प्रिय युवा साथियो,
‘समर्थ युवा, विकसित राजस्थान’ के लक्ष्य को पूरा करने हेतु आपकी आकांक्षाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए हमारी सरकार ने 26,000 से अधिक पदों पर भर्ती प्रकिया शुरू की है। इसे और पारदर्शी बनाने के ल��ए RPSC में सदस्य संख्या 7 से बढ़ाकर 10 कर दी गई है।
कल जयपुर में आयोजित ‘सहकार एवं रोजगार उत्सव’ में 8,000 से अधिक युवाओं को माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी की उपस्थिति में नियुक्ति पत्र दिए गए। हमारी सरकार द्वारा अभी तक 75,000 से अधिक सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं और 2025 में 81,000 से अधिक पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी किया जा चुका है।
प्रदेश के हर युवा का सपना ‘सुरक्षित भविष्य और सम्मानजनक अवसर’ साकार करना हमारी प्राथमिकता है।
आप पूर्ण लगन और दृढ़ निश्चय के साथ परीक्षाओं की तैयारी में जुट जाएं, सरकार दृढ़ संकल्पित है कि सभी परीक्षाओं का आयोजन ईमानदारी और पारदर्शिता से हो।
आपके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं!
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
3rd grade शिक्षक भर्ती को मात्र 6,000 पदों पर आयोजित करना प्रदेश के लाखों अभ्यर्थियों के साथ एक बड़ा मज़ाक है।
👉 जब विभाग में हजारों पद रिक्त हैं और इस परीक्षा में लगभग 20 लाख युवा शामिल होने वाले हैं, तो सरकार द्वारा सिर्फ 6,000 पदों पर भर्ती निकाली जाना युवाओं की उम्मीदों के साथ धोखा है।
हमारी मांग है कि किसी भी सूरत में यह भर्ती 30,000 से कम पदों पर नहीं होनी चाहिए।
हर बार सरकार भर्ती को समय पर आयोजित नहीं कर पाती, और जब करती है तो पदों की संख्या इतनी कम रखती है कि योग्य अभ्यर्थी चयन से वंचित रह जाते हैं।
आने वाले दिनों में इस मुद्दे को लेकर मैं स्वयं सरकार के जिम्मेदार लोगों से मिलूंगा और युवाओं की आवाज़ को मजबूती से रखूंगा।
@BhajanlalBjp
मुख्यमंत्री निवास पर नियमित रूप से आयोजित होने वाली जनसुनवाई में आज देवतुल्य नागरिकों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनकर शीघ्र समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।