@Seekerg11@abhijeet_dipke They are us and we are them. They are the common man. If they fail, we fail. The govt has taken away our fundamental right to protest. The govt made sure that we all fail. Hats off to these folks to keep going despite whatever transpired on Oct 10
As I've said before, great to say this in years 1-3 of your administration.
By year 12-13, not only should you know what the bottlenecks are, you shouldve been well on your way to unwinding them.
आर्काइव | 27 फरवरी 2002 को गोधरा से गुजर रही एक ट्रेन में 58 लोगों की मौत हो गई. शुरुआती जांच में कहा गया कि गोधरा के मुसलमानों ने पहले से बनाए गए प्लान के तहत, ट्रेन के कोच पर हमला किया है. 72 साल के बुजुर्ग अहमदाबाद के पूर्व सांसद एहसान जाफरी ‘गुलबर्ग सोसाइटी’ में रहते थे. अहमदाबाद के इस इलाके में मोटे तौर पर ''उच्च वर्ग के मुसलमान''रहते थे. कांग्रेस के अनुभवी नेता जाफरी ने महसूस किया कि अगले दिन सूरत तक का सफर सुरक्षित नहीं होगा.
गुलबर्ग सोसाइटी के आस-पास भारी भीड़ पहले ही इकट्ठा हो गई थी. उनके पास पेट्रोल बम, साइकिल चेन और तलवार थे. वो “बदला लो और मुसलमानों को हलाल कर दो” जैसे नारे लगा रहे थे. जाफरी के पड़ोस से कई लोग और पड़ोस की झुग्गियों से कई मुसलमान जाफरी के घर में शरण लेने आए थे. उन्हें लगा था कि जाफरी के पूर्व सांसद का दर्जा उन्हें सुरक्षा प्रदान करेगा. जाफरी की पत्नी जाकिया ने मुझे बताया, “मदद के लिए उन्होंने सौ से ज्यादा फोन कॉल किए होंगे.”
जाफरी ने मोदी तक को फोन किया था,“जब मैंने उनसे पूछा कि मोदी ने क्या कहा, (जाफरी) ने कहा मदद का तो सवाल ही नहीं, उल्टे वो गालियां देने लगे थे.” 2.30 बजे तक भीड़ गुलबर्ग सोसाइटी का दरवाजा तोड़कर भीतर घुस गई थी. जाफरी के घर में उन लोगों की बाढ़ आ गई. औरतों का रेप कर उन्हें जिंदा जला दिया गया, मर्दों से “जय श्री राम” के नारे लगवा कर उनके टुकड़े कर दिए गए, बच्चों तक को नहीं बख्शा गया. बाद में कोर्ट को इससे जुड़ी एक रिपोर्ट सौंपी गई. जिसमें बताया गया कि,''जाफरी को नंगा करके हमलावरों के सामने परेड करवाई गयी, फिर उनकी उंगलियां और पैर काट लिए गए, उसके बाद उन्हें जलती हुई चिता में फेंक दिया गया.'' आधिकारिक पुलिस रिपोर्ट में गुलबर्ग सोसायटी में 59 लोगों की हत्या की बात है, हालांकि स्वतंत्र जांच में ये संख्या 69 या 70 है. जाफरी की पत्नी जाकिया और चंद लोगों ने खुद को ऊपर के कमरे में बद कर लिया था, जिसकी वजह से वो बच गए.
आज तक मोदी यही कहते आए हैं कि उस दिन शाम में जब तक उन्हें पुलिस ने इसकी जानकारी नहीं दी, तब तक उन्हें नहीं पता था कि गुलबर्ग सोसायटी में क्या हुआ है? लेकिन तब के राज्य के डिप्टी कमिश्नर (इंटेलिजेंस) संजीव भट्ट का कहना है कि,''मोदी झूठ बोलते आए हैं. भट्ट ने जोर देकर कहा कि मोदी तब गृहमंत्री थे और वो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और खुफिया नेतृत्व के साथ पूरे दिन लगातार संपर्क में थे. मोदी को ज़मीनी स्थिति का खूब पता था.
1200 गुजरातियों की मौत का कारण बने मुस्लिम-विरोधी नरसंहार के 10 साल बाद मोदी न सिर्फ अपने अतीत को मिटाने में सफल रहे हैं, बल्कि उन्होंने राजनीतिक तरक्की से जुड़ी विलुप्त संभावनाओं को भी फिर से जिंदा किया है. इसके लिए उन्होंने, उनके लिए इस्तेमाल किए जाने वाले “फासीवादी”, “जन संहारक” और “हिदुंत्व कट्टपंथी” जैसे विशेषणों की जगह अपनी पसंद की उपाधि ''विकास पुरुष'' को चुना है. भारत के बड़े बिजनेस घरानों के लिए मोदी “भारत के अगले नेता”, “भाविष्य का दृष्टीकोण रखने वाले”, “कभी न रुकने वाले” और “देश को नेतृत्व देने वाले” लीडर हैं. उनके बारे में ऐसा प्रचार करने वालों में टाटा, अंबानी और मित्तल के नाम शामिल हैं.
पढ़ें पूरा लेख : https://t.co/OZoFQEPPnr
#Modi #gujrati #RSS100Years #godhra