेगी 'उम्रकैद' की सजा
◆ योगी सरकार ने दिया आदेश
◆ आदेश के अनुसार पहली बार किसी को काटने पर कुत्ते को 10 दिन की सजा होगी
#Dogs | Yogi Adityanath | #YogiAdityanath | Stray Dogs in UP
इजराइल के खिलाफ एक बार फिर इस्लामिक और अरब देश एकजुट हो रहे हैं।
NATO की तर्ज़ पर इस्लामिक NATO बनाने की मांग भी उठ रही है।
हाल ही में कतर में हमास के आतंकवादियों को निशाना बनाते हुए इजराइली रक्षा बलों ने कार्रवाई की थी।
अमेरिका की दोस्ती भी कतर के काम नहीं आई। यही वजह रही कि कतर नाराज होकर दुनिया भर के इस्लामिक देशों के नेताओं को चर्चा के लिए एकजुट कर रहा है।
लाल सागर (Red Sea) में नीचे बिछी केबल कटने से भारत समेत एशिया के कई हिस्सों में इंटरनेट सेवा बाधित हो गई. हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि इस घटना की वजह क्या थी.