महर्षि देवरहा बाबा की पावन साधना स्थली देवभूमि देवरिया आज विकास के एक नए स्वर्णिम अध्याय की साक्षी बनी।
उत्तर प्रदेश के यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी के करकमलों से जनपद में ₹456 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास संपन्न हुआ। यह ऐतिहासिक पहल देवरिया के समग्र एवं सर्वांगीण विकास को नई गति प्रदान करेगी।
इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक एवं प्रमाण-पत्र वितरित किए गए, जिससे सरकार की लोककल्याणकारी एवं जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता और अधिक सशक्त हुई।
आज देवरिया में विकास केवल योजनाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि निवेश, बेहतर कनेक्टिविटी, आधारभूत संरचना और रोजगार के नए अवसरों के रूप में धरातल पर दिखाई दे रहा है। यह बदलता हुआ देवरिया, विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर अग्रसर है।
देवरिया जनपद के सभी सम्मानितजनों, सभी लाभार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
देवरिया नगर की भुजौली कॉलोनी में स्थानीय प्रबुद्धजनों के साथ बैठक कर माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में विगत 12 वर्षों तथा माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में 9 वर्षों के दौरान देश एवं प्रदेश में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों, सुशासन, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं अभूतपूर्व उपलब्धियों पर विस्तृत चर्चा एवं परिचर्चा की।
इस अवसर पर केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा गरीब, किसान, युवा, महिला एवं समाज के सभी वर्गों के उत्थान हेतु किए गए कार्यों की जानकारी साझा की गई तथा विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को साकार करने हेतु जनसहभागिता पर बल दिया गया।
जनता दर्शन !!
हर पीड़ा का समाधान,
हर चेहरे पर संतोष —
इसी उद्देश्य के साथ प्रतिदिन की भांति आज पुनः देवरिया स्थित अपने जनसंपर्क कार्यालय/आवास "मां सरस्वती सेवा सदन" पर जनता दर्शन में क्षेत्र के सम्मानितजनों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं एवं संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान हेतु निर्देशित किया।
सेवा का यह प्रयास निरंतर जारी है, आप सभी का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही मेरी ऊर्जा है।
जय देवरिया !!
@Lawyer_Kalpana@yadavakhilesh Ye जितने भी फोटो लगाए है सब जनप्रतिनिधि है इसमें अभी वर्तमान में सत्यप्रकाश सिंह सत्या सभासद भी है और सभी मऊ के वाशी है पूर्व में झब्बू सिंह प्रवीण राय सूरज राय प्रतिनिधि रह चुके है और भैया गुंडे माफिया बोल रहे i के सांसद जी यादव को जमीन kabjiyaye हुवे है
@yadavakhilesh आदरणीय एवं माननीय भूतपूर्व मुख्यमंत्री महोदय जी, आप जैसे बड़े राष्ट्रीय कद के नेता ने जिस तरह से घर के लड़कों को बाहरी बताया तो बताया लगे हाथ शातिर अपराधी भी घोषित कर दिया, वह भी धरातल पर एवं समाज में इन लड़कों की क्या भूमिका है इसकी सत्यता जाने बिना... गलती तो हो गईं
Wah राजीव राय जी खुद मामला भिड़ा रहे और 🥄🥄 को लगा दे थे ड्यूटी पे माहौल भिगाड़े और आप दुहाई भाजपा वाले का दे रहे गजबे है छपा जो गुंडा पालती आई आज छपा ज्ञान दे रही
माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी आप हर मंच से गुंडे माफियाओं को भगाने की बात करते हैं, अगली बार कहीं बोलने से पहले मऊ इन खुंखार अपराधियों की हिस्ट्री शीट को पढ़ लीजिएगा ।
जो पिछले महीने दोहरीघाट में रेलवे के कार्यक्रम मे पुलिस की मौजूदगी में फ़ायरिंग, मेरे साथ गुंडागर्दी के बाद आज फिर मऊ रेलवे के कार्यक्रम में आप ही के एक माननीय मंत्री जी के संरक्षण में ना केवल मेरे साथ, बल्कि महिलाओं के साथ और पुलिस के साथ भी दुर्व्यवहार किये,
हॉ @maupolice की हिम्मत कार्यवाई की शायद इसलिए नही पड़ती क्योंकि आप केवल @CMOfficeUP हैं और माननीय जी तो माननीय श्री @narendramodi जी के आशीर्वाद से है। दहशत इतनी इन गुंडों की आपके पार्टी के ही कोई स्थानीय मंत्री, विधायक,विधान परिषद,जिला पंचायत अध्यक्ष तक इनके किसी भी कार्यक्रम में नहीं जाते हैं ।इसलिए अगर आप कोई कार्यवाई इन अपराधियों और इनके सरगना पर नहीं कर सकते तो मंचों से भाषण देना बंद कर दीजिए | अगर अधिकारी आपको बता नहीं रहे हैं तो मैं कुछ सबूत संलग्न कर रहा हू । अगर मेरे उपर फिर हमला हुआ या हत्या हुई तो @Uppolice और आप ज़िम्मेदार होंगे @ombirlakota@AmitShah@yadavakhilesh
"पूर्वांचल का शेर, देवरिया का गौरव हम सभी युवाओं की ताकत बड़े भईया @shalabhmani मऊ की धरती हमेशा आपके आगमन का इंतजार करती रहेगी मऊ के पूरे युवा सदैव आपके आशीर्वाद के आकांक्षी रहेगे यूंही आशीर्वाद मिलता रहे भैया @brajeshpathakup@BJP4India@drdineshbjp@SudhanshuTrived
अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना के शिकार हुए देवरिया जनपद के सुरौली निवासी श्री शिवानंद चौरसिया जी के आवास पहुँच उनके परिजनों से भेंट की एवं संबल दिया, इस अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना में स्वयं माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी संवेदनशीलता के साथ परिवार के लिए खड़े हैं। माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री @mppchaudhary जी ने भी परिवार के प्रति अपनी संवेदना ज़ाहिर की है।
हम सभी पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शांति।
श्री अखिलेश यादव हमारे मुख्यमंत्री रहे हैं, राजनीति में मतभेद हो सकता हैं पर किसी के निजी जिंदगी में दखल देना गलत हैं, बेटी आपकी हो या हमारी बेटी, बेटी होती हैं अखिलेश जी के बेटी पर गलत टिप्पणी बर्दाश्त नहीं।