मदद की अपील;
एक साथी ने मैसेज किया कि उनका भांजा संदीप कनौजिया पिछले 5 दिनों से लापता है। वह यूपी के गोंडा का निवासी है। लड़का स्कूल पढ़ने गया था, लेकिन वापस नहीं आया।
Contact: 9670797355, 8601467556
साथ ही यूपी पुलिस से निवेदन है कि इसे अपने सभी जिला पुलिस के अकाउंट से पोस्ट करे और उन्हें हाई अलर्ट पर रखे। इसके साथ ही रेल विभाग को भी सूचित करें ताकि RPF की टीम बच्चे की खोजबीन हेतु हर संभव प्रयास कर सके।
डॉक्टर का नाम रजनीकांत द्विवेदी है, मेरीटधारी है MBBS में शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे, टॉपर थे 🔥🔥
प्रभु जगन्नाथ जी से अनुरोध है कि इन मंदबुद्धि मनुवादी डॉक्टरों की मानसिक बीमारी पहले ठीक करें, इनको सदबुद्धि दे,
कोई भी देवी देवता भगवान् इतना कमज़ोर नहीं कि कोई इंसान उनका इलाज़ कर सके,
जय जगन्नाथ 🙏
विदेशी भी बाबा साहब के योगदान को जानते है, बस हमारे देश के वो लोग जिनके पूर्वज भारतीय समाज मे ऐसी गंदगी फैलाकर गए जिसमे दूसरे के मानव अधिकारों को खत्म कर सके, उनके बच्चे ही फ्रिंज एलिमेंट बनकर बाबा साहब हाय हाय करते है।।
मायावती सदन में चीख रही थीं कि बैलेट पेपर से चुनाव हो, #EVM से भाजपा वोट चोरी करती है...
उस समय कोई भी विपक्षी दल मायावती का साथ नहीं दे रहा था आज पूरा विपक्ष रो रहा है..
पूरे विपक्ष को #मायावती की लाइन पर आना होगा, रीट्वीट करो और विपक्ष को जगाओ वरना हर बार इंसल्ट सहते रहो।
खबर है कि अगले महीने 23 जयपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा था जिसमें मुख्य रूप से आकाश आनंद जी शामिल होने वाले थे लेकिन आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को मध्य नज़र रखते हुए शीर्ष आदेश पर आकाश आनंद जी का जयपुर में होने वाला कार्यक्रम स्थगित कर दिया।
हालाँकि उस कार्यक्रम में हम भी शामिल होने वाले थे कि कार्यक्रम के बहाने आकाश आनंद जी से मुलाक़ात कर पार्टी और मिशन पर चर्चा कर सक़े लेकिन ये कार्यक्रम शीर्ष नेतृत्व के आदेश पर कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया।
अब इधर उधर ध्यान ना देकर सीधा @AnandAkash_BSP जी उत्तर प्रदेश में दमदारी के साथ मैदान में उतर कर जनसभाएँ और रैलियां करने वाले हैं क्योंकि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की उम्मीद है और उन्हें इंतज़ार है कि आकाश आनंद जी कब मैदान में उतर कर विरोधियों पर गरजेंगे।
दलित युवती ललिता गौतम की हत्या की जाँच कर रही पुलिस अधिकारी सौम्या अस्थाना को हटा दिया गया है 🔥🔥
इस अधिकारी पर आरोप है कि इन्होंने आरोपियों की मदद की, पुलिस विभाग ने इनपर जॉच बैठाई है,
सबसे बड़ा सवाल यह है कि खुलेआम प्रदर्शनकारियों को पीटने वाले, मानव अधिकारों का उल्लंघन करने वाले SSP अविनाश पांडे को कब हटाया जाएगा,
क्या पांडे सरनेम इतना पॉवरफुल है कि आप कार्यवाही नहीं कर पा रहे हैं ।
सोशल मीडिया के शेर चंद्रशेखर और उनकी पार्टी जमीन पर है ढेर 👇
अक्सर आपने चंद्रशेखर को इंटरव्यू में बोलते देखा होगा कि हमने 2024 के लोकसभा में दो सीटों पर चुनाव लड़ा एक जीता और एक पर अच्छा टक्कर दिए चलो मान लिए यह सच है लेकिन अपनी असफलताओं को भी बता दिया करो।
कम से कम पांच विधानसभा में चुनाव लड़ा है सब जगह बुरी तरीके से हार हुई है 1% भी वोट नहीं पाया,
24 लोकसभा के बाद बिहार का 25 विधानसभा चुनाव भी लड़े वहां भी फुस्स😂👇
उत्तर प्रदेश 2022 वोट प्रतिशत - 0.13%.
मध्य प्रदेश 2023 वोट प्रतिशत - 0.33%
हरियाणा 2024 वोट प्रतिशत - 0.10%.
बिहार 2025 वोट प्रतिशत - 0.21%.
लोकसभा 2024 - 0.11% 😂
गूगल AI हमेशा बताता है कि इन्होंने लोकसभा में 26 सीटों पर चुनाव लड़ा था लेकिन यह लोग हमेशा शायद झूठ बोलते हैं कि क्या दो सीटों का बताते हैं चंद्रशेखर भी ऐसा बोलते हैं? @Mayawati@yadavakhilesh@BhimArmyChief
उम्र मात्र 13 साल , लेकिन निर्भीकता की कोई उम्र नहीं होती ।
यह बच्चा अधिकारियों को बोल रहा कि "आप लोगों का क्या , कमीशन थोड़ी दे दो, बस "
और ये सारे अधिकारी हँस रहे हैं। उसके बाद डीएम साहब प्यार से धमकाने की कोशिश करते हैं कि बहुत ज्यादा नहीं बोलना चाहिए ।
क्योंकि अब बुरा लगने लगा है।
लेकिन किसी भी अफसर को इस बात पर शर्म की अनुभूति नहीं हो रही है कि बच्चे बच्चे को उनकी कमीशन खोरी के बारे में पता है।
वही सरकार में बैठे जिम्मेदार वरिष्ठ अधिकारियों और मंत्री महोदय को इस कमीशनखोरी के बारे में कोई जानकारी नहीं है ।
इसी सोच के लड़के प्रशासन द्वारा उपेक्षित होने पर बगावत करते हैं।
खैर , बच्चे को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं ।
और अधिकारियों का क्या है , जैसे चल रहा है उसी तरह चलता रहेगा ।
AI से मेरी बेटी और बाबा साहब की आपत्तिजनक तस्वीरें बनाकर पोस्ट करना बेहद निंदनीय है।
@MumbaiPolice@CMOMaharashtra से अनुरोध है कि आरोपी राहुल ठाकुर के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाए।
#JaiBhim#StopMisuseOfAI
चाटुकार मीनाक्षी जोशी के साथ खेला हो गया है
सरकार की चाटुकारिकता करने के लिए इन पत्तलचाट महोदया ने ट्वीट करके बताया कि सोनम वांगचुक की तबीयत खराब थी इसलिए उनको हॉस्पिटल ले जाया गया है
अपनी बात सही करने के लिए उन्होंने साथ में एक मेडिकल रिपोर्ट भी शामिल की थी
लेकिन इस रिपोर्ट की तारीख 13/7 है
जबकि आज 18/7 तारीख है
जब हल्ला हुआ तो इन मैडम जी ने चुपके से अपना ट्वीट डिलीट कर दिया है
सोचिए यह हाल है देश में प्रेस का
"मैं तुम्हारी रोज-रोज की शिकायत से तंग आ चुकी हूं। आज तेरा इलाज करती हूं।"
.
.
महिला दरोगा ने इतना कहते हुए फरियादी महिला को थप्पड़ जड़ दिए। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामला चौबेपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है।
आजम खान के बढ़ते कद को देखकर अखिलेश यादव डर गए थे क्योंकि उस समय समाजवादी पार्टी का बड़ा कुनबा आजम खान के साथ था इसलिए उन्होंने भाजपा के साथ मिलकर आज़म खान को ठिकाने लगवा दिया ।
'आपके थाने के दरोगा ने चार्जशीट के नाम पर 30 हजार रुपए ले लिए। बाद में मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगा दी। आप वहां कर क्या रहे हैं? SHO का काम है कि थाने में भ्रष्टाचार न होने पाए। अब इनका पैसा वापस कराओ, नहीं तो तुम्हें सस्पेंड करूंगा। इन लोगों ने भ्रष्टाचार बढ़ा रखा है। ये सब विभाग का नाम खराब करवा रहे हैं। पूरे जोन और पूरे जिले की नाक कटवा रखी है।'
ये बातें गोंडा में देवीपाटन रेंज के DIG अशोक कुमार शुक्ला ने तरबगंज के एसएचओ से फोन पर कहीं। दरअसल, DIG जनसुनवाई कर रहे थे। तभी एक व्यक्ति पहुंचा। उसने कहा कि दरोगा ओम प्रकाश यादव ने चार्जशीट लगाने के लिए 30 हजार रुपए लिए थे, लेकिन बाद में फाइनल रिपोर्ट लगा दी।
शिकायत सुनने के बाद DIG ने एसएचओ को फोन लगाया और फटकार लगाई। पैसे तुरंत वापस कराने को कहा। मामला 9 जुलाई का है, लेकिन इसका वीडियो आज सामने आया है। हालांकि, पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि DIG की फटकार के बाद भी अभी तक पैसे नहीं मिले हैं।
आज माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ललिता गौतम मर्डर केस में पीड़ित पक्ष से गेस्ट हाउस में मुलाक़ात की,
उनके आने से पहले ही कई लोगों पर कार्यवाही हुई, जांच अधिकारी को हटाया गया, आरोपी का समर्थन करने वाले और साक्ष्य को प्रभावित करने वाले पर भी कार्यवाही हुई,
लेकिन मानव अधिकारों का उल्लंघन करने वाले, सरेआम प्रदर्शनकारियों को पीटने वाले, प्रिजन वैन में एक्टिविस्ट को पीटने वाले SSP अविनाश पांडे पर कोई कार्यवाही नहीं हुई,
पांडे सरनेम बहुत पॉवरफुल है, मुख्यमंत्री जी भी कुछ नहीं बिगाड़ सकते, जाति प्रिविलेज हर जगह हावी है 🔥🔥
चंद्रशेखर के नेता लोग अपने ही समाज के लोगों को लूटते हैं वीडियो में दिख रहे हैं व्यक्ति से 28000 लूट लिया,
जबकि यह शख्स चंद्रशेखर से मिला भी था चंद्रशेखर ने आश्वासन दिया था कि आपका काम हो जाएगा बाकी आप वीडियो में देखिए 👇👇
इन सबसे समाज जितना बच कर रहेगा उतना भला होगा इनके चक्कर में जो फंसेगा बहुत रोएगा।
पुलिस की गुंडई!
वाराणसी में एक महिला अपनी ज़मीन पर कब्ज़े की शिकायत करने गई, तो चौबेपुर थाने की दरोगा रोशनी सिंह ने उसे 8 सेकेंड में 5 थप्पड़ मारे। खाकी वर्दी की इतनी हनक? वाह!
दरोगा रोशनी सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि सिर्फ सस्पेंशन ही क्यों? मुकदमा और गिरफ़्तारी क्यों नहीं? सोचिए, अगर कोई आम आदमी किसी पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारता, तो क्या उसे ऐसे ही छोड़ दिया जाता? सारे पुलिसकर्मी मिलकर पहले उसे पीटते, फिर उस पर मुकदमा दर्ज करके जेल भेज देते। लेकिन जब पुलिसकर्मी आम जनता के साथ ऐसी मारपीट करते हैं, तो उन पर कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं की जाती?
अमूमन देश के सभी थानों का यही हाल है। पुलिस की गुंडागर्दी एक्सपोज़ न हो, इसीलिए वे लोग थाने में कोई वीडियो रिकॉर्ड नहीं करने देते। इस मामले में फरियादी महिला गीता देवी को पीटते हुए दरोगा ने कहा; "तुम्हारी रोज़-रोज़ की शिकायत से तंग आ चुकी हूँ। आज तेरा इलाज करती हूँ..."
मुझे निषाद पार्टी वाले संजय निषाद पर तरस आता है....
जब इनकी खुद की पार्टी है, तो इन्हें दूसरा ठिकाना ढूंढने की क्या जरूरत है।
और जब औकात ही नहीं है अकेले चुनाव लड़ने की
तो फिर पार्टी क्यों बना लिए हैं।
हिम्मत है तो बसपा की तरह अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ो ।