भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद श्री @bjpsanjaybhatia जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि, एवं दीर्घायु जीवन प्रदान करें तथा आप सदैव राष्ट्र एवं समाज की सेवा में इसी प्रकार निरंतर अग्रसर रहें।
आज गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर ग्राम प्याला स्थित श्री सिद्ध बाबा 1008 शांतिनाथ जी धाम (प्याला कुटी) जैसे प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक धार्मिक स्थल पर गुरु पूजन एवं दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस शुभ अवसर पर परम पूज्य पीठाधीश्वर बाबा श्री मंगलनाथ जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं की 69 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर हरजिंदर कौर जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 🇮🇳
आपकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण ने देश को गौरवान्वित किया है। आपकी यह उपलब्धि हर युवा खिलाड़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।
#CWG2026#Glasgow2026
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से आत्मीय भेंट एवं उनका मार्गदर्शन प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।
उनके स्नेह, प्रेरणा और आशीर्वाद के लिए हृदय से कोटि-कोटि आभार 🙏🪷
#Narendra#Modi
गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं!
भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च रहा है। ज्ञान और अनुशासन का अमूल्य उपहार देकर जीवन को सार्थक बनाने वाले सभी गुरुजनों के चरणों में सादर प्रणाम।
#GuruPurnima
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से भेंट कर उनका अमूल्य मार्गदर्शन व आशीर्वाद प्राप्त किया।
मातृशक्ति को सशक्त करते आपके दूरदर्शी नेतृत्व व ऐतिहासिक निर्णयों के लिए आभार। मुझ पर जो विश्वास व्यक्त किया गया है, उसके लिए हृदय से कृतज्ञ हूँ।
#NarendraModi#BJPHaryana
ISSF शूटिंग विश्व कप-2026 में सोनम मस्कर और हिमांशु ढिल्लों की भारतीय जोड़ी को 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
विश्व मंच पर यह उपलब्धि आपकी मेहनत और अनुशासन का उदाहरण है। आपके उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रतियोगिताओं में निरंतर सफलता के लिए मेरी मंगलकामनाएँ।
आप सभी को विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ! 🌿
प्रकृति हमारे अस्तित्व का आधार, जीवन का अमूल्य उपहार तथा आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे अनमोल धरोहर है। इसका संरक्षण केवल हमारी जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य भी है।
महान वैज्ञानिक, 'मिसाइल मैन', भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं 'भारत रत्न' डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।
"सपने वो नहीं जो हम सोते समय देखते हैं, सपने वो हैं जो हमें सोने नहीं देते।"💐🇮🇳
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा 'मन की बात' कार्यक्रम में 'हर घर तिरंगा' अभियान को जन-जन का संकल्प बनाने का किया गया आह्वान राष्ट्र के गौरव, अमर वीरों के बलिदान के सम्मान और 'राष्ट्र प्रथम' की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है।
वीरों की धरती हरियाणा ने सदैव राष्ट्रसेवा और तिरंगे के सम्मान को सर्वोच्च स्थान दिया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस वर्ष भी हरियाणा का प्रत्येक परिवार पूरे उत्साह, सम्मान और गर्व के साथ 'हर घर तिरंगा' अभियान में सहभागी बनकर अपने घर पर तिरंगा फहराएगा और अमर शहीदों के त्याग एवं बलिदान को नमन करेगा।
आइए, हम सब मिलकर तिरंगे के सम्मान को जन-जन का सम्मान बनाएं और विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा दें।
जय हिंद! 🇮🇳
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 136वाँ एपिसोड BJP Faridabad Mahanagar के बूथ संख्या 142 पर बूथ के कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से सुना।
#MannKiBaat#BOOTH142#BJP#ViksitBharat
कारगिल विजय दिवस पर मातृभूमि की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों को कोटि-कोटि नमन।
उनका अदम्य साहस, असीम शौर्य और राष्ट्रप्रेम युगों-युगों तक हर भारतीय के हृदय में अमर रहेगा।
#KargilVijayDiwas