दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल सभी माननीय सहयोगियों को अनंत शुभकामनाएं।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के सबका साथ सबका विकास के मार्ग पर चलते हुए आप सभी के सहयोग से हम आने वाले समय में दिल्ली के अंदर जनसेवा, सुशासन एवं विकास का वो गौरवशाली अध्याय लिखेंगे जिसके द्वारा विकसित दिल्ली का स्वप्न चरितार्थ होगा।
#दिल्ली_में_भाजपा_सरकार
दिल्ली की जनता का यह अपार जनसैलाब हमारे विश्वास, मेहनत और प्रतिबद्धता की जीत है। आपका समर्थन हमारी सबसे बड़ी ताकत है। भाजपा को विश्वास और सहयोग देने के लिए दिल से आभार। हम विकास की नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
जय हिंद, जय भारत 🙏
#दिल्ली_में_भाजपा_सरकार@narendramodi@AmitShah@JPNadda@BJP4Delhi
15 साल कांग्रेस, 13 साल AAP-दा…दिल्ली को बैकफुट पर धकेलने वाले अब एक दिन में सवाल पूछ रहे हैं!
शपथ लेते ही पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान भारत लागू कर हमने दिल्लीवासियों को उनका हक दिया, जो AAP-दा वालों ने वर्षों से रोक रखा था।
मा. प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में दिल्ली को उसका हर अधिकार मिलना तय है।
CAG रिपोर्ट आने की जानकारी से घोटालेबाजों की बेचैनी बढ़ गई है…लेकिन पर्दाफाश अब होकर रहेगा!
#दिल्ली_में_भाजपा_सरकार
यह जनसमर्थन हमारे संकल्प को और मजबूत करता है—विकास, राष्ट्रवाद और सुशासन की राह पर निरंतर आगे बढ़ने के लिए!
इस अपार प्यार और आशीर्वाद के लिए हृदय से धन्यवाद।
#दिल्ली_में_भाजपा_सरकार
विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी में ही यह संभव है कि एक साधारण कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी निर्वहन करने का अवसर प्राप्त हो। आज अपने विद्यार्थी जीवन से जुड़े परिचितों से मिलकर छात्र राजनीति के समय के संघर्ष याद आ गए। इतने स्नेह और प्रेम पाकर अभिभूत हूं और दिल्ली के जनता का बहुत बहुत धन्यवाद करती हूं
आज यशोभूमि, द्वारका में जैन समाज के कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पूजनीय संतों से आशीर्वाद प्राप्त करने और श्रद्धालुओं संग संवाद का अवसर मिला।
जैन धर्म के अहिंसा, सत्य और तपस्या के सिद्धांत समाज में सद्भाव और नैतिक मूल्यों को सशक्त करते हैं।
दिल्ली की सांस्कृतिक विरासत भी इसी आध्यात्मिकता और समरसता से समृद्ध हुई है। मुख्यमंत्री के रूप में, मैं दिल्ली के सर्वांगीण विकास और सांस्कृतिक समृद्धि के लिए पूरी निष्ठा से समर्पित हूँ।
दिल्ली के प्रति समर्पण का संकल्प!
आज दिल्ली विधानसभा में विधायक पद की शपथ ली। शालीमार बाग मेरी कर्मभूमि है, लेकिन दिल्ली का हर नागरिक मेरा परिवार है। पूरे प्रदेश के विकास और जनसेवा के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हूँ।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के विजन से प्रेरित होकर, एक विकसित दिल्ली के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी।
दिल्ली विधानसभा के स्पीकर चुने जाने पर श्री @Gupta_vijender जी को ढेर सारी बधाई! बतौर स्पीकर आपके नेतृत्व में दिल्ली विधानसभा अगले पांच साल दिल्ली के विकास में अमूल्य योगदान दे और सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से कामकाज करे, ऐसी मेरी शुभकामनाएँ हैं।
जय माता दी!
आज विधानसभा में विधायक पद की शपथ लेने से पूर्व झंडेवालान मंदिर में पूजन कर माता रानी से दिल्ली की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। माता रानी का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे, यही मेरी मंगलकामना है।
मोदी की गारंटी मतलब हर गारंटी पूरी होने की गारंटी
देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा दिल्ली की जनता से किए गए वचन का पालन करते हुए, दिल्ली सरकार जनता को भ्रष्टाचार-मुक्त शासन देने के लिए संकल्पबद्ध है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री होने के नाते, मैं दिल्ली की जनता को पारदर्शी और जनकल्याणकारी शासन देने के लिए प्रतिबद्ध हूँ। इसी क्रम में, आज दिल्ली विधानसभा के पहले सत्र के पहले ही दिन CAG रिपोर्ट पेश की गई।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री और हमारे मार्गदर्शक श्री @narendramodi जी द्वारा दिल्लीवासियों को दिए गए वचन को निभाते हुए, आज विधानसभा सत्र के पहले ही दिन सदन में CAG रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।
वृषभध्वजाय सोमाय सोमनाथाय शम्भवे।
दिगम्बराय भर्गाय उमाकान्ताय वै नमः॥
महाशिवरात्रि के पावन महापर्व पर समस्त दिल्लीवासियों को अनंत मंगलकामनाएं। शिव-शक्ति की कृपा दिल्ली के प्रत्येक घर में बनी रहे तथा पूरे प्रदेश में सुख-समृद्धि और खुशहाली आए, यही मेरी कामना है।