तेरे बाद ये दुनिया धीमी पड़ रही है,
तुझे भूलने को शराब पीनी पड़ रही हैं
ये ज़िन्दगी वो नहीं है जो मैं जीना चाहता था
ये ज़िन्दगी वो है जो जीनी पड़ रही है 🫀😔
बाद में...?
बाद में चाय ठंडी हो जाती है
बाद में फूल मुरझा जाते हैं
बाद में दिल नहीं करता
बाद में मौसम बदल जाते हैं
बाद में लोग बदल जाते हैं
बाद में दिल समझदार हो जाता है
बाद में...
बहुत देर हो जाती है।
~ अज्ञात