10 मिनट में की जाने वाली डिलेवरी सर्विस बंद होनी चाहिए या कम से कम 30 मिनट मिलने चाहिए।
ये डिलेवरी बॉय भी इंसान हैं रोबोट नहीं।
उनकी भी सुरक्षा और भलाई सर्वोपरि होनी चाहिए।
ये किसी फ़िल्म का सेट नहीं है 👇🏼
ये हकीकत है ओडिशा की ,देश में बढ़ती बेरोजगारी की 😢
सिर्फ 187 होमगार्ड पदों के लिए
करीब 9,200 बेरोज़गार युवा लाइन में बैठे हैं।
👉 बेरोज़गारी अब आँकड़ा नहीं, आग है। 🔥
अरावली सिर्फ़ पहाड़ नहीं,
उत्तर भारत की ढाल है!
इसे तोड़ना हवा, पानी और ज़िंदगी को खतरे में डालना है!
खामोशी अब विकल्प नहीं...
अरावली बचाओ, भविष्य बचाओ!!
#SaveAravalli
“100 मीटर नहीं, 100 पीढ़ियों का सवाल है अरावली।”
आज प्रकृति हारी तो कल इंसान हारेगा।
अरावली कोई आँकड़ा नहीं, यह पानी, हवा और जीवन की ढाल है।
#SaveAravali#SaveAravaliHills#अरावली_बचाओ 🙏
अरावली पर हमला = बच्चों के भविष्य पर हमला! अरावली कोई नक्शे की रेखा नहीं, बल्कि गुजरात–राजस्थान–हरियाणा–दिल्ली की जीवनरेखा है। 100 मीटर से कम ऊँचाई वाले पहाड़ों को अरावली न मानने का नियम दरअसल जंगलों को खनन माफिया के हवाले करने की साज़िश है।
यह विकास नहीं, खुला विनाश है। अरावली हमारा प्राकृतिक सुरक्षा क��च है — इसे मिटने नहीं देंगे! #SaveAravalli
अरावली को बचाओ इससे पहले कि ये बस एक याद बनकर रह जाए।
अगर हम आज खड़े नहीं हुए तो ये शानदार view कल नहीं रहेगा इन पहाड़ियों ने रेगिस्तान, सूखे और प्रदूषण से हमें लाखों सालों से बचाया है।
इन पहाड़ों ने 15 अरब वर्षों तक हमारी रक्षा की है अब इसकी रक्षा करने की जिम्मेदारी हमारी है।
मैं अरावली पर्वत माला हूँ…
मैं हज़ारों वर्षों से इस धरती की साँसों की रखवाली कर रही हूँ।
मैंने नदियों को जन्म दिया, जंगलों को पाला, रेगिस्तान को आगे बढ़ने से रोका।
आज विकास के नाम पर मेरे पत्थर तोड़े जा रहे हैं, मेरी गोद उजाड़ी जा रही है।
मैं सिर्फ़ चट्टानों का ढेर नहीं हूँ, मैं आपकी जल सुरक्षा हूँ, आपकी हवा हूँ, आपकी आने वाली पीढ़ियों का भविष्य हूँ।
अगर मैं टूट गई, तो समझ लेना आपका कल भी बिखर जाएगा।
मुझे बचा लो…क्योंकि अरावली बचेगी, तभी भारत बचेगा।
2010 में अशोक गहलोत वाली कांग्रेस सरकार अरावली खोदना चाहती थी तब भाजपा विरोध में थी ,
आज भजन लाल शर्मा वाली बीजेपी सरकार अरावली खोदना चाहती है तो कांग्रेस विरोध में है ,
असल में इन सत्तालोभी गिद्धों को हमारे हितों की चिंता नहीं है सिर्फ और सिर्फ अपने हितों की चिंता है , सतर्क रहें सचेत रहें, अपने हितों पर लगातार आवाज उठाते रहें।
#SaveAravalli
प्रकृति है तो मानव जीवन है
प्रकृति नहीं तो मानव जीवन की कल्पना तक नहीं की जा सकती !
दिल्ली NCR pollution उदाहरण है नहीं समझ आयेगा तो कल नए उदाहरण बनेगे राजस्थान हरियाणा मध्यप्रदेश !
#SaveAravalli