आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से भेंट कर उनका अमूल्य मार्गदर्शन व आशीर्वाद प्राप्त किया।
मातृशक्ति को सशक्त करते आपके दूरदर्शी नेतृत्व व ऐतिहासिक निर्णयों के लिए आभार। मुझ पर जो विश्वास व्यक्त किया गया है, उसके लिए हृदय से कृतज्ञ हूँ।
#NarendraModi#BJPHaryana
ISSF शूटिंग विश्व कप-2026 में सोनम मस्कर और हिमांशु ढिल्लों की भारतीय जोड़ी को 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
विश्व मंच पर यह उपलब्धि आपकी मेहनत और अनुशासन का उदाहरण है। आपके उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रतियोगिताओं में निरंतर सफलता के लिए मेरी मंगलकामनाएँ।
आप सभी को विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ! 🌿
प्रकृति हमारे अस्तित्व का आधार, जीवन का अमूल्य उपहार तथा आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे अनमोल धरोहर है। इसका संरक्षण केवल हमारी जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य भी है।
महान वैज्ञानिक, 'मिसाइल मैन', भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं 'भारत रत्न' डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।
"सपने वो नहीं जो हम सोते समय देखते हैं, सपने वो हैं जो हमें सोने नहीं देते।"💐🇮🇳
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा 'मन की बात' कार्यक्रम में 'हर घर तिरंगा' अभियान को जन-जन का संकल्प बनाने का किया गया आह्वान राष्ट्र के गौरव, अमर वीरों के बलिदान के सम्मान और 'राष्ट्र प्रथम' की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है।
वीरों की धरती हरियाणा ने सदैव राष्ट्रसेवा और तिरंगे के सम्मान को सर्वोच्च स्थान दिया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस वर्ष भी हरियाणा का प्रत्येक परिवार पूरे उत्साह, सम्मान और गर्व के साथ 'हर घर तिरंगा' अभियान में सहभागी बनकर अपने घर पर तिरंगा फहराएगा और अमर शहीदों के त्याग एवं बलिदान को नमन करेगा।
आइए, हम सब मिलकर तिरंगे के सम्मान को जन-जन का सम्मान बनाएं और विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा दें।
जय हिंद! 🇮🇳
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 136वाँ एपिसोड BJP Faridabad Mahanagar के बूथ संख्या 142 पर बूथ के कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से सुना।
#MannKiBaat#BOOTH142#BJP#ViksitBharat
कारगिल विजय दिवस पर मातृभूमि की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों को कोटि-कोटि नमन।
उनका अदम्य साहस, असीम शौर्य और राष्ट्रप्रेम युगों-युगों तक हर भारतीय के हृदय में अमर रहेगा।
#KargilVijayDiwas
🪷 माननीय श्री धर्मेंद्र प्रधान जी ने शिक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधारों और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया। राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए उनका इस्तीफा उच्च नैतिकता और जवाबदेही का प्रतीक है। भाजपा उनके साथ दृढ़ता से खड़ी है। 🇮🇳
हरियाणा सरकार द्वारा आदरणीय श्री मोहन लाल बडोली जी को हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज (HBPE) का चेयरमैन नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 🌺💐
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 136वाँ एपिसोड कल,बूथ संख्या 142 पर, आईटी सह-प्रमुख ( युवा मोर्चा फरीदाबाद महानगर ) श्री प्रकाश सिंह जी के निवास, त्रिखा कॉलोनी, बल्लभगढ़ में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से सुनूँगा।
🪷 विकसित भारत की मजबूत नींव है—सशक्त स्वास्थ्य व्यवस्था और समान अवसर।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में मेडिकल कॉलेजों, AIIMS, MBBS एवं PG सीटों के विस्तार और पारदर्शी NEET व्यवस्था ने लाखों युवाओं के सपनों को नई उड़ान दी है। 🇮🇳
"श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान" :
आज गुरुग्राम स्थित गुरुकमल में आयोजित भाजपा एस.सी. मोर्चा की संगठनात्मक बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद माननीय श्री @tarunchughbjp जी एवं सम्मानित पदाधिकारियों की उपस्थिति में सहभागिता की। जिसमें संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रस्तावित "श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान" को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में अभियान की रूपरेखा, विभिन्न कार्यक्रमों एवं सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संगठनात्मक तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी के समता, सद्भाव और मानवता के आदर्शों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का यह अभियान निश्चित रूप से सामाजिक एकता को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
हरियाणा प्रदेश की बैठक में माननीय मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP जी एवं प्रदेश अध्यक्ष @bjparchanagupta जी द्वारा भाजपा फरीदाबाद महानगर जिले में किए उत्कृष्ट संगठनात्मक कार्यों के लिए सम्मानित किया।
जिला प्रभारी श्री कमल यादव जी साथ रहे।
यह सम्मान सभी समर्पित कार्यकर्ताओं का है