@ChitrakootDm@chitrakootpol अतिक्रमण जिले के बड़े व्यापारी द्वारा रोड पर किया हुआ है ।अतिक्रमण डीएम साहब के नवीन प्रोजेक्ट स्थल धनुष चौराहा से पटेल चौक के मध्य प्रिंस मोबाइल द्वारा
@ChitrakootDm@myogiadityanath@chitrakootpol क्या जिले के बड़े व्यापारियों को रोड पर अतिक्रमण करने की विशेष छूट शासन द्वारा प्रदान की गई? बड़े व्यापारियों द्वारा रोड पर माल रखने से अगल बगल के दुकानदारों की दुकाने दिखायी नहीं देती है जिससे धंधे पर असर हो रहा है
@ChitrakootDm@chitrakootpol अतिक्रमण जिले के बड़े व्यापारी द्वारा रोड पर किया हुआ है ।अतिक्रमण डीएम साहब के नवीन प्रोजेक्ट स्थल धनुष चौराहा से पटेल चौक के मध्य प्रिंस मोबाइल द्वारा
हमारी परंपरा पर प्रश्नचिह्न न लगाना। 'गाँधी नहीं होते' तो क्या होता, ये Hypothesis है। मैं बताता हूँ जब गाँधी नहीं थे, जब गाँधी अफ्रीका में थे, तबतक भारत में कौन टॉयलेट धो रहा था और कौन क्या कर रहा था।
- बाल गंगाधर तिलक 'केसरी' के जरिए सिंहनाद कर रहे थे और उन्होंने गणेश-उत्सव व शिवाजी-उत्सव को घरों से निकालकर सामाजिक कार्यक्रम बना दिया था।
- वीर विनायक दामोदर सावरकर को दो-दो आजीवन कारावास की सज़ा मिल चुकी थी। 1857 के युद्ध को उन्होंने अपनी पुस्तक से अमर कर दिया था, अंग्रेजों ने किताब बैन कर दी।
- लाला लाजपत राय बर्मा निर्वासित किए जा चुके थे अंग्रेजों द्वारा।
- विपिन चंद्र पाल विदेशी वस्तुओं की होली जला चुके थे।
- गोपाल कृष्ण गोखले ‘सर्वेंट्स ऑफ़ इंडिया सोसायटी’ के जरिए आंदोलनकारियों की फौज खड़ी कर रहे थे।
- दादाभाई नैरोजी ड्रेन थ्योरी से ब्रिटिश लूट का हिसाब-किताब खोल चुके थे।
- ऑरविन्दो घोष ‘बंदे मातरम्’ के जरिए क्रान्ति की आवाज़ बुलंद कर चुके थे, उन्हें पॉन्डिचेरी निर्वासित किया जा चुका था।
- श्यामजी कृष्ण वर्मा ‘इंडिया हाउस’ और ‘इंडियन सोशियोलॉजिस्ट' के जरिए ब्रिटेन में घुसकर वहाँ क्रान्ति की नींव डाल चुके थे।
- मादाम भिखाजी कामा स्टटगार्ट में भारतीय ध्वज फहराकर यूरोप से स्वराज का सन्देश दे चुकी थीं।
- VO चिदंबरम पिल्लै स्वदेशी स्टीम नेविगेशन कंपनी से ब्रिटिश जहाज़ी एकाधिकार को ललकार चुके थे।
- सुबरमणियन् भारती तमिल राष्ट्रवाद की अग्नि में अपनी लेखनी के जरिए घी डाल चुके थे।
- सुरेन्द्रनाथ बनर्जी 'इंडियन एसोसिएशन' चला रहे थे, बंग-भंग के खिलाफ जनांदोलन खड़ा कर चुके थे।
- मदन मोहन मालवीय BHU की स्थापना के लिए ज़मीन तैयार कर चुके थे, लेकिन शिक्षा-दीक्षा का भारतीयकरण हो।
- चित्तरंजन दास क्रांतियों के लिए काला कोट पहनकर कोर्ट में उनकी रक्षा के लिए प्रयास कर चुके थे।
- ‘सेनापति’ पं. महादेव बापट पेरिस से लौटकर क्रांतिकारियों को बम बनाने का प्रशिक्षण दे चुके थे।
- रासबिहारी बोस भूमिगत क्रान्ति का नेटवर्क तैयार कर चुके थे, वायसराय हार्डिंग पर बम से हमला करके ब्रिटिश आक्रांताओं की नींव हिला चुके थे।
- लाला हरदयाल अमेरिका पहुँचकर 'ग़दर पार्टी' बना चुके थे, छापखाने से लेकर अख़बार तक सब चला रहे थे।
- तारकनाथ दास ‘फ़्री हिन्दुस्तान’ जैसे पत्रों से अमेरिका-कनाडा के प्रवासी भारतीयों को संगठित कर चुके थे।
- ख़ुदीराम बोस मात्र 18 वर्ष की उम्र में हँसते हुए फाँसी पर चढ़ चुके थे।
- प्रफुल्ल चंद्र चाकी अंग्रेजों की नाक में दम करने के बाद आत्महत्या कर चुके थे, ताकि क्रांतिकारियों के रहस्य सुरक्षित रहें।
- बाघा जतीन हथियारों और गुप्त ठिकानों का नेटवर्क खड़ा कर चुके थे।
- भाई परमानन्द पेशावर में क्रान्ति की ज्वाला जलाने के कारण अंडमान भेजे जा चुके थे।
- मदनलाल धींगरा आक्रांता अधिकारियों कर्ज़न-वायली का वध कर अपना बलिदान दे चुके थे।
- शचीन्द्रनाथ सान्याल काशी को क्रान्ति का गढ़ बना चुके थे, HRA के लिए वैचारिक नींव रख चुके थे
ये सब तब हुआ जब गाँधी ने अफ्रीका से लौटकर भारत में क़दम भी नहीं रखा था। तुमलोग अनपढ़-गँवार हो, इसीलिए तुम्हें इनमें से अधिकतर के नाम भी नहीं पता होंगे, योगदानों की तो छोड़ ही दो। क्या ये सारे लोग टॉयलेट धो रहे थे अंग्रेजों के, क्योंकि गाँधी का तो कोई अता-पता था नहीं तबतक। सारे क्रांतिकारी टॉयलेट धोने वाले हैं तुम्हारे हिसाब से?