कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर माँ गंगा और भगवान विष्णु की कृपा आप पर सदा बनी रहे, और दीपों की यह रोशनी आपके जीवन से सारे अंधकार को दूर कर दे।
वहीं सामा-चकेवा का पावन लोकपर्व आपके घर में भाई-बहन के निश्छल प्रेम की मिठास भर दे, और यह स्नेह का बंधन जीवन भर यूँ ही अटूट बना रहे।
मिथिला की लोक-संस्कृति, परंपरा और लोक आस्था के अद्भुत पर्व सामा-चकेवा पर श्री @rajkumarjha द्वारा निर्मित यह सुंदर डॉक्यूमेंट्री मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बेहद खूबसूरती से प्रस्तुत करती है।
सामा-चकेवा केवल एक लोकपर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के अटूट प्रेम, लोकगीतों और मिथिला की सांस्कृतिक पहचान का जीवंत प्रतीक है।
श्री राज झा जी को इस सुंदर प्रयास के लिए हार्दिक बधाई एवं साधुवाद।
https://t.co/qHsOYKulNS
हम नेपाल में Start-up Incubator, Innovation Hub और Indian Institute of Technology का एक offshore campus स्थापित करेंगे।
हम नेपाली students के लिए भारत में Law और Technology में scholarships के अवसर बढ़ाएँगे।
और Food processing और value-addition को बढ़ावा देने के लिए हम नेपाल में Agro-Industrial Park विकसित करने में भी सहयोग करेंगे: PM @narendramodi
“जय जय भैरवि असुर भयाउनि, पशुपति भामिनि माया।”
महाकवि विद्यापति जीक पद आ गीत मिथिलाक आत्मा आ हमर सांस्कृतिक पहिचानक अमूल्य धरोहर थिक। हुनकर रचनामे प्रेम, भक्ति आ लोकजीवनक जे सहज अभिव्यक्ति भेटैत अछि, से सदिखन हमरा सभक हृदयकेँ स्पर्श करैत रहत।
विद्यापति जी केवल एकटा युगक कवि नहि, बल्कि मैथिली भाषा आ साहित्यक ओ गौरव छथि, जिनकर रचना पीढ़ी-दर-पीढ़ी हमर सभक जीवनक हिस्सा बनल रहल अछि।
हुनकर पुण्यतिथिपर ओहि महान साहित्य-साधककेँ सादर नमन आ विनम्र श्रद्धांजलि।
आज मोदी जी ने वैशाली में उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाला 'नीतीश सेतु' बिहारवासियों को समर्पित किया।
माँ गंगा पर बना यह छह लेन का सेतु पटना और वैशाली की दूरी कम करेगा, व्यापार और उद्योग को नई गति देगा तथा किसानों की उपज से लेकर युवाओं की शिक्षा तक, हर जरूरत को आसान बनाएगा।
यह सेतु बिहार में निवेश, सुगम यातायात, रोजगार और समृद्धि की दिशा में NDA सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
समृद्ध बिहार के संकल्प को मिलेगी नई गति!
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का बिहार की पावन धरती पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।
आपका आगमन प्रदेश की विकास यात्रा में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ने जा रहा है। बिहार को विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात मिलेगी, जिससे आधारभूत संरचना सुदृढ़ होगी, जनसुविधाओं का विस्तार होगा और रोजगार एवं समृद्धि के नए अवसर सृजित होंगे।
आपके दूरदर्शी नेतृत्व एवं बिहार के विकास के प्रति प्रतिबद्धता से समृद्ध, सशक्त और विकसित बिहार का संकल्प नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
#PMModiInBihar
देवउठनी एकादशी एवं पावन तुलसी विवाह के शुभ अवसर पर आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और मंगल का वास हो। सृष्टि के पालनहार भगवान श्री हरि विष्णु के योगनिद्रा से जागने के साथ ही शुभ संकल्पों, मांगलिक कार्यों और नई ऊर्जा का शुभारंभ होता है।
भगवान विष्णु की कृपा और माता तुलसी की पावन छाया में आप सभी के जीवन में उत्तम स्वास्थ्य, खुशहाली और पारिवारिक आनंद सदा बना रहे, यही कामना है
बिहार में सुगम स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुँचाने के लिए भारत सरकार एवं बिहार सरकार का साझा प्रयास निरंतर जारी है। इस दिशा में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए सरकार पिछले एक दशक से नए स्वास्थ्य अवसंरचना के निर्माण और मौजूदा संस्थानों के आधुनिकीकरण पर विशेष ध्यान दे रही है।
इसके फलस्वरूप MBBS की सीटों में बढ़ोतरी हुई है, जिससे राज्य के युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के नए अवसर मिल रहे हैं और प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ सुलभ हो रही हैं।
सशक्त स्वास्थ्य व्यवस्था, उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत का स्वास्थ्य क्षेत्र आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, सुदृढ़ स्वास्थ्य अवसंरचना और चिकित्सा शिक्षा के व्यापक विस्तार के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है।
पिछले 12 वर्षों में 15 नए AIIMS को मंजूरी दी गई है। वहीं, MBBS सीटों की संख्या 2014 के 51,348 से बढ़कर 2026 में 1,39,864 हो गई है। लगभग 172% की यह वृद्धि देश में डॉक्टरों की नई पीढ़ी तैयार करने और चिकित्सा शिक्षा को अधिक अवसरों से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
यह उपलब्धि देश में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने, युवाओं के लिए चिकित्सा शिक्षा के नए अवसर सृजित करने और स्वास्थ्य क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
स्वस्थ भारत से सशक्त भारत और सशक्त भारत से विकसित भारत की ओर निरंतर अग्रसर देश।
#ViksitBharat
Firm leadership and clear policy have turned into decisive action on the ground. In Kulgam, JKP, Army, CRPF and intelligence agencies neutralised Lateef Bhat, the Valley's last known active local Lashkar terrorist, a day after Umar Nisar.
Salute to our brave jawans! Jai Hind! 🇮🇳
With the coordinated efforts of JKP, Indian Army, CRPF and intelligence agencies, Lashkar's last known active local terrorist in the valley, Lateef Bhat, was neutralised in an operation in Kulgam in the early morning hours today. One of his terrorist associates, Umar Nisar, was also neutralised in Kulgam, the day before. The entire operation was marked by a very high level of synergy.
The nation salutes the brave Jawans of JKP, Army and CRPF and intelligence agencies.
बटुकेश्वर दत्त जी का जीवन हमें सिखाता है कि सच्ची देशभक्ति त्याग और निडरता से ही परिभाषित होती है। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन माँ भारती की स्वतंत्रता के लिए समर्पित कर दिया, और उनका यह बलिदान आज भी हर भारतीय को राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है।
ऐसे अमर क्रांतिकारी के विचार और आदर्श आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे।
भारत के स्वाधीनता संग्राम में जब भी शौर्य, साहस और दृढ़ संकल्प की बात होती है, बटुकेश्वर दत्त जी का नाम गर्व से लिया जाता है। हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन के माध्यम से क्रांतिकारियों को संगठित कर सशस्त्र क्रांति के लिए प्रेरित करने वाले बटुकेश्वर दत्त जी ने भगत सिंह जी के साथ केंद्रीय असेंबली में अंग्रेजी हुकूमत को दहशत में ला दिया और यह संदेश दिया कि इस देश पर अधिकार केवल भारतवासियों का है। उनके हौसले को कालापानी की यातनाएँ भी डिगा न सकी और जेल में स्वाधीनता सेनानियों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ उन्होंने आवाज बुलंद की।
महान क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त जी को उनकी जयंती पर नमन।
The Tiranga Is Never Just a Flag!
At the QUAD meeting in Manila, PM @narendramodi picks up the Indian Tricolour placed as a spot marker. A small gesture, yet one that speaks volumes about the reverence for the Tiranga, a flag that carries the honour, history and pride of an entire nation.
#PMModiInPhilippines
#QuadSummit
#QuadSummit2026
छठ महापर्व के अंतिम अनुष्ठान, उषा अर्घ्य की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
आज के दिन व्रती उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर चार दिनों की तपस्या को पूर्ण करते हैं। यह पर्व नए दिन, नई सुबह, नई आशा और कृतज्ञता का प्रतीक है। सूर्य की पहली किरण के साथ आपके घर-आँगन में खुशियों की रोशनी फैले और हर मनोकामना पूर्ण हो।
जय छठी मैया! 🙏
प्राकृतिक वैभव, गौरवशाली इतिहास और समृद्ध जनजातीय संस्कृति की भूमि झारखंड के स्थापना दिवस की प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
झारखंड ने भगवान बिरसा मुंडा जी और सिदो-कान्हू जैसे महान जननायकों की वीरता और बलिदान की गौरवशाली विरासत को संजोया है। जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और सामर्थ्य से समृद्ध यह प्रदेश विकास, समृद्धि व आत्मनिर्भरता की नई ऊँचाइयों को छुए, बाबा वैद्यनाथ से यही कामना करता हूँ।
छठ पूजा के पावन अवसर पर आप सभी को संध्या अर्घ्य की हार्दिक शुभकामनाएँ।
आज व्रती जल में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। यह कृतज्ञता, आस्था और समर्पण का सुंदर प्रतीक है। छठी मैया आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का उजाला बनाए रखें।
जय छठी मैया!
देश के प्रति समर्पण के साथ जीने वाले हमारे युवा ही राष्ट्र की असली शक्ति हैं। हमारी अंडर-19 क्रिकेट टीम ने अद्भुत साहस और जज़्बे का परिचय देते हुए एशिया कप में पाकिस्तान को रौंदकर पूरे देश को गौरवान्वित किया है।
टीम के प्रत्येक खिलाड़ी, कोच और पूरे सपोर्ट स्टाफ को इस शानदार जीत की हार्दिक बधाई! 🇮🇳🏏
@BCCI
आज खरना है।
दिनभर के उपवास के बाद संध्या में पूरी श्रद्धा के साथ प्रसाद बनता है। फिर वही प्रसाद अपनेपन से पूरे पड़ोस में बाँटा जाता है। यही भाव छठ को पावन बनाता है और सबको एक सूत्र में जोड़ता है।
छठी मइया सबका कल्याण करें।
सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
नहाय-खाय के साथ आज चार दिवसीय छठ महापर्व प्रारंभ हो रहा है।
घर-आँगन से लेकर घाटों तक जो उल्लास दिख रहा है, वह हमारी लोक परंपरा की जीवंतता का प्रमाण है।
छठी मैया सबके जीवन में सुख, समृद्धि और आरोग्य प्रदान करें।
महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन।
वे ऐसे युगपुरुष थे, जिन्होंने शिक्षा, संस्कार और राष्ट्रसेवा को एक सूत्र में पिरोया। स्वतंत्रता संग्राम में उनका योगदान अविस्मरणीय है, और उन्होंने समाज को सिखाया कि सच्चा राष्ट्र-निर्माण ज्ञान और चरित्र की नींव पर ही होता है।
उनके आदर्श आज भी हमें प्रेरित करते हैं और आगे भी करते रहेंगे।
भाई दूज के पावन पर्व पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
भाई-बहन के स्नेह और विश्वास के इस त्योहार पर ईश्वर से प्रार्थना है कि बहनों के अटूट प्रेम एवं आशीष के साथ आपके जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे और आप सदा स्वस्थ रहें।