Glad to share that the Dr. Ashok Bhattacharya Scholarship Ceremony, organized by the Sādhak Impact Foundation, was held in Lucknow. Hon’ble Dy CM UP Sri Brajesh Pathak ji awarded ₹35,000 each to Rohit Chauhan & Mayank Tyagi (MBBS 2025, SN Medical College). Proud moment!
#MeUP
लखनऊ: यूपी के मेडिकल कॉलेजों में ICU से जांच तक की सुविधा
➡आधुनिक सुविधाओं से अपग्रेड होंगे मेडिक�� कॉलेज-पाठक
➡डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने वित्तीय स्वीकृत प्रदान की
➡प्रदेशभर के लाखों मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा
#Lucknow #MedicalColleges @brajeshpathakup
महामाया मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने पर जोर।
डीजीएमई के निर्देशानुसार 13 दिसंबर को महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज का वृहद स्थलीय निरीक्षण किया गया, जिसमें अस्पताल की प्रमुख चिकित्सा सेवाओं, ओपीडी, वार्ड, ऑपरेशन थियेटर, ब्लड बैंक, रेडियोलॉजी, इमर्जेंसी, एम्बुलेंस और स्वच्छता व्यवस्थाओं की समीक्षा हुई। निरीक्षण में अधिकांश सुविधाएँ संतोषजनक पाई गईं, जबकि सुरक्षा, पेयजल, आभा पंजीकरण, स्वच्छता और जन औषधि केंद्र को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए।
#MeUP #UPGovt #QualityHealthcare
#PatientCentricCare
#PublicHealthcare
मिर्जापुर मेडिकल कॉलेज में कैडवरिक ओथ कार्यक्रम, नवप्रवेशित छात्रों ने लिया मानवीय मूल्यों का संकल्प।
माँ विन्ध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, मिर्जापु��� में एमबीबीएस सत्र 2025–26 के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार एनॉटमी विभाग के डिसेक्शन हॉल में कैडवरिक ओथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसएसपी मिर्जापुर सोमेन वर्मा एवं प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. संजीव कुमार सिंह ने विद्यार्थियों क��� मृत मानव शरीर के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और नैतिक मूल्यों का पालन करने की शपथ दिलाई।
#MeUP #UPGovt #MBBS2025
#CadavericOath
#MedicalEducation
प्रयागराज मेडिकल कॉलेज में कार्यक्रम “कल, आज और क���” का आयोजन,सभी प्रतिभागियों को मिला प्रोत्साहन और सम्मान।
प्रयागराज मेडिकल कॉलेज में Academic Clinical Society के अंतर्गत कार्यक्रम “कल, आज और कल” का आयोजन माइक्रोबायोलॉजी, पैथोलॉजी एवं फार्माकोलॉजी विभागों के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य द्वितीय प्रोफेशन के विद्यार्थियों की शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़ी एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज क्षमताओं का अन्वेषण एवं प्रोत्साहन करना रहा। कार्यक्रम में ��ाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रशंसा स्वरूप स्मृति चिन्ह (टोकन ऑफ एप्रिसिएशन) प्रदान किए गए।
#MeUP #UPGovt #AcademicExcellence
#HolisticLearning
#UPMedicalColleges
प्रयागराज मेडिकल कॉलेज में सुरक्षित रक्त स्थानांतरण अभ्यास पर जागरूकता कार्यक्रम,स्वैच्छिक रक्तदाताओं को किया गया सम्मानित
मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, प्रयागराज के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग द्वारा कॉलेज के प्रीतमदास प्रेक्षागृह में सुरक्षित रक्त स्थानांतरण अभ्यास विषय पर व्याख्यान और सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. वी.के. पांडेय एवं ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन ���िभाग की आचार्या डॉ. रवि रानी मिश्रा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने रक्त को एक औषधि बताते हुए इसके सावधानीपूर्वक उपयोग पर जोर दिया तथा स्वैच्छिक रक्तदान में उल्लेखनीय योगदान देने वाले रक्तयोद्धाओं और सहयोगी संस्थाओं को सम्मानित किया गया।
#MeUP #UPGovt #SafeBloodTransfusion
#HealthcareAwareness
#TransfusionMedicine
पीलीभीत मेडिकल कॉलेज में नई आपातकालीन इकाई का हुआ शुभारंभ, लोगों को मिलेगा त्वरित और गुणवत्तापूर्ण आपात उपचार।
स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं सम्बद्ध चिकित्सालय पीलीभीत में 30 बेड के अत्याधुनिक आपातकालीन इकाई (न्यू इमरजेंसी) को प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा द्वारा शुरू किया गया। नई इमरजेंसी में 8 मल्टीपैरामीटर मॉनिटर युक्त बेड, 15 शैय्या का इमरजेंसी आईसीयू, ट्रा��ेज आधारित रेड, येलो व ग्रीन ज़ोन एरिया में विभाजित होने के साथ माइनर ओटी की सुविधा उपलब्ध है। इसके शुरू होते ही गंभीर व दुर्घटनाग्रस्त रोगियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार प्रदान किया गया। यह सुविधा क्षेत्र की जनता के लिए उन्नत आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
#MeUP #UPGovt #CriticalCareServices
#QualityHealthcare
#SavingLives
लखीमपुर खीरी महिला अस्पताल में अंडाशय की गांठ की सफल सर्जरी, महिलाओं को मिल रहा उन्नत और भरोसेमंद इलाज।
महिला जिला अस्पताल, सम्बद्ध स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय लखीमपुर खीरी ने चिकित्सा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब��धि हासिल करते हुए बच्चेदानी एवं ��ंडाशय की गांठ की जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक सम्पन्न किया। गायनी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सिमरन वर्मा ने अपनी विशेषज्ञ टीम के साथ दोनों ऑपरेशन कुशलतापूर्वक किए, जिसमें अंडाशय को सुरक्षित रखते हुए सर्जरी की गई। दोनों मरीजों की स्थिति अब सामान्य है। इस सफलता से जिले की महिलाओं को महंगे निजी अस्पतालों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और उन्हें स्थानीय स्तर पर उन्नत व किफायती उपचार उ���लब्ध हो सकेगा।
#MeUP #UPGovt #GynecologyCare
#WomensHealthCare
#PatientCentricCare
एटा मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, 1 किलोग्राम की गांठ निकालकर महिला को दिया नया जीवन।
एटा मेडिकल कॉलेज के स्त्री एवं ���्रसूति रोग विभाग में 32 वर्षीय महिला का स��ल ऑपरेशन कर गर्भाशय से लगभग 1 किलोग्राम वजनी गांठ निकाली गई। यह जटिल शल्य क्रिया विभागाध्यक्ष डॉ. साधना सिंह के नेतृत्व में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा की गई। ऑपरेशन के दौरान आवश्यक चिकित्सकीय सावधानियाँ बरती गईं और सर्जरी सफल रही। इस सफल सर्जरी से यह स्पष्ट है कि अब मरीजों को बाहर रेफर करने की आवश्यकता नहीं होगी मेडिकल कॉलेज में ही जटिल स्त्री रोग शल्य क्रियाएँ स्थानीय स्तर पर सुर���्षित रूप से की जा सकती हैं।
#MeUP #UPGovt #SuccessfulSurgery
#QualityHealthcare
#WomenHealthcare
कानपुर मेडिकल कॉलेज में साहित्यिक और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन,विद्यार्थियों की प्रतिभा और कला से रोशन हुआ मंच।
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, कानपुर में आयोजित साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दिन की शुर��आत विभिन्न साहित्यिक स्पर्धाओं से हुई, जिसमें मेडिकल क्विज़, नुक्कड़ नाटक, लोक गायन और वेस्टर्न डांस प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। दोपहर में आयोजित ‘मिस्टर एवं मिस तरंग’ प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रही, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रभावी प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का समापन भव्य स्टार नाइट के साथ हुआ, जहाँ प्रसिद्ध गायक नकाश अज़ीज़ की प्रस्तुति ने आयोजन को यादगार बना दिया।
#MeUP #UPGovt
#YouthCreativity
#MedicalStudentsLife
#CulturalCelebration
जानिए एसजीपीजीआई लखनऊ का नया अस्पताल सुरक्षा कार्यालय क्यों है खास ?
एसजीपीजीआई लखनऊ में निदेशक पद्मश्री प्रो. राधा कृष्ण धीमन द्वारा नए अस्पताल सुरक्षा कार्यालय का उद्घाटन किया गया, जिसके साथ संस्थान में सुरक्षा प्रबंधन को और सुदृढ़ता मिली है। नए कार्यालय में 24×7 हेल्प डेस्क, क्विक रिएक्शन टीम और केंद्रीकृत कमांड सेंटर जैसी उन्नत सुविधाएं स्थापित की गई हैं, जिससे मरीजों के लिए सुरक्षित और भरोसेमंद वातावरण सुनिश्चित हो सकेगा।
#MeUP #UPGovt #PatientSafetyFirst
#24x7HelpDesk
#ModernHealthcare
जानिए एसजीपीजीआई लखनऊ का नया अस्पताल सुरक्षा कार्यालय क्यों है खास ?
एसजीपीजीआई लखनऊ में निदेशक पद्मश्री प्रो. राधा कृष्ण धीमन द्वारा नए अस्पताल सुरक्षा कार्यालय का उद्घाटन किया गया, जिसके साथ संस्थान में सुरक्षा प्रबंधन को और सुदृढ़ता मिली है। नए कार्यालय में 24×7 हेल्प डेस्क, क्विक रिएक्शन टीम और केंद्रीकृत कमांड सेंटर जैसी उन्नत सुविधाएं स्थापित की गई हैं, जिससे मरीजों के लिए सुरक्षित और भरोसेमंद वातावरण सुनिश्चित हो सकेगा।
#MeUP #UPGovt #PatientSafetyFirst
#24x7HelpDesk
#ModernHealthcare
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में क्या-क्या हुआ, देखिए एक झलक।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में एनएमसी प्रमाणित कोर्स के माध्यम से शिक्षकों को नई शिक्षण पद्धतियों का प्रशिक्षण दिया गया। एमईयू टीम और पाठ्यक्रम समिति के सदस्यों ने सभी फैकल्टी को नए दिशानिर्देशों और शिक्षण तरीकों से अवगत कराया, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता और आधुनिक शिक्षण प्रणाली को बढ़ावा मिलेगा।
#MeUP #UPGovt #ModernLearning
#QualityEducation
#MedicalTeaching
@Brdgkp
SGPGIMS लखनऊ में छठा शोध दिवस समारोह,शोध गतिविधियों के साथ प्रदर्शित हुए शोध पोस्टर।
SGPGIMS लखनऊ में "छठा शोध दिवस"समारोह में छात्रों व संस्थान के सदस्य ने संस्थान की श���ध गतिविधियों के प्रदर्शन के साथ पोस्टर सत्र में शोध पोस्टर प्रस्तुत करें जिन्हें देख कर इस सत्र में जज के रूप में आए विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण शोधों की खूब सराहना की।
#MeUP #UPGovt #MedicalResearch
#AcademicExcellence
#PosterPresentation
पीलीभीत मेडिकल कॉलेज में एटकॉम सत्र का सफल आयोजन, छात्रों ने सीखा रोगी अधिकार और नैतिक दायित्वों की अहमियत।
स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, पीलीभीत के पैथोलॉजी विभाग में एटकॉम सत्रों का सफल आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने चिकित्सा सेवा के दौरान रोगी अधिकारों, नैतिक दायित्वों तथा निर्णय प्रक्रिया में पारदर्शिता के महत्व को समझा। प्राचार्या डॉ. संगीता अनेजा ने इसे चिकित्सा शिक्षा में नैतिक मूल्यों को मजबूत करने की सराहनीय पहल बताया।
#MeUP #UPGovt
#ClinicalEthics
#MedicalAwareness
प्रयागराज मेडिकल कॉलेज में टीबी उन्मूलन कार्यशाला का आयोजन, चेन्नई के विशेषज्ञ चिकित्सक ने दिए वार्ड संरचना और इन्फेक्शन कंट्रोल पर सुझाव।
मोतील���ल नेहरू मेडिकल कॉलेज, प्रयागराज में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत वायुजनित संक्रमण नियंत्रण पर कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें चेन्नई के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के एमडी डॉ. प्रभाकरन ने वायुजनित संक्रमण रोकथाम, वार्ड संरचना और इन्फेक्शन कंट्रोल में नर्सिंग की आवश्यकता पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सकों, नर्सों और स्वास्थ्यकर्मियों ने सहभागि��ा की। यह प्रशिक्षण अस्पतालों में संक्रमण नियंत्रण मजबूत करने, रोगियों की सुरक्षा बढ़ाने और टीबी ��हित गंभीर वायुजनित रोगों के प्रसार को रोकने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
#MeUP #UPGovt #TBFreeIndia
#HealthcareExcellence
#InfectionPrevention
सभी को मिलें आसान, गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएँ,यही ��ै असली प्रगति। बेहतर इलाज, बिना आर्थिक बोझ के हर नागरिक का अधिकार। आइए संकल्प लें कि हर व्यक्ति को मिले सुरक्षित और सहज उपचार। अंतर्राष्ट्रीय सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस (12 दिसंबर 2025)।
#MeUP #UPGovt
#UniversalHealthCoverage
#QualityHealthcare
UPUMS Saifai में आयोजित पहला “रिसर्च शोकेस एंड ओरेशन–2025” शोध उत्कृष्टता का प्रेरक मंच बना।
मुख्य अतिथियों व विशेषज्ञों के मार्गदर्शन से युवा शोधकर्ताओं को नई दिशा प्राप्त हुई।
नवाचार, सहयोग और अग्रणी शोध की यह ऐतिहासिक पहल विश्वविद्यालय के स्वर्णिम भविष्य की मजबूत नींव है।
पीलीभीत मेडिकल कॉलेज में इन्स्टिट्यूशनल एथिक्स कमेटी की बैठक,वैज्ञानिक गुणवत्ता और नैतिक मानकों पर दिया गया जोर।
स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, पीलीभीत की इन्स्टिट्यूशनल एथिक्स कमेटी (IEC) की बैठक में माइक्र��बायोलॉजी और एनेस्थीसिया विभाग से प्राप्त शोध प्रस्तावों का वैज्ञानिक व नैतिक मूल्यांकन किया गया। समिति ने अनुसंधान की गुणवत्ता, कार्यप्रणाली और प्रतिभागियों की सुरक्षा की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक सुझाव दिए। प्राचार्या डॉ. संगीता अनेजा ने समिति के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि संस्थान उच्च गुणवत्ता वाले, पारदर्शी और नैतिक चिकित्सा अनुसंधान को निरंतर प्रोत्साहित करता रहेगा।
#PilibhitMedicalCollege #IECMeeting
#EthicalResearch #MedicalResearch
#PatientSafety #MedicalEthics