रामनवमी के प्रातः की मंगलमयी किरण की स्नेहिल ऊर्जा, सुख, शांति, समृद्धि एवम ऐश्वर्य की वर्षा से आप और आपका परिवार सदा सरोबार रहें, ऐसी सहृदयी मंगलकामनाएँ।
प्रभु मानवता एवम मातृभूमि की सदा रक्षा करें
मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं।। नमस्कार।🙏🙏
मेरी आवाज़ ही मेरी पहचान है– लता मंगेशकर जी
भारत की सबसे लोकप्रिय सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका 'भारत रत्न' से सम्मानित लता मंगेशकर जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन।
#LataMangeshkar
स्वतंत्रता सेनानी स्व. श्री मोतीलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन।
स्वतंत्रता संग्राम में आपके द्वारा दिए गये योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।
#motilalnehru@psd4haryana@rsdhull
आज माननीय उच्च न्यायालय ने गलतियां करने में माहिर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को बड़ा झटका देते हुए CET 56/57, JE, Haryana Police etc का सारा रिज़ल्ट रिवाइज करने के आदेश दिए हैं। मामला पिछ्ड़े वर्ग के साथ किए गए अन्याय का है जिसमें पिछड़े वर्ग के सर्टिफिकेट्स को अमान्य करके हजारों कैंडिडेट्स को बाहर कर दिया गया था जबकि वे सबके सब पिछड़े वर्ग से थे और उनकी फैमिली आईडी से डेटा वेरिफाई किया जा सकता था। ऐसा करने पर कैंडिडेट कोर्ट गए और हमेशा की तरह कमीशन और सरकार को झटका लगा है।
जुलाना हल्के के गांव जैजैवंती के पहलवान भाई पुष्पेंद्र मलिक ने मध्यप्रदेश के इंदौर में आयोजित कुश्ती दंगल में प्रथम स्थान हासिल करने पर बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं.!
#कुश्ती
🙏 राम राम जी। समस्त किसान परिवार आपको और पूरे परिवार को बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
रहबरे आजम किसानों के मसीहा दिन बंधु सर छोटू राम जी की जयंती पर उनके चरणों में शत शत नमन।
बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएँ! ✨🌼
माँ सरस्वती की कृपा से आपका जीवन ज्ञान, बुद्धि और सुख-समृद्धि से परिपूर्ण हो।
सरसों की खुशबू, कोयल की कूक और बसंत की बयार आपके जीवन में नई उमंग लाए।
#बसंतपंचमी#माँसरस्वती@psd4haryana@rsdhull
"मैं अंतरिक्ष के लिए ही बनी हूं। प्रत्येक पल अंतरिक्ष के लिए ही बिताया है और इसी के लिए ही मरूंगी।"
अंतरिक्ष पर कदम रखने वाली प्रथम भारतीय महिला और नारी सशक्तिकरण की मिसाल कल्पना चावला जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि !
#KalpanaChawla@psd4haryana@rsdhull
भारत-पाक युद्ध में वीरता, साहस और शौर्य की नई परिभाषा गढ़ने वाले प्रथम परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा जी की जयंती पर सादर नमन।
उनका नाम युवाओं के रगों में देशभक्ति का भाव भरते हुए देश के लिए बलिदान हो जाने को सदैव प्रेरित करता रहेगा।
@psd4haryana@rsdhull
गांधी को मारया जा सकै है गांधीवाद को नहीं...✌🏻
इस दुनिया तै जो तरीका उन नै दिया है लड़ण का वो पहलां भी कारगर था... आज भी कारगर है अर हमेशा कारगर रहवैगा..!
.
पुण्यतिथि पै शत् शत् नमन महान आत्मा नै...🙏🏻
#MahatmaGandhiji@psd4haryana@rsdhull
“देशभक्ति का निर्माण हमेशा न्याय और सत्य की दृढ़ चट्टान पर ही किया जा सकता है”~ लाला लाजपत राय
स्वतंत्रता संग्राम के मज़बूत स्तम्भ, ‘पंजाब केसरी', 'शेर-ए-पंजाब', लाला लाजपत राय जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन 🙏🏻
#LalaLajpatRai@psd4haryana@rsdhull
सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
आज ही के दिन हमारा संविधान लागू हुआ था जिसने हर एक नागरिक को न्याय, स्वतंत्रता, समानता और मानवीय गरिमा की गारंटी दी। हमारा संविधान एक-एक भारतीय के अधिकारों का रक्षा कवच है।
जय संविधान! जय हिंद!
@psd4haryana@rsdhull
वोट लोकतंत्र का आधार है
वोट आपका संवैधानिक अधिकार है
वोट न्याय की रक्षा का हथियार है
राष्ट्रीय मतदाता दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
#nationalvotersday2025@psd4haryana@rsdhull